पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पास बड़ाग्रां बिहाल के 15 मील में स्थित 114 बीघा भूमि का मसला अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दरबार तक पहुंच गया है। सीएम के लाहौल दौरे के दौरान पतलीकूहल आढ़ती संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौल के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री से भेंट की। सीएम से ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि पतलीकूहल की सब्जी मंडी व्यापार के लिहाज से छोटी पड़ने लगी है। लिहाजा इस सब्जी मंडी को बड़ाग्रां बिहाल में खाली पड़ी भूमि पर स्थानांतरित किया जाए।…
Read MoreMonth: May 2013
मणिकर्ण को अतिरिक्त बसें चलाए निगम
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के लोग बसें न चलने से काफी आहत हैं। घाटी के लोगों को करीब एक महीने से यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय बस न चलने से लोगों को टैक्सी कर घर पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार और निगम से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। घाटीवासियों ने जल्द बसें शुरू नहीं हुई तो घाटीवासी सड़क पर उतरेंगे का ऐलान किया है। मणिकर्ण घाटी के जरी पंचायत के पूर्व प्रधान धर्म चंद, इंटक के ब्लाक अध्यक्ष गांव कटोभा (जरी) के…
Read Moreविद्युत प्रोजेक्टों को राहत के आसार
केलांग। लंबे अरसे से लटके पड़े विद्युत प्रोजेक्टों के प्रति राज्य सरकार के नरम रुख के चलते कंपनी प्रबंधनों को राहत मिलती नजर आ रही है। राज्य सरकार ऐेसे विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के मूड में है जो लोगों के विरोध के चलते रुके पड़े हैं। वीरभद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि कुछ लोग अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए विद्युत परियोजनाओं का विरोध कर लोगों को भड़का रहे हैं। हालांकि उन्होंने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के हिताें की सुरक्षा भी जरूरी बताई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह…
Read Moreअवैध कब्जों पर बाली का चाबुक
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर निगम प्रबंधन ने कड़ा रुख अपना लिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश के अधिक बस अड्डों, वर्कशॉप और अन्य संपत्तियों पर हद से ज्यादा अवैध कब्जे किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि निगम जल्द ही अतिक्रमणकारियों को यहां से खदेड़ेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन को भी निगम का सहयोग करने के लिए कहा गया है। बाली ने कहा कि…
Read Moreनग्गर-पुलग सड़क की हालत खस्ता
मनाली। मनाली विस क्षेत्र केे तहत आने वाले नग्गर-पुलग सड़क बदहाली की आंसू बहा रही है। सड़क पास होने के बावजूद भी मार्ग पर बस सेवा नहीं चल रही। नग्गर-पुलग सड़क की खस्ता हालत सेे ग्रामीण खासे निराश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 8 किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले वर्ष बनकर तैयार हो गई तथा चुनाव के मद्देनजर बसें भी चली थीं लेकिन चुनाव समाप्त होते ही बसों का चलना बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अब सड़क की हालात इतनी खराब हो चुकी है कि…
Read Moreदुर्घटना पर कामगारों को एक लाख मुआवजा
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में कामगारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की है, जिनका हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने स्वागत किया है। सरकार ने कामगारों को काम के वक्त दुर्घटना होने की स्थिति पर एक लाख रुपए की मुआवजा राशि, चिकित्सा सहायता राशि पांच हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कामगारों के दो बच्चों की शादी के लिए भी सरकार अब 21 हजार रुपए की अनुदान राशि देगी, जो भाजपा सरकार के वक्त 5 हजार थी।…
Read Moreछात्रों के वाहन लाने पर पाबंदी
हरोली (ऊना)। ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ शुरू अभियान का असर पूरी तरह दिखने लगा है। ट्रिपल राइडिंग की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह प्रशासन ने छात्रों के स्कूल में वाहन लेकर आने पर पूरी पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदी सोमवार से पूरी तरह लागू हो जाएगी। इससे पूर्व अमर उजाला के अभियान में कदम से कदम मिलाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में भी इसी फरमान को लागू कर दिया गया था। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय…
Read Moreपानी न मिलने से चढ़ा लोगों का पारा
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते ऊंचाई वाले क्षेत्रों रपोह मिसरां, चक्कसराय, त्याई, सलोई, जिज्जर, लोहारा, अंबा दा पद्धर, बेहड़, किन्नू, कुहाड़छन्न, प्रांब में लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आईपीएच विभाग की ओर से हर क्षेत्र में स्कीमों की स्थापना की गई है, लेकिन लोगों की दिक्कतें कम नहीं हुई हैं। वहीं, आईपीएच विभाग ने भी मामले को लेकर बिजली बोर्ड के सिर ठीकरा फोड़ दिया है। क्षेत्र के बाशिंदों रामानुज, सुदर्शन, कविता, सोनी, अजीत कुमार, रोशनदीप, सागर, राहुल, रणजीत कुमार,…
Read Moreफैक्टरी में आग, हजारों की संपत्ति स्वाह
हरोली (ऊना) बढेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे हजारों की संपत्ति राख हो गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। तपिश इतनी थी कि कड़कती धूप में दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मुश्किलें पेश आ रही थीं। उधर, पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बढेड़ा स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी आग की भेंट चढ़ गई। आग से फैक्टरी के अंदर रखी शटरिंग, मिक्चर मशीन,…
Read Moreभयंकर गर्मी में नौनिहाल बेहाल
ऊना। जिले में बढ़ रहे पारे के प्रकोप से जहां हर वर्ग परेशानी में है, वहीं इसका सबसे अधिक कहर स्कूलाें में पढ़ने वाले नौनिहालों पर पड़ रहा है। जिन्हें 42 डिग्री तापमान में घरों तक पहुंचना पड़ता है। वहीं, समाज के विभिन्न वर्गों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करने की मांग उठाई है। अभिभावकों का कहना है कि ऊना में भौगोलिक परिस्थितियां शेष हिमाचल से अलग हैं। जिसके चलते यहां हर मौसम अपने प्रभाव से लोगों की…
Read More