वाहनों की टक्कर में 1 की मौत

रामपुर बुशहर: उपमंडल के राष्ट्रीय उच्च मार्ग निरसू में एक जैन कार और बोलैरो कैंपर में टक्कर हो गई। इस टक्कर में जैन कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसर सिंह जिला कुल्लू निवासी के तौर पर हुई है। इस दुर्घटना के बाद बोलैरो कैंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जैन कार चालक को काफी चोटें आईं। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में 108 एम्बुलैंस से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी…

Read More

ओवरआल ट्रॉफी पर धर्मशाला व हमीरपुर का कब्जा

धर्मशाला: सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलैटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा अमर सिंह, कालेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा,  प्रो. प्रकाश, प्रो. सुरेंद्र मनकोटिया, सतीश, पवन, बीना मनकोटिया व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। इन 3 दिवसीय खेलों में महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी पर धर्मशाला की लड़कियों ने कब्जा किया जबकि पुरुष वर्ग में हमीरपुर कालेज के लड़कों ने ट्रॉफी अपने नाम की।   3 दिवसीय इन प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन हुए मुकाबलों में…

Read More

वन माफिया ने वनरक्षक पर किया हमला

नेरवा: वन मंडल चौपाल के तहत वन्य अपराध से जुड़े अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि ये लोग ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर हमले कर रहे हैं। बीते कुछ ही दिन पूर्व मालत वन बीट के तहत चामड़ी नाला में वनरक्षक लायक राम समाला जब वन काटुओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था तो उस समय अवैध कटान कर रहे 4 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसका बीट हैम्बर व मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गए। लायक राम ने घटना की सूचना…

Read More

बिहार जीत पर बोले राहुल गांधी कहा-ये घमंड और गुस्से पर जीत

बिहार जीत पर बोले राहुल गांधी कहा-ये घमंड और गुस्से पर जीत

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार चुनाव परिणामों को ‘विभाजन पर एकता की जीत’ करार दिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जीत पर बधाई दी। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘इस जीत पर बिहार की जनता को, नीतीश जी को, लालू जी को बधाई। कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं और महागठबंधन को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह विभाजन पर एकता की जीत है। अहंकार पर विनम्रता की जीत, नफरत पर प्यार की जीत है। बिहार की जनता की जीत है।’’  राहुल गांधी ने कहा कि…

Read More

सात लोगो का अपहरण करके आई एस ने उतारा मौत के घाट

सात लोगो का अपहरण करके आई एस ने उतारा मौत के घाट

कंधार: अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने सात लोगों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि आईएस ने गत एक अक्टूबर को गेलान प्रांत के रासानी गांव से सात लोगों का अपहरण किया था और इन लोगों की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के शव शाह जोई जिला अस्पताल लाये गये हैं।

Read More

मोदी को झटका महागठबंधन की होगी दिवाली

मोदी को झटका महागठबंधन की होगी दिवाली

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर जीत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार अबतक घोषित 186 परिणामों में से महागठबंधन के घटक दल 137 सीटें जीत चुके है, इनमें कांग्रेस ने 21 , जनता दल यूनाईटेड ने 59 और राजद 57 सीटों पर विजय हासिल की जबकि 41 सीटों पर उनकी बढ़त है। इन परिणामों और रुझानों से राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार के चुनाव में राजद और कांग्रेस ने…

Read More

पूर्व सैनिकों को दीवाली गिफ्ट, सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन किया लागू

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने आज सशस्त्र बलों के परिवारों के 23 लाख से अधिक सदस्यों को दीवाली का उपहार देते हुए पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’(ओआरओपी) की अधिसूचना जारी कर दी। रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता सीतांशु कार ने यूनीवार्ता से इस आशय की पुष्टि की। कार ने ट्वीट किया,‘‘इंतजार खत्म। ओआरओपी के लिए अधिसूचना जारी हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए सैनिकों की पेंशन के आधार पर पूर्व सैनिकों की पेंशन निर्धारित की जायेगी और यह योजना एक जुलाई 2014…

Read More

कोटखाई की ओमी राजटा को मिस भारत (अर्थ) का खिताब

शिमला शिमला शिमला: हिमाचल प्रदेश के कोटखाई क्षेत्र से संबंध रखने वाली युवती ओमी राजटा (22) ने वाईएमसीए ऑफ दिल्ली में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस भारत प्रतियोगिता में मिस अर्थ का खिताब जीता। राजटा ने एक साथ ही अन्य 3 खिताब जिसमें मिस ब्रीलियंट, मिस बैस्ट कॉस्ट्यूम के खिताब पर भी कब्जा जमाया। मिस भारत अर्थ जीतने के पश्चात जंतर-मंतर दिल्ली में तिब्बत की आजादी, भारत की सुरक्षा के लिए, मिस भारत प्रतियोगिता की अन्य विजेताओं के साथ जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत की…

Read More

बिना बिल के लाया जा रहा लाखों का माल पकड़ा

चंबा: त्यौहारों के सीजन में कुछ लोग व्यापार करके पैसा तो कमाना चाहते हैं लेकिन सरकारी खजाने को चूना लगाने से भी वे गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपनी जो मुहिम छेड़ी है उसके माध्यम से उसने शुक्रवार को चंबा-पठानकोट मार्ग पर करीब 13 व्यापारियों पर शिकंजा कसते हुए अवैध ढंग से चंबा लाए जा रहे लाखों रुपए के माल को पकड़ने में सफलता हासिल की, वहीं 1 लाख 41 हजार रुपए का जुर्माना वसूलने में भी कामयाबी हासिल की है। आबकारी एवं…

Read More

पंडोगा में ट्रक से 349 टीन बिरोजा पकड़ा

हरोली: पुलिस के एसआईयू दल ने पंडोगा के पास एक ट्रक का पीछा करके 349 टीन बिरोजा बरामद किया। ट्रक सवार ट्रक को मौके पर ही छोड़कर ट्रक के साथ चल रही एक अन्य कार में सवार होकर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू दल ने शुक्रवार देर रात पंडोगा के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक होशियारपुर की तरफ गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब कार द्वारा पीछा…

Read More