मंडी। कौशल विकास भत्ते के नाम पर युवाओं से हो रही ठगी को रोकने के लिए कमेटी नजर रखेगी। मान्यता न होने के बावजूद कौशल विकास भत्ते के नाम पर युवाओं से पैसा वसूल रहे संस्थानों और एनजीओ पर अब कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इसके चलते ठगी करने वाले संस्थानों से जहां रिकवरी की जाएगी, वहीं रिकवरी न भरने पर आपराधिक मामला भी चलेगा। इसके लिए जिलास्तर पर कमेटी गठित की है। कमेटी कौशल विकास भत्ते के लिए मान्यता न होेने वाले संस्थानों की मानीटिरिंग करेगी। मंडी जिले…
Read MoreYear: 2013
रोजगार कार्यालय पर ताला, भटक रहे युवा
सुंडला (चंबा)। रोजगार कार्यालय सुंडला में एक हफ्ते से ताला लगा है। इस कारण युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर विकास खंड सलूणी की 46 पंचायतों के युवा अपना नाम दर्ज करवाने पहुंचते हैं। इसके अलावा कौशल विकास भत्ता और अन्य काम को लेकर युवा रोजगार कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर पिछले लगभग एक हफ्ते से ताला लगा हुआ है। कार्यालय बंद होने के चलते युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विपन कुमार, देस राज, चमन…
Read Moreपिता की तलाश को बेटी ने लगाई गुहार
चंबा। सिंगी क्षेत्र के गांव दड़ोगा की युवती ने अपने परिवार के सदस्यों सहित उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात की और एक मांगपत्र सौंपा। युवती प्रियंका ने बताया कि अक्तूबर माह में चंबा-पठानकोट मार्ग पर तत्तवाणी के पास उनके पिता जगदीश चंद अचानक रावी नदी में गिर गए थे। उनका अभी तक अता पता नहीं चल पाया है। उन्होंने अचानक लापता हुए जगदीश चंद को गोताखोर की मदद से ढूंढने की उपायुक्त से मांग की है। उन्होंने बताया कि वे बीते माह 10 अक्तूबर से लापता है और अभी तक…
Read Moreव्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
चंबा। आपदा प्रबंधन की बैठक उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौकेे पर उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटाने के लिए आवश्यक है कि अधिकारियों में बेहतर समन्वय हो और त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जलवायु की दृष्टि में चंबा बर्फ प्रभावित क्षेत्र में शुमार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में नजदीकी अधिकारी को सूचित करें ताकि समय रहते सहायता प्रदान कर लोगों को आपदा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा अगर…
Read Moreसात दिन में निपटाओ वार्षिक समारोह
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में सरकारी, निजी क्षेत्र में चल रहे स्कूलों को जनवरी माह के पहले सप्ताह के बाद वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वार्षिक समारोह के लिए समय अवधि निर्धारित कर दी है, ताकि बच्चों की पढ़ाई किसी भी तरह से बाधित न हो। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों की अवहेलना होने पर स्कूल मुखियाओं को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। स्कूलों में इन दिनों वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा…
Read Moreअवैध खनन पर प्रशासन ने मूंदी आंखें
चंबा/तीसा। उपमंडल तीसा के चांजू में निर्माणाधीन एक विद्युत कंपनी के काम के लिए नियमों को ताक पर चलाए जा रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ विभाग और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। हैरानी की बात है कि यहां अवैध तौर पर हो रहे खनन के खिलाफ पहले भी कई बार ग्रामीण आवाज बुलंद कर चुके हैं, मगर अभी तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में कोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं की गई है। इससे यहां पर्यावरण को नुकसान के साथ-साथ सरकारी…
Read Moreवैन पेड़ से टकराई, चालक की मौत
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पक्का टियाला के पास एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार पुत्र राजपाल निवासी ममून अपनी वैन (एचपी19 ए-8773) में सवार होकर जसूर से वापस अपने घर ममून की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह…
Read Moreडिपो में न छोड़ें राशन कोटा : वीरभद्र
पालमपुर/धीरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों का किसी माह का राशन डिपो में अगर रह जाता है तो वे उस राशन को अगले महीने में इकट्ठा ले सकते हैं। अगर कोई डिपोधारक इसमें आनाकानी करता है तो वह सीधे उपायुक्त या सरकार के पास शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता राशन मुहैया करवाने के लिए वह हर साल 250 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। सुलह विस के गांव नौरा में कॉलेज भवन के…
Read More64 पंचायतों को 741 सौर स्ट्रीट लाइटें मंजूर
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक देहरा की दर्जनों पंचायतें शीघ्र ही दुधिया रोशनी से जगमग करेंगी। इन पंचायतों में सौर ऊर्जा चालित स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इनकी मंजूरी ब्लॉक कार्यालय को मिल चुकी है। इनकी मंजूरी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य उत्साहित हैं। पंचायत समिति देहरा ने कुछ माह पहले परियोजना निदेशक धर्मशाला को पंचायतों में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को आगामी कार्रवाई के लिए परियोजना निदेशक ने हिम ऊर्जा विभाग को भेज दिया। इस प्रस्ताव को हिम ऊर्जा विभाग…
Read Moreथिल क्षेत्र के लिए दो नई बसें चलाने का ऐलान
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में ज्वालामुखी विकास की राह पर अग्रसर है। ज्वालामुखी कन्या, डोला, ढाटी, अधवाणी और गुम्मर के अलावा करीब एक दर्जन स्कूलों को मुख्यमंत्री ने 10वीं से जमा दो अपग्रेड कर ज्वालामुखी की जनता को तोहफा दिया है। इन स्कूलों में आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। संजय रत्न थिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले इन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।…
Read More