मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के जखेड़ा मोड़ पर रविवार देर रात घर लौट रहे एक बुजुर्ग और उनकी बहू के साथ लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों की बेरहमी से पिटाई भी की। ससुर की मदद को आई महिला की तो साड़ी तक को उतारने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने दोनों से लगभग 1500 रुपए की नकदी और एक मोबाइल छीन लिया। उसी रास्ते से आ रही बारात की गाड़ी को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी…
Read MoreMonth: May 2013
वरिष्ठ नेताओं को ओहदे मिलने पर गदगद
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू के पादाधिकरियों ने जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं को ओहदे मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा तथा जिला अध्यक्ष आमी चंद वर्मा का आभार व्यक्त किया है। रोहड़ू से बलवीर चौहान को जिला उपाध्यक्ष, कमल नाथटा को जिला महामंत्री, जय चंद धांटा को जिला सचिव तथा संजीव देष्टा को युवा मोर्चा महासू का अध्यक्ष चुना गया है। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की वरिष्ठ पदों पर इस नियुक्ति से भाजपा मंडल…
Read Moreदोगड़ा चौंरा सड़क पर सफर खतरनाक
जुब्बल (शिमला)। क्यारवी पंचायत की दोगड़ा चौंरी सड़क पर सफर किसी खतरे से खाली नहीं है। इस सड़क को पूर्व सरकार के कार्यकाल में नाबार्ड में डाला गया था। नवंबर 2012 में सड़क को पक्का करने की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन, अभी तक सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। दोगड़ा चौंरी संपर्क मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। छोटे वाहन तो चल रहे हैं, लेकिन सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। साढ़े…
Read Moreचंद्रनाहन का पानी नहीं जाएगा रोहड़ू से बाहर
रोहड़ू। चंद्रनाहन के पानी को क्षेत्र से बाहर ले जाने की योजना का कांग्रेस मंडल रोहड़ू ने कड़ा विरोध किया है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर चंद्रनाहन के पानी को बाहर ले जाने का विरोध किया है। सोमवार को कांग्रेस मंडल रोहड़ू की बैठक मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के महासचिव दिनेश चौहान ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने चंद्रनाहन के पानी को क्षेत्र से…
Read Moreनुकसान की एवज में मांगा मुआवजा
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा ब्लाक के बागवानों ने ओलावृष्टि से सेब को हुए नुकसान की एवज में मुआवजे की मांग की है। बागवान लालचंद डोगरा, जीतराम, मदन लाल, परमानंद, दलवीर धर्मा, वेकेंट वर्मा तथा अमित वर्मा ने कहा कि गत शनिवार को उनके क्षेत्र नगरोट, खनेर, जल, धारो, धरोटी, कनाहर, मरनी, मधावनी और जेल्ठी में भारी ओलावृष्टि हुई। करीब पांच मिनट तक हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत सेब है। ऐसे में सेब की…
Read Moreमंदिर में हजारोें ने नवाया शीश
ठियोग (शिमला)। स्थानीय देवता चिखड़ेश्वर महाराज जी के घर वापसी पर पूरे इलाके में दीवाली जैसा माहौल हो गया। कांगड़ा के नगरकोट से स्नान कर लौटे देवता के स्वागत मेें हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सोमवार को मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह आठ बजे देवता जनोग मंदिर में शिखा पूजन के बाद देवता का मंदिर में प्रवेश करवाया गया। स्थानीय जनता ने इस मौके पर चोल्टू नृत्य कर खूब मनोरंजन किया।…
Read Moreरिकांगपिओ अस्पताल में लगेंगे सीसीटीवी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के कार्य पर तीखी नजर रहेगी। अस्पताल में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। आरकेएस की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। अस्पताल में सोमवार को विधायक जगत नेगी की मौजूदगी में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें जहां अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया, वहीं यहां बायोमीट्रिक मशीन लगाने को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस मशीन को लगाने का मकसद चिकित्सकों और कर्मचारियों की अस्पताल में समय पर उपस्थिति है। बैठक में…
Read Moreतरांडा और रूपी में रसोई गैस का संकट
सांगला (किन्नौर)। जिले के रूपी और तरांडा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। एक माह से यहां लोगों को गैस नहीं मिली है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गैस सिलेंडरों की जल्द आपूर्ति करने की मांग की है। तरांडा और रूपी के लिए गैस आपूर्ति को हर महीने की 6 और 27 तारीख निर्धारित की गई है। लेकिन, संबंधित विभाग इन तिथियों में आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इस बार यहां एक माह से आपूर्ति ही नहीं हुई…
Read Moreगगाल में स्कारपियो और मारुति भिड़ीं
नादौन (हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगाल गांव के पास स्कारपियो और मारुति कार के बीच हुई टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार में 6 लोग आनंदपुर साहिब से माता ज्वालामुखी के बाद बाबा बालकनाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। रविवार दोपहर 2 बजे के करीब गगाल गांव के पास सामने से आ रही…
Read Moreदियोटसिद्ध में 14 लाख का चढ़ावा
बड़सर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुआें की ओर से लगभग 14 लाख का चढ़ावा बाबा के चरणों में अर्पित किया गया। वहीं दो दिन में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में माथा टेका। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आए हुए थे। पुलिस कर्मचारियों को…
Read More