प्रधान पर लगाया स्कीमें बदलने का आरोप

चंबा। ग्रामसभा में पास हुए प्रस्ताव का एजेंड़ा बदलने से बिफरे आयल के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मिला। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत उपप्रधान बृज लाल, योग राज, हरिया राम, हुगत राम, होशियार सिंह और मोती सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर 2012 को ग्राम पंचायत आयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ था। ग्रामसभा में प्रस्ताव अलग-अलग स्कीमों के लिए डाले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रधान ने एक जाली प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए बीडीओ दफ्तर भेज दिया है और उसके आधार पर पैसा भी स्वीकृत करवा लिया। ये सभी कार्यों ग्राम सभा में पास नहीं हुए हैं। बीडीओ सलूणी की ओर से भी ग्राम पंचायत आयल के पंचायत सहायक द्वारा बिना स्थापित किए प्रस्ताव की जाली कापी को स्वीकृति दे दी है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच की मांग की है।

Related posts