एसीसी पैकिंग प्लांट में प्रदूषण का कहर

बरमाणा (बिलासपुर)। द गागल एसीसी फैक्टरी मजदूर संघ ने कंपनी प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि करीब तीन वर्षों से कंपनी प्रबंधन को मांगों से अवगत करवाया जा रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संघ ने चेताया है कि शीघ्र कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। द गागल एसीसी फैक्टरी मजदूर संघ के प्रधान देवीराम ने प्लांट में दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसमें श्रमिकों को कार्य करने में…

Read More

अब परीक्षा अधीक्षक की नियुक्ति पर विवाद

बिलासपुर। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब वार्षिक परीक्षा के लिए अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्र संगठन बीएसए ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को इसके विरोध में नारेबाजी की। बीएसए ने परीक्षा अधीक्षक को तुरंत बदलने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा न होने की स्थिति में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बिलासपुर कालेज में परीक्षा अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद दरअसल पिछले साल शैक्षणिक सत्र के बीच हुए तबादलों से जुड़ा है। छात्र संघ के चुनाव…

Read More

कल्लर- पलासला सड़क पर वाहन आवाजाही बंद

बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कोटलू-ब्रह्मणा के तहत संपर्क सड़क कल्लर से पलासला वाया कल्लर स्कूल पर वाहनाें की आवाजाही बंद हो गई है। करीब सात माह से इस संपर्क सड़क पर बनी पुली का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों के वाहन शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान विवेक संख्यान, उप प्रधान गज्जन सिंह, वार्ड मेंबर जगदीश चंद, समैलदीन, महेंद्र कुमार, राजकुमार, बलवीर सिंह, संतरी देवी, रेखा देवी, प्रेमी देवी, मोहनी देवी, ज्ञान चंद, शालिराम, रमेश कुमार, जगतपाल शर्मा, रसाल मोहम्मद, रफीक दीन सहित अन्य…

Read More

जीएमआर प्रोजेक्ट विवाद पर एएसपी करेंगे जांच

होली (चंबा)। होली-बजौली प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर एक साथ एकत्रित होकर कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा प्रोजेक्ट निर्माण में लगे ठेकेदार की ओर से दायर करवाया गया है। उधर, एसपी बीएम शर्मा ने इस मामले में एक तरफा कार्रवाई किए जाने की शिकायत पर एएसपी कुलवंत सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है। एसपी ने कहा कि पुलिस आंदोलनरत दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मुकदमे में संशोधन कर सकती है। उन्होंने पुलिस…

Read More

मसरुं ड सड़क पर तारकोल बिछाना भूला महकमा

पुखरी (चंबा)। मसरुं ड से चलूंज तक सड़क निर्माण के बाद लोकनिर्माण विभाग तारकोल बिछाना भूल गया है। इस सड़क को बने लगभग 25 साल हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने आज तक इस सड़क को पक्का करने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते लोगों को धूल मिट्टी से परेशान होना पड़ रहा है। आठ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चलकों को परेशानी पेश आती है। यही नहीं जब कोई वाहन इस सड़क से गुजरता है तो धूल उड़ती है। इससे राहगीरों को दिक्कतें पेश…

Read More

‘बंद हो टैक्सियां हायर करने की प्रथा’

सिहुंता (चंबा)। राजकीय-अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ के जिला प्रधान महान सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी विभागों की ओर से टैक्सियां किराए पर हायर करने की प्रथा बंद की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में सरकार की ओर से वाहन मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर सरकारी वाहनों की बीमा योजना प्रदेश में लागू की जाए। बिलासपुर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में पंजाब उच्च न्यायालय के फैसले की तर्ज पर चालकों को 10300-34800-4200 ग्रेड पे देने की मांग भी की गई…

Read More

सहभागिता से योजनाएं तैयार की प्रक्रिया बताई

चंबा। विकेंद्रीयकृत नियोजन के प्रवाह में बिना बाधा सभी को एकजुट करने के लिए स्वतंत्र पहलकदमियों को आपस में जोड़ना आवश्यक है। यह बात उपायुक्त संदीप कदम ने एकीकृत जिला नियोजन पर आयोजित कार्यशाला में कही। कार्यशाला एकीकृत ग्रामीण विकास संस्थान शिमला के तत्वावधान में बचत भवन में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि विकें द्रीयकृत नियोजन का पहली बार उल्लेख पहली पंचवर्षीय योजना में हुआ था। तब यह सुझाया गया था कि योजना प्रक्रिया को राज्य और जिला स्तर पर भी लागू किया जाएगा। इन प्रबंधों के अंतर्गत हर…

Read More

सड़क निर्माण में निजी भूमि बनी रोड़ा

गैहरा (चंबा)। गैहरा से जौबा सड़क के निर्माण कार्य में अब निजी भूमि आडे़ आ गई है। लोक निर्माण विभाग कह रहा है कि सड़क निर्माण तभी हो पाएगा, जब इसमें आने वाली निजी भूमि के मालिक इसे विभाग को सौंपने का शपथपत्र देंगे। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैहरा से जौबा मार्ग में कहीं भी निजी भूमि नहीं आती है। सड़क सरकारी भूमि पर बन रही है। विभाग जानबूझ कर सड़क का काम लटका रहा है। पंचायत प्रधान सुमित्रा देवी, उपप्रधान पूर्ण चंद, पूर्व प्रधान प्रताप चंद,…

Read More

हिमगिरी से आयल तक सड़क बहाल होगी

सलूणी (चंबा)। विस क्षेत्र चुराह के विधायक हंसराज ने ग्राम पंचायत आयल, चीह और बणतर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों के मानदेय का एक साल से भुगतान नहीं हुआ है। इस मामले को जल्द उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। पंचायतों में जो बिजली की समस्या चल रही है, बोर्ड के अधिकारियों को इसका हल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्युत बोर्ड…

Read More

धर्मशाला शहर में गैस आपूर्ति ठप

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में घरेलू गैस आपूर्ति ठप पड़ गई है। सी-फार्म जमा नहीं करवाने पर आईओसी ने गैस एजेंसी की सप्लाई रोक दी है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। एक हफ्ते से शहर में गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे गैस उपभोक्ताओं को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर न मिलने से सबसे अधिक गृहणियां परेशान हैं। इससे रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सुबह…

Read More