
चौखुटिया। बोनाफाइड पब्लिक स्कूल में श्री राम कथा शुरू हो गई है। उधर, भटकोट के पीपलगांव स्थित लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
बोनाफाइड स्कूल में आयोजित श्रीराम कथा में व्यास हरिशरणम् ध्यानी ने राम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कथा की शुरूआत की। मुख्य यजमान स्कूल के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। भटकोट के पीपलगांव स्थित लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जो अगनेरी मंदिर परिसर तक जाने के बाद वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। कथा व्यास बालादत्त जोशी और मुख्य यजमान स्कूल प्रबंधक एलडी पांडे हैं।
