फर्जी आयु प्रमाण पत्र मामले में फीटर गिरफ्तार

राजगढ़ (सिरमौर)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक फीटर को स्थानीय पुलिस ने फर्जी आयु प्रमाण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। फीटर सूरत सिंह के खिलाफ उसी की पंचायत के एक व्यक्तिनीरज शर्मा ने शिकायत दर्ज की थी कि उसकी रिटायरमेंट की आयु कई वर्षों पूर्व निकल चुकी है, लेकिन विभाग को गलत प्रमाण पत्र देकर यह व्यक्ति अभी भी नौकरी कर रहा है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर गत माह सूरत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी थी। थाना…

Read More

तेज हवाओं से दर्जनों पेड़ हुए जमींदोज

सराहां (सिरमौर)। सोमवार देर शाम को क्षेत्र में आई वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है वहीं तेज हवाओं तथा तूफान कई इलाकों में भारी नुकसान भी किया है। सोमवार को आए तेज हवाओं के झोंकों ने जहां कई पेड़ों को जमींदोज किया, वहीं कुछ क्षेत्रों में बिजली की तारें टूटने से विद्युत सप्लाई पर असर पड़ा है। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत सराहां मिल्क प्लांट के समीप भारी भरकम पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हुआ है। ठाकुर द्वारा सेक्शन के भीतर आने वाले अपरों गांव के पास…

Read More

सोलन-मीनस सड़क पर सात घंटे जाम

रोनहाट (सिरमौर)। सोलन-मीनस मार्ग पर डाहर के समीप मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब सीमेंट से भरा एक ट्रक सड़क में फंस गया। ट्रक में आई तकनीकी खामी के चलते पूरी सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। सड़क के दोनों किनारों पर भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रोनहाट से हरिपुरधार की ओर जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने स्थानों तक पहुंचना पड़ा। सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक तकनीकी फाल्ट आ गया। जाम में दो निजी बसों सहित राज्य परिवहन निगम…

Read More

ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

नाहन (सिरमौर)। कौलांवाला भूड़ निवासी इन दिनों भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की लगभग 4000 की आबादी पीने के पानी को जूझ रही है। लोगों ने सीधे तौर पर इसके लिए क्षेत्र में कार्यरत विभाग के दो कर्मचारियों तथा विभाग के अधिकारियों को दोषी माना है। मंगलवार को समस्त ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल से की। ग्रामीणों ने उपायुक्त कक्ष में पहुंच कर अपनी शिकायत में कहा कि क्षेत्र के अधिकतर पंप बेलदारों के हवाले हैं। उनकी उठाऊ पेयजल योजना में मात्र एक पीओ…

Read More

बस से गिरी महिला, जख्मी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-बांगरन सड़क पर सोमवार शाम को एक निजी बस से गिर कर महिला घायल हो गई। घायल महिला को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन देहरादून अस्पताल ले गए है। पांवटा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाम के समय एक निजी बस पांवटा से बनौर जा रही थी। पांवटा-बांगरन सड़क पर चुंगी नंबर 6 के समीप महिला बस की खिड़की से गिर गई। इससे पुरुवाला-गोरखूवाला क्षेत्र की…

Read More

एनएच पर दौड़ती कार जलकर राख

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा नाहन नेशनल हाइवे पर एक कार दौड़ती-दौड़ती जल गई। हादसा बुधवार देर रात को हुआ। कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दोनों लोग कार में सवार होकर देहरादून से फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे में करीब साढ़े चार लाख की क्षति बताई जा रही है। माजरा पुलिस ने रपट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक देहरादून से कालाआंब मार्ग पर देर रात 4 बजे हादसा हुआ। देहरादून के प्रेम नगर निवासी वेद गुप्ता पुत्र श्याम लाल अपने साथी…

Read More

आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी

शिमला। राजधानी में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को ठेके पर देने के विरोध में नागरिक सभा शिमला ने बुधवार को उपायुक्त आफिस के बाहर प्रदर्शन किया। लोअर बाजार से होते हुए शेरे पंजाब तक रैली निकाली गई। शेरे पंजाब पर रैली को संबोधित करते हुए सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। सभा ने चेताया कि अगर आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया को रद नहीं किया गया तो शहर में चक्का जाम किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारियां देने से भी सभा के सदस्य गुरेज नहीं करेंगे।…

Read More

सरगीण के जंगल में लाखों का सोना बरामद

शिमला। रिहायशी इलाकों में दिन के उजाले में सेंध लगाने वाले चोर गिरोह के एक सदस्य की निशानदेही पर सरगीण के जंगल में करीब चार लाख कीमत का सोना बरामद किया गया है। आरोपी अरुण कुमार डाउनडेल का रहने वाला है। इसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। चार लाख की कीमत का यह सोना आरोपियों ने दो घरों से चुराया था। पुलिस के मुताबिक सोमवार को चोरों ने आईएएस कालोनी में आईटी महकमे के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश के आवास…

Read More

समर फेस्टिवल के नाम पर लोगों से लूट खसोट

रामपुर बुशहर। राजधानी शिमला में एक जून से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के लिए सरकारी दफ्तरों में लोगों से लूट खसोट हो रही है। काम करने की एवज में ये वसूली हो रही है। सरकारी दफ्तरों में बाकायदा पर्चियां पहुंचाई गई हैं। यही नहीं पर्ची पर 50 रुपये प्रिंट है जबकि इसे पैन से 100 रुपये कर दिया गया है। ऐसा ही मामला बुधवार को एसडीएम कार्यालय में सामने आया। शपथ पत्र बनवाने आए अमरजीत ने बताया कि उनसे 100 रुपये वसूले गए हैं। हालांकि पर्ची पर 50 रुपये…

Read More

आज और कल 26 घंटे गुल रहेगी बिजली

शिमला। आधे शहर में वीरवार और शुक्रवार को सुबह छह से शाम सात बजे तक बिजली गुल रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा जतोग सब स्टेशन में ब्रेकर बदलने का काम करने के चलते कट लगाने का फैसला लिया गया है। दो दिन तक 13-13 घंटे तक सप्लाई ठप होने के चलते गर्मी के मौसम में शहरवासियों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। विद्युत कंपनी के डिविजन नंबर दो के अधिकारी ने यहां प्रेस बयान में बताया है कि 132/66/33 केवी सब स्टेशन जतोग में आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए वीरवार…

Read More