बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में युवक मंडल का पंजीकरण करवाना अब मुश्किल हो गया है। युवक मंडल के पंजीकरण के लिए अब नई प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए युवक मंडल पंजीकरण नियमों में फेरबदल किया गया है। युवक मंडल का पंजीकरण करवाने के लिए अब पंचायत की एनओसी लेना अनिवार्य किया गया है। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने इस बारे निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में सैकड़ों युवक मंडल पंजीकृत हैं। कई युवक मंडल किसी भी तरह की गतिविधि में अपनी भागीदारी नहीं निभा रहे हैं। बिलासपुर में ही करीब…
Read MoreMonth: May 2013
मकान में बंधक बना डाला परिवार
बिलासपुर। सदर थानांतर्गत औहर क्षेत्र में मारपीट करने पर उतारू हुए कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों को उन्हीं के मकान में बंधक बना दिया। बाद में वहां से निकलकर परिवार के कुछ सदस्य अपने रिश्तेदार के घर चले गए, लेकिन झगड़ा करने की नीयत से आरोपी वहां भी पहुंच गए। उन्हाेंने वहां भी इन लोगों को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औहर क्षेत्र निवासी चमेली देवी ने बुधवार को सदर थाना में…
Read Moreमंडी-माणवा में लोगों का मर्ज कौन दूर करेगा
बिलासपुर। नौणी पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडी-माणवां में चिकित्सक की सेवाएं स्थाई रूप से उपलब्ध न होने से लोग भड़क उठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सैकड़ों लोग इस अस्पताल पर निर्भर हैं। इसके बावजूद चिकित्सक की ड्यूटी आए दिन दूसरी जगह लगा दी जाती है। उन्होंने चेताया कि यदि समस्या के समाधान के लिए समय रहते ठोस कदम न उठाए गए तो वे सीएमओ का घेराव करने पर मजबूर होंगे। नौणी पंचायत प्रधान राजकुमार, उप प्रधान इकबाल खान तथा ग्रामीणों हरीश चंद,…
Read Moreबीपीओ से स्कूली वर्दी का हिसाब तलब
चंबा। शिक्षा विभाग ने जिला भर के डीपीओ और बीपीओ से स्कूली बच्चों को दी गई मुफ्त स्कूल यूनिफार्म का हिसाब तलब किया है। विभाग ने एक हफ्ते के भीतर यूनिफार्म का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट उपनिदेशक कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की सूरत में बीपीओ और डीपीओ के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष जिला भर के 15 ब्लाक के लिए पहले चरण में 45 हजार 756 बच्चों के लिए वर्दी वितरित की गई थी। इसमें…
Read Moreशादी समारोहों को मिलेगी लकड़ी
चंबा। शादी समारोहों के मौके पर अब गैस पर खाना पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की ओर से लोगों को शादी समारोह के लिए लकड़ी मुहैया करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक शादी-समारोहों के लिए लोग अब वनों से लकड़ी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को वन विभाग को अर्जी देनी पड़ेगी। विभाग की ओर से जरूरत के हिसाब से लोगों को लकड़ी मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए भी विभाग लोगों को लकड़ी मुहैया करवाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग शादी…
Read Moreएफआरयू चुवाड़ी में चिकित्सकों के छह पद खाली
चुवाड़ी चंबा। डाक्टरोें व अन्य स्टाफ की कमी के कारण स्थानीय एफआरयू में मरीजों को उपचार करवाने में काफी परेशानी हो रही है। यहां मौजूदा समय में दो ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को ओपीडी में मरीजों का चेकअप करना पड़ रहा है। साथ ही उपचाराधीन मरीजों को भी देखना पड़ रहा है। सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों को इन दिनों 24 घंटे सेवाएं देनी पड़ रही हैं। दिन के समय ओपीडी में 150 से 200 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुुंच रहे हैं।…
Read Moreअस्पताल से भाग गया मरीज
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल एक मरीज भाग गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को यह मरीज अस्पताल से कहीं निकल गया। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है। इस बारे में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया है। जिला अस्पताल के वार्ड तीन में कमल कुमार (31) का उपचार चल रहा था। कमल कुमार ने अस्पताल में दाखिल होने से पहले बताया था कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ है। इससे उसके सिर और मुंह में चोटें आई…
Read Moreचंबा शहर के आसपास लहरा रही भांग
चंबा। जिला मुख्यालय में नशेड़ियों की मौज है। शहर के आसपास के इलाकों में इन दिनों भांग लहलहा रही है। इसे काटने की मुहिम शुरू नहीं की जा सकी है। सरकारी कार्यालयों के बाहर भी भांग उगी भांग को देखा जा सकता है। भांग को उखाड़ने के लिए अभी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के छात्रों ने ही अभियान चलाया है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे नशेड़ियों की खूब मौज लगी हुई है। हर साल अप्रैल माह में उगी भांग को…
Read Moreप्रधान पर लगाया स्कीमें बदलने का आरोप
चंबा। ग्रामसभा में पास हुए प्रस्ताव का एजेंड़ा बदलने से बिफरे आयल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मिला। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत उपप्रधान बृज लाल, योग राज, हरिया राम, हुगत राम, होशियार सिंह और मोती सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर 2012 को ग्राम पंचायत आयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ था। ग्रामसभा में प्रस्ताव अलग-अलग स्कीमों के लिए डाले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रधान ने…
Read Moreबाथरी में आल्टो खाई में गिरी, एक की मौत
नैनीखड्ड (चंबा)। बाथरी के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की गंभीर हालत में रावी अस्पताल पठानकोट में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कार नंबर पीबी 58 बी 9700 बाथरी से पठानकोट जा रही थी। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। कार को सुमित निवासी बाथरी (25)चला रहा था। इनके साथ इनके पिता…
Read More