सोलन/नालागढ़ । चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को सोलन का तापमान जहां करीब 35 डिग्री रहा, वहीं बीबीएन में 44 डिग्री पार कर गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों को दोपहर को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को सोलन के मालरोड पर लोगों की आवाजाही न के बराबर दिखी, वहीं बीबीएन के बाजार भी खाली रहे। बिफर हो रहे गर्मी से बचने के उपाय गर्मी के मौसम से निजात पाने के…
Read MoreMonth: May 2013
सुबाथू की गगन जोत ने झटका स्वर्ण पदक
सुबाथू (सोलन। सुबाथू निवासी गगनजीत कौर ने एमफिल मनोविज्ञान की परीक्षा मेें स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें हाल में ही हुए प्रदेश विवि में दीक्षांत समारोह में कुलपति एडीएन वाजपेयी ने दिया। गगन जीत कौर ने इस सफलता का श्रेय परिजनों और विषय गाइड सरदार बलजिंद्र कौर दिया है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने मनोविज्ञान विषय में 14 जीटीसी सेना में शोध किया। इसके साथ ‘मिलिट्री पर्सनल मनोविज्ञान’ नामक पुस्तक भी प्रकाशित की है। मौजूदा समय में गगन जीत कौर सुबाथू छावनी अस्पताल में मनोविज्ञान…
Read Moreराजगढ़ में जड़ी-बूटी से भरा ट्रक पकड़ा
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने यशवंतनगर में बैरियर के समीप गैंगहट नामक जगह पर एक ट्रक से अवैध तस्करी करके ले जाई जा रही लाखों की औषधीय जड़ी-बूटी बरामद की। कीमती औषधीय जड़ी-बूटी तथा पत्तियाें के 82 बोरी टेक्सस बकाटा (गल्ला) के पत्ते तथा आठ बोरी सतवा बरामद करने में सफलता हासिल की। इन पत्तियों और जड़ी-बूटी का बाजार भाव करीब सात आठ लाख रुपये आंका जा रहा है। वन विभाग की टीम ने ट्रक को माल सहित जब्त कर लिया है। मामला आगामी छानबीन के लिए पुलिस…
Read Moreरेणुका भाजपा बैठक में कांग्रेसियों को लताड़ा
ददाहू (सिरमौर)। वर्तमान कांग्रेस सरकार बदले की भावनाओं से काम करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके रिश्तेदारों को प्रताड़ित करने के काम में जुटी हुई है। भाजपा शासनकाल की सभी योजनाओं व कार्यों को ठप कर दिया गया है। कांग्रेस के नेता व उनके कार्यकर्ता अपनी ओच्छी राजनीति पर उतर आए हैं। यह बात रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने रविवार को ददाहू में आयोजित मंडल कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते कही। उन्होंने साफ किया कि सिंचाई विभाग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। 72…
Read Moreपांवटा में पारा 43 डिग्री से पार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इन दिनों पांवटा के मैदानी क्षेत्र में आसमान आग उगलने लगा है। रविवार को तापमान साढ़े 43 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। सुबह साढ़े नौ बजे से ही उमस और गर्म लू चलना शुरू हो गई। गुरु नगरी पहुंचे श्रद्धालु और यात्री गर्मी से बेहाल दिखे। दून पांवटा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से गर्मी निरंतर बढ़ रही है। रविवार सुबह से ही आसमान जैसे आग उगलता रहा। घर और दफ्तरों में पंखे के नीचे बैठने पर भी राहत नहीं मिल रही। कूलर और पंखे गर्म…
Read Moreकाहन पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रहा तेल
सराहां (सिरमौर)। सराहां के समीप काहन स्थित पेट्रोल पंप पर पिछले दो दिन से डीजल और पेट्रोल नहीं मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र की 30 पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नाहन और कुमारहटट्ी के बीच करीब 80 किलोमीटर के एरिया में यह एकमात्र इकलौता पेट्रोल पंप है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहन तेल भरवाते हैं, लेकिन पेट्रोल, डीजल न मिलने के कारण इस पर ताला लटक गया है। लोगों को नाहन और कुमारहट्टी से पेट्रोल, डीजल मंगवाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह पेट्रोल…
Read Moreपेयजल योजनाओं का जलस्तर गिरा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली करीब एक दर्जन उठाऊ पेयजल एवं ग्रेवटी योजनाओं के पचास फीसदी जल स्रोत सूख चुके हैं। ये योजनाएं क्षेत्र के हजारों लोगों की प्यास बुझाती हैं। इन योजनाओं में पानी कम होने से क्षेत्र के लोगों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। भारी गर्मी तथा क्षेत्र में वर्षा न होने से मुख्य जल स्रोतों में पानी की भारी कमी आई है। पच्छाद क्षेत्र की लोहारड़ी-पथरोटी, सेरशोग, डिलमन, बनाहं की सेर, सराहां, बनी बखोली, गागल शिकोर, गी-मतलाना, सिरमौरी मंदिर,…
Read Moreलौकी 10 और भिंडी-बैंगन 15 रुपये में
नाहन (सिरमौर)। शहर में इन दिनों सब्जी के दामों में काफी गिरावट आई है। इसके चलते लोगों को भारी गर्मी के बीच थोड़ी सी राहत मिली है। गृहिणी मीना शर्मा, नर्मदा देवी, सीमा तोमर, अनीता व सुमन ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व शहर में सब्जी के दामों में काफी उछाल था। अब दाम सामान्य होने से उनके बजट में इजाफा हुआ है। बाजार में इस समय खीरा 10, आलू 15, शिमला मिर्च 20, भिंडी 15, बैंगन 15, लौकी 10, टींडे 10, करेला 20 तथा प्याज 15 रुपये प्रतिकिलो…
Read Moreडगराहां में ट्रक खाई में गिरा, दो घायल
जमटा (सिरमौर)। थाना सदर नाहन के अंतर्गत बीती रात तकरीबन 2 बजे पांवटा से वाया बिरला जमटा की ओर आ रहा एक ट्रक संख्या एचपी71-1304 डगराहां के समीप लगभग 200 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक यशपाल निवासी खड़खोली गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि परिचालक जयपाल निवासी लोहारा टिक्करी को मामूली चोटें पहुंची हैं। जहां घायल परिचालक को नाहन चिकित्सालय में भरती करवाया गया है। शुक्रवार देर रात को नाहन-भरोग बनेड़ी मार्ग पर जमटा के करीब डगराहां इलाके में स्थानीय निवासियों ने जैसे ही…
Read Moreढाई रुपये में मिलेगी बुखार की दवा
शिमला। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (रिपन) के जन औषधि केंद्रों के ताले खुलने जा रहे हैं। मरीजों को दोबारा सस्ती दवाएं नसीब हो सकेंगी। डाक्टरों को मरीज की पर्ची पर जेनरिक दवाएं लिखना अनिवार्य किया जाएगा और दवाओं के सप्लाई सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा। इन केंद्रों के ताले खुलने से बाजार में 20 रुपये में मिलने वाली एलर्जी की सिटराजीन (दस एमजी) की दस गोलियां 2.75 रुपये में उपलब्ध होगी। इसी तरह 500 एमजी की पैरासीटामोल…
Read More