नई दिल्ली: पीएमओ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की पेशकश की खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है। आज एक अंग्रेजी अखबार में खबर छपी थी कि लोकसभा चुनाव से पहले मनमोहन सिंह अपने पद से इस्तीफा देकर राहुल गांधी के लिए रास्ता बना सकते हैं। इस खबर को गलत बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि तीन जनवरी को होने वाली मनमोहन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ आने वाले चुनाव को लेकर है।
Read MoreYear: 2013
अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, सस्ती बिजली पर आज कोई फैसला नहीं होगा
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीमारी के चलते आज होने वाली बैठक टाल दी है। सस्ती बिजली पर आज कोई फैसला नहीं होगा। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक केजरीवाल आज घर पर ही आराम करेंगे। बीमारी के बावजूद कल सोमवार को केजरीवाल ने दिल्ली में 20 हजार लीटर तक मुफ्त पानी का ऐलान किया था। बिजली को लेकर भी ऐसा ही कुछ फैसला होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बिजली के दामों में 50 फीसदी तक की कटौती…
Read Moreह्यूंद का दिना, फिर बौड़ि ऐ गिन..
सतपुली। नयारघाटी पंचायत महोत्सव के चौथे दिन मंगलेश डंगवाल और संगीता ढौंढियाल का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। दोनों लोक कलाकारों के गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे। इससे पूर्व पंचायत महोत्सव के चौथे दिन का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक तीरथ सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलेश डंगवाल द्वारा गाए भजन ‘जै हो तेरी जगदंबा…’ से हुई। इसके बाद डंगवाल एवं गायिका संगीता ढौंढियाल द्वारा गाए युगल गीत ‘तांदी घासू काटी…’ और ‘मेरी छौंदाड़ी…’ पर दर्शक भाव विभोर होकर…
Read Moreसरकार के दावों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
श्रीनगर। आपदा राहत कार्यों के सरकारी दावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि सरकारी दावे और साक्ष्य हकीकत से परे हैं। छह महीने बाद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं किए गए। स्थानीय निवासी जेपी बिष्ट, विमल प्रसाद बहुगुणा, सुलोचना रावत, वीडी लिंगवाल ने सरकार के आपदा राहत कार्यों के दावों पर सवाल खडे़ किए हैं। याचिका दायर करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील बीके पाल ने बताया कि याचिकाकर्ताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे किया। इसमें सरकार…
Read Moreपैसे खाते में नहीं, तो कहां जा रहे
कोटद्वार। जिला समाज कल्याण विभाग की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा शिक्षा ले रहे विशेष आवश्यकता वाले अभिभावकों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने ऐसे बच्चों की शिक्षा के लिए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 960 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दिए जाने की योजना बनाई है, मगर बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला सूचना के अधिकार के तहत संज्ञान में आया है। विभाग बच्चों के पैसे बैंक में जमा कराने की बात कर रहा है, मगर पैसा बच्चों के खाते में नहीं…
Read Moreनरेंद्र मोदी की दहाड़ से ‘उपद्रवी’ हुए शांत
उत्तराखंड में साल 2013 की शुरुआत भाजपा में भारी उठापटक के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दो पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी व भगत सिंह कोश्यारी आमने सामने थे। लेकिन साल जाते जाते पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र भाई मोदी की पंद्रह दिसंबर को ऐतिहासिक रैली ने भाजपा में उत्साह भर दिया। विधायकों में हस्ताक्षर अभियान शुरु हुआ लंबी जद्दोजहद के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी हुई तो दागियों को जिम्मेदारी देने के खिलाफ विधायकों में हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया। अंदरुनी लड़ाई ने छीछालेदार…
Read Moreधरने पर भाजपाई, सीएम से मिलकर हुए शांत
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में विकास की अनदेखी और विपक्ष के विधायकों के साथ योजनाएं स्वीकृत करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसी दौरान बातचीत का बुलावा आने पर भाजपाइयों ने सीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है, यदि कोई समाधान नहीं निकला तो सदन में सरकार को घेरेंगे। सोमवार को दिया गया धरना खासतौर पर पार्टी केपूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट से पार्टी विधायक…
Read Moreहोम स्टे योजना में चयन को शुरू करें तैयारी
ई टिहरी। अगर आप पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई होम स्टे योजना से स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं, तो योजना की शर्तों के अनुरूप तैयारियों में जुट जाएं। योजना का लाभ नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को नहीं दिया जाएगा। विभाग ने होम स्टे की ग्रेडिंग करने के बाद मार्च 2014 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। टिहरी बांध की झील में आने वाले पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए शुरू की गई होम स्टे…
Read Moreरिवाल्वर में टिहरी और राइफल में हरिद्वार विजेता सोमवार,
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाईन में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता के राइफल शूटिंग में आईआरबी द्वितीय हरिद्वार और रिवाल्वर में टिहरी की टीम ने सबसे ज्यादा लक्ष्य पर गोलियां दागकर ट्रॉफी हासिल की। सर्वश्रेष्ठ शूटर का खिताब 31वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंहनगर के दरबान सिंह के नाम रहा। पुलिस लाईन प्रांगण में आयोजित 11वीं अंतरजनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर टिहरी और रिवाल्वर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर 31वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर रहा। 50 गज रिवाल्वर में पिथौरागढ़ के कैलाश चंद्र प्रथम, 46 बीएन पीएसी के राजेंद्र नगरकोटी द्वितीय…
Read Moreअपने जज्बे से इन्होंने आपदा को दिया मुंहतोड़ जवाब
उत्तरकाशी में राजकीय इंटर कॉलेज गुंदियाट गांव के छात्र-छात्राओं ने अपने जज्बे से आपदा को की मात दे दी। जी, हां इन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने छह महीने से बंद पड़ी रामा गांव की सड़क का मलबा साफ करके वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। पुरोला क्षेत्र के रामा गांव की 200 मीटर सड़क छह माह पूर्व आपदा में भूस्खलन से बंद हो गई थी। गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं गांव के संपर्क मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से सड़क एवं संपर्क मार्ग…
Read More