होम स्टे योजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई टिहरी। यदि जिला प्रशासन की होम स्टे योजना समय के साथ परवान चढ़ने में कामयाब रही तो जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। पहले चरण में इस योजना को भिलंगना और भागीरथी घाटी के 18 गांवों में शुरू करने के लिए सर्वे किया जा चुका है। अलग-अलग गांवों के 103 लोगों ने अपने घरों पर होम स्टे योजना शुरू करने पर सहमति भी दी है। होम स्टेट योजना शुरू करने के लिए डीएम नितेश कुमार झा ने पिछले माह जिला पर्यटन अधिकारी की अगुवाई में एक समिति…

Read More

कांग्रेसी नेता के खिलाफ वीडीओ ने दी तहरीर

घाट (चमोली)। मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर न्याय पंचायत फरखेत के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के मध्य हुई नोंक झोंक का मामला पुलिस तक पहुंच गया। वीडीओ केएस सजवाण ने घाट पुलिस चौकी को तहरीर देकर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को न्याय पंचायत फरखेत के मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं होने पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला कुछ ग्रामीणों…

Read More

पाला पड़ने से खतरनाक हुई सड़कें

पाले में रपट रहे हैं दुपहिया वाहन, बडे़ वाहनों के भी नहीं लग रहे हैं ब्रेक गोपेश्वर। रात को पड़ रहा पाला बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही संपर्क मार्गों पर जानलेवा साबित हो रहा है। रपटकर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। बडे़ वाहन चालकों के भी आसानी से ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। इन दिनों जिले में जहां दिनभर चटख धूप खिल रही है, वहीं रात को पड़ रहा पाला वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल, कर्णप्रयाग, लंगासू,…

Read More

जड़ी बूटी नर्सरी विकास का प्रशिक्षण शुरू

चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से सिन्याड़ी ग्राम पंचायत में जड़ी-बूटी की खेती और नर्सरी प्रबंधन पर कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला भेषज विकास इकाई के जिला समन्वयक राकेश वर्मा ने स्थानीय जलवायु में उत्पादित की जाने वाली जड़ी-बूटी और औषधि प्रजाति के पौधों के संबंध में जानकारी दी। उन्हाेंने यहां की जलवायु को सतावर की खेती के लिए अनुकूल बताते हुए इसे वैज्ञानिक तरीके से करने पर जोर दिया। बताया कि सतावर रतौंधी से लेकर अनिद्रा में लाभकारी है। इससे…

Read More

ट्रीटमेंट प्लांट के काम में तेजी लाएं

रुद्रपुर। सिडकुल मुख्यालय देहरादून के एजीएम ने सिडकुल पंतनगर में सीएटी प्लांट की पाइप लाइन कनेक्टिविटी में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कनेक्टिविटी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सिडकुल के सहायक महाप्रबंधक (सिविल वर्क) संजय रावत ने पंतनगर सिडकुल में कॉमन एफ्लूलिएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीएटीपी) का जायजा लिया। इस प्लांट से फैक्ट्रियों के ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन को जोड़ा जाना है। साथ ही सिडकुल के पास बन रही अटरिया रोड का भी भ्रमण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष…

Read More

बेटी की खोजबीन के लिए न्यायालय में दी अर्जी

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के बीरपुर गांव से छह दिनों से लापता एक किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही छह लोगों पर अपनी लड़की को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में अर्जी दी है। बीरपुर गांव निवासी गेंदा लाल ने बताया कि उसकी बेटी 19 दिसंबर को जंगल से लकड़ी लेने गई थी। घर न लौटने पर काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। उसने गांव के ही छह लोगों पर बहला फुसला कर अपनी…

Read More

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से घबराए लोग

उत्तरकाशी। बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार मापी गई। इस साल अभी तक चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार की सुबह 8 बजकर 27 मिनट में एकाएक लोगों को घरों में कंपन होने लगी। भूकंप का अहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी तरह का नुकसान…

Read More

बोनाफाइड स्कूल में राम कथा शुरू

चौखुटिया। बोनाफाइड पब्लिक स्कूल में श्री राम कथा शुरू हो गई है। उधर, भटकोट के पीपलगांव स्थित लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। बोनाफाइड स्कूल में आयोजित श्रीराम कथा में व्यास हरिशरणम् ध्यानी ने राम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कथा की शुरूआत की। मुख्य यजमान स्कूल के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। भटकोट के पीपलगांव स्थित लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जो अगनेरी मंदिर परिसर तक जाने के बाद…

Read More

अरविंद अब करेंगे जल सत्याग्रह

दिल्ली फतह के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में पांव पसारने की तैयारी कर ली है। दिल्ली को पानी दिलाने के बहाने अरविंद केजरीवाल कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे। अरविंद, दिल्ली में अजमाए गए अपने सत्याग्रह रूपी हथियार का इस्तेमाल हरियाणा सरकार को घेरने के लिए करेंगे। पार्टी की कोशिश हरियाणा के लोगों को लामबंद करने की भी होगी। दरअसल, दिल्ली को पानी की सप्लाई के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में रोजाना करीब 835…

Read More

Nursery Admission : अब नहीं होगी बैक डोर Entry

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए शुरू होने जा रही रेस में निजी स्कूल प्रशासन सीटों को दिखाने में हेरफेर नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को सीटों की संख्या का निर्धारण बीते तीन सत्रों को ध्यान में रखकर करना होगा। दरअसल मैनेजमेंट कोटा समाप्त होने से स्कूल सामान्य वर्ग की सीटों को कम दिखाने का प्रयास कर सकते हैं या ऐसा भी संभव है कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर सीटों की संख्या ही न बताएं। शिक्षा निदेशक अमित सिंघला के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि…

Read More