रोहडू। सेब बगीचों में सेंजोस स्केल कीट सक्रिय हो गया है। कीट पौधे के तने, शाखाओं तथा फलों से रस चूसकर पौधे को सुखा देते हैं। समय रहते कीट की रोकथाम करना आवश्यक है। कीट के अधिक हमले से सेब की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सेंजोस स्केल कीट मार्च में सक्रिय हो जाता है। मार्च में जैसे-जैसे पौधे में सैब चढ़ने की प्रक्रिया आरंभ होती है। यह कीट पौधे की खाल से रस चूसना शुरू कर देता है। दिसंबर तक लगातार कीट पौधे पर अपना हमला…
Read MoreMonth: March 2013
गानवी में कार खाई में गिरी, दो जख्मी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत गानवी में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। शनिवार रात हुए हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गानवी से फांचा जा रही मारुति कार गानवी से 50 मीटर आगे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों को चोटें आई…
Read Moreझाड़फूंक सही या फिर डाक्टरी इलाज
शिमला। पीलिया के अधिकांश मरीज अस्पतालों के बजाय झाड़फूंक करने वालों के पास दस्तक दे रहे हैं। मरीजों का मानना है कि अस्पतालों के चक्कर काटने के बजाय झाड़फूंक वालों के पास वैदिक विधि से पीलिया जल्द दूर होता है। इस पर आईजीएमसी के मेडिसन विशेषज्ञ डा. डीआर शर्मा कहते हैं कि पीलिया आराम करने और परहेज करने से दूर होता है। झाड़फूंक वाले मरीजों को भ्रमित कर रहे हैं। मरीज अगर अस्पताल में आकर डाक्टरों की सलाह मानें और आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करें तो ठीक होने की…
Read More16 कारोबारियों के चालान, 27 हजार जुर्माना
शिमला। राजधानी के 16 कारोबारियों को निर्धारित रेट से अधिक पर पैकेट बंद सामान बेचना महंगा पड़ा। शुक्रवार को विधिक माप विज्ञान विभाग ने विभागीय समझौता करते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले कारोबारियों से 27 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। कारोबारियों पर बिस्कुट, नमकीन से लेकर सिगरेट और शराब तक के अधिक दाम वसूलने का आरोप है। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान एचआर शास्त्री और निरीक्षक विधिक माप विज्ञान शिमला एचके शास्त्री ने कारोबारियों पर जुर्माना किया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और पैकेट में बंद…
Read Moreसीएमओ, आरएम सहित 18 अफसरों को नोटिस
शिमला। जिला परिषद की बैठक से नदारद रहे कई विभागों के अफसरों को नोटिस जारी हो गए हैं। डेढ़ दर्जन अफसरों से बैठक में न आने का कारण पूछा गया है। पंद्रह दिन के भीतर जवाब देना होगा। प्रशासन का तर्क है कि जनहित के कार्यों में अफसरों ने रुचि लेना छोड़ दिया है और अपनी जगह बैठक में जूनियर अफसरों को भेज देते हैं। जब उनसे संबंधित विभाग के बारे में जानकारी मांगी जाती है तो तर्कसंगत जानकारी नहीं मिलती। नोटिस के जरिए सभी विभागों को सूचित किया गया…
Read Moreघनश्याम, कुलदीप, अमर सिंह एवं मोहन सिंह को सौंपी सरदारी
मंडी। कांग्रेस ने बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को हणोगी, बांधी, निशार तथा थूवारी बूथ कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। हणोगी बूथ कांग्रेस कमेटी का प्रधान घनश्याम सिंह को बनाया गया, जबकि उपप्रधान प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष मेघ सिंह, सचिव सूबे राम, सहसचिव लाभ सिंह तथा सदस्य भीम सिंह, शकुंतला, कुसमा देवी, धर्मपाल, मोहर सिंह, अमरा देवी, बेद राम, चमन लाल, इंदिरा देवी, राधा देवी, शंकू राम एवं जय सिंह को चुना गया है। बांधी बूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप चंद, उपाध्यक्ष…
Read Moreमंडी में नहीं मिल रहा सस्ता राशन
पांगणा (मंडी)। उपमंडल करसोग व जिले के सभी खाद्य डिपुओं में तेल व चीनी की खेप न पहुंचने पर शिवरात्रि महापर्व पर खासतौर से पकने वाले पकवानों की मिठास फिकी रहेगी। आम ग्रामीण डिपुओं पर राशन लेने तो कतारों में लग रहे हैं। वही तेल व चीनी न मिलने से मायूस होकर महंगा तेल व चीनी खरीदने पर मजबूर हैं। करसोग के पांच दर्जन से अधिक डिपुओं में शिवरात्रि के महापर्व पर तेल व चीनी न मिलने से ग्रामीणों का पूरा बजट बिगड़ गया है। इसके चलते सुकेत में शिवरात्रि…
Read Moreअधिकारों के लिए सड़क पर निकली महिलाएं
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेरी मंच पर विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पड्डल से सेरी मंच तक सैकड़ों महिलाओं ने जुलूस निकाल कर महिलाओं से भेदभाव को लेकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की शहरी इकाई की सचिव सुनीता देवी, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष जोगेंद्र वालिया, जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोहन, सचिव ललित शर्मा, सुनीता पटियाल, जनवादी महिला समिति से जयवंती, भाजपा महिला मोर्चा से सुमन ठाकुर, कांग्रेस से कृष्णा टंडन ने…
Read Moreकालेज बंद करने पर भाजपा हुई उग्र
मंडी। भाजपा बल्ह मंडल के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक घट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किए गए कालेजों का कड़ा विरोध किया। बैठक में संबोधित करते हुए भाजपा नेता इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने लोगों की मांग पर कालेज खोले थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही राजनीतिक द्वेष…
Read Moreरात के अंधेरे में चल रही खैरों पर कुल्हाड़ी
स्वारघाट (बिलासपुर)। खैर कटान की अनुमति की आड़ में खैर माफिया भी सक्रिय हो गया है। रात के अंधेरे में सरकारी भूमि पर लगे खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। गत वीरवार तड़के झंडूता में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा गया था। वीरवार व शुक्रवार की मध्यरात्रि पंजाब से सटी बैहल पंचायत में दो लोगों को खैर के मोच्छों समेत पकड़ा गया। वन विभाग ने उनसे जुरमाना वसूला है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को स्वारघाट वन परिक्षेत्र में खैर व अन्य लकड़ी के अवैध…
Read More