एलआईसी नालागढ़ को मिला भवन

नालागढ़ (सोलन)। भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला मंडल कार्यालय के तहत एलआईसी नालागढ़ के अपने भवन का शनिवार को विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ। 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बने जीवन ज्योति भव्य भवन का उद्घाटन एलआईसी के उत्तर क्षेत्र (नई दिल्ली) के क्षेत्रीय प्रबंधक एपी सिंह ने किया और उसके बाद नए भवन में कामकाज शुरू हुआ। 17 नवंबर, 2011 को इस भवन निर्माण की आधारशिला शिमला मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक सतपाल भानू ने रखी थी और एक वर्ष के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया…

Read More

कंडाघाट में अघोषित बिजली कट

सोलन। कंडाघाट क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के करीब पांच हजार लोग बिजली के अघोषित कटों से काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली की आंख मिचौली कई दिनों से जारी है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, बावजूद इसके इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है। अघोषित कटों से जहां एक ओर स्थानीय बैंकों, सरकारी कार्यालयों व इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वाले दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं रात के समय लग…

Read More

अनिल शर्मा के मंत्री बनने पर हर्ष

अर्की (सोलन)। अर्की ब्लाक कांग्रेस ने प्रदेश मंत्री मंडल विस्तार के चलते अनिल शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाने का स्वागत किया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी सहित सदस्यों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। ब्लाक कांग्रेस बैठक में विस क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता की । पार्टी की एक दिवसीय बैठक में संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु…

Read More

नौणी क्षेत्र से पानी का सैंपल फेल

सोलन। नौणी क्षेत्र से लिए गए पानी के सैंपलों में से एक सैंपल फेल हो गया है। यह सैंपल नौणी क्षेत्र की एक प्राकृतिक पेयजल स्रोत (बावड़ी) से लिया गया था। यह सैंपल करीब एक सप्ताह पहले भरे गए थे। इन्हें कंडाघाट लैब में जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में क्लोरिन की गोलियां बांटने के आदेश स्थानीय अस्पतालों को दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में दस…

Read More

नवजात शिशु झाड़ियों में फेंका मिला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन आदर्श कालोनी के समीप एक नवजात भ्रूण झाड़ियों में फेंका मिला। कुछ महिलाओं ने कुत्ते को एक नवजात भ्रूण को नोचते हुए देखा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक माह पूर्व भी पांवटा-सतौन सड़क पर तारूवाला के पास कूड़ेदान में एक नवजात शिशु फेंका मिला था। इस मामले की भी अभी तक तहकीकात जारी है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजबन की कुछ महिलाओं ने आदर्श कालोनी के समीप एक…

Read More

नप कमेटी के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के तीन मनोनीत पार्षदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को पांवटा नप कमेटी परिसर में सादा समारोह हुआ। समारोह में एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने तीनों मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। नप कमेटी पांवटा कार्यकारी अधिकारी सुशील मितल ने कहा कि मनोनीत पार्षदों में वार्ड-11 से दीपक दूबे, वार्ड-8 से कर्मवीर सिंह व वार्ड-5 से जगदीश गर्ग शामिल हैं। तीनों मनोनीत पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई है। इस मौके पर स्थानीय विधायक किरनेश जंग, एसडीएम श्रवण…

Read More

चरस तस्कर को पांच दिन का पुलिस रिमांड

राजगढ़ (सिरमौर)। चरस की अवैध तस्करी में गिरफ्तार पेरोल पर फरार आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी घोटाडी निवासी इंद्रकुमार को शुक्रवार को उसके घर से 22 किलो 680 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को पुलिस ने उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी की राजगढ़ अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे आगामी छह मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी रामलाल बंसल ने बताया कि पुलिस इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास करेगी की…

Read More

सतौन पंचायत के पशु अस्पताल में सुविधाएं नहीं

सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन पंचायत में बना पशु अस्पताल एक ओर ओर स्टाफ की कमी तो दूसरी ओर भवन की कमी के चलते चल रहा है। सतौन पंचायत में सन 1982 से पशु डिस्पेंसरी खोली गई थी। 1996 में अपग्रेड कर इसे पशु अस्पताल में बदला गया। तब से लेकर आज तक पशु अस्पताल किराए के भवन में चल रहा है लेकिन इस अस्पताल में आए दिनों स्टाफ की कमी हो रही है। अस्पताल के अंतर्गत चार डिस्पेंसरी की और एक मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना की डिस्पेंसरी आती…

Read More

जुबली पंचायत में बिजली संकट

chopal क्षेत्र की जुबली पंचायत के आधा दर्जन गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर जलने से पिछले दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके चलते यहां के सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। जुबली पंचायत के प्रधान मस्तराम सक्टा, उप प्रधान जगत पंवार सहित ग्रामीण दिनेश, रामलाल, दुर्गा सिंह व भगत पंवार ने बताया कि बीती 22 फरवरी को आसमानी बिजली गिरने से जुबली व मशोत गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर जल गए थे।…

Read More

तबादले पर नहीं जाने वाले मुलाजिमों पर सरकार सख्त

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय सहित सिरमौर में लंबे समय से जमे हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादले पर नहीं जाने को लेकर सरकार सख्त होने जा रही है। क्रमिक विभाग ने ऐसे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की दोबारा लिस्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। विदित रहे कि नाहन से दो दर्जन एवं जिले से करीब सौ मुलाजिमों का सरकार ने तबादला आदेश जारी किए हैं लेकिन कुछ तबादला रोकने की ‘जुगत’ भिड़ा रहे हैं जबकि वे कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर हैं। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो नाहन से जिन…

Read More