
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-बांगरन सड़क पर सोमवार शाम को एक निजी बस से गिर कर महिला घायल हो गई। घायल महिला को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन देहरादून अस्पताल ले गए है। पांवटा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाम के समय एक निजी बस पांवटा से बनौर जा रही थी। पांवटा-बांगरन सड़क पर चुंगी नंबर 6 के समीप महिला बस की खिड़की से गिर गई। इससे पुरुवाला-गोरखूवाला क्षेत्र की रुखसाना बेगम (32) को चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी एनएस राठौर ने पुष्टि की है।
