वरिष्ठ नेताओं को ओहदे मिलने पर गदगद

रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू के पादाधिकरियों ने जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं को ओहदे मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा तथा जिला अध्यक्ष आमी चंद वर्मा का आभार व्यक्त किया है। रोहड़ू से बलवीर चौहान को जिला उपाध्यक्ष, कमल नाथटा को जिला महामंत्री, जय चंद धांटा को जिला सचिव तथा संजीव देष्टा को युवा मोर्चा महासू का अध्यक्ष चुना गया है।
सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की वरिष्ठ पदों पर इस नियुक्ति से भाजपा मंडल रोहड़ू में खुशी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला, महामंत्री राजेश भ्रांटा, बलदेव रांटा, बालक राम नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन लाल बांष्टू, जिला परिषद सदस्य कमलेश समरैक, सत्या पितान, गिरधारी लाल वर्मा, रोहित डंडा, दलीप नेगी, आशा नेगी, रंजीता मेहता, विजय कुमारी, बनीता ठाकुर, श्याम लता, प्रदीप भ्रांटा, नीलम दास शर्मा, रामेश्वर, उत्तम शृंगार, लायक राम, अनीता नाथटा, शीला चंकरोला, शशि रावत, सत्य देव बबलू, नरेंद्र कुल्ला, राजेश, शंकर सिंह, चमन रियाण, दुनी चंद, उत्तम चंद गोई, सुरेश भरेटली, राजेंद्र चंकरोला, बिहारी लाल खाची, हरिंद्र दरकाल, कृष्ण चंद मच्छान, गोबिंद रमोलटा, धन सुख, राम रतन, किशोरी लाल, दुर्गा सिंह, ध्यान सुख, बिशम शर्मा धगोली, चमन सोनी, प्रीतम सिंह, रमेश कुमार, स्वाला नंद तथा प्रेस सचिव प्रेम राज सुंटा ने हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी।

Related posts