
सुबाथू (सोलन। सुबाथू निवासी गगनजीत कौर ने एमफिल मनोविज्ञान की परीक्षा मेें स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें हाल में ही हुए प्रदेश विवि में दीक्षांत समारोह में कुलपति एडीएन वाजपेयी ने दिया। गगन जीत कौर ने इस सफलता का श्रेय परिजनों और विषय गाइड सरदार बलजिंद्र कौर दिया है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने मनोविज्ञान विषय में 14 जीटीसी सेना में शोध किया। इसके साथ ‘मिलिट्री पर्सनल मनोविज्ञान’ नामक पुस्तक भी प्रकाशित की है।
मौजूदा समय में गगन जीत कौर सुबाथू छावनी अस्पताल में मनोविज्ञान संबंधित पीड़ितों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे पीएचडी कर मनोविज्ञान में अधिक शोध करना चाहती हैं, ताकि पीड़ितों की बेहतर सेवा की जा सके। वहीं इस सफलता से गगन के परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता सरदार बलजिंद्र सिंह और माता अमर जीत कौर ने बताया कि गगन ने सोलन जिला के साथ सुबाथू छावनी का नाम पूरे प्रदेश भर में रोशन किया है। गगन की इस सफलता पर छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एजी कुंडालकर सहित सेना अधिकारी, उनके भाई एमबीबीएस तरुण सिंह , बहन शमन पुनीत बीडीएस, नैना देवी मंदिर के संस्थापक सुखदेव शर्मा, संदीप गुप्ता, रवि शर्मा, भूपेंद्र शर्मा और भूमेष सिंगला ने बधाई दी है।
