कालेज बंद करने पर भाजपा हुई उग्र

मंडी। भाजपा बल्ह मंडल के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक घट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किए गए कालेजों का कड़ा विरोध किया।
बैठक में संबोधित करते हुए भाजपा नेता इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार ने लोगों की मांग पर कालेज खोले थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर जिले के चार कालेजों को बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रिवालसर कालेज को जल्द बहाल नहीं करती है तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भी कालेज बंद करने के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस सरकार के फैसले के विरोध में रिवालसर में काले बिल्ले लगाकर विरोधी रैली व प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमपाल राणा, मंडल अध्यक्ष संजय रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, भूप सिंह ठाकुर, यशपाल वर्मा, हेम सिंह ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, अमी चंद, राजेश कौंडल, सुनीता कौंडल, शकुंतला देवी, मुनी लाल, महेंद्र पाल, कुशाल शर्मा, धर्म दास, वीरेंद्र ठाकुर, दीना रावत, योगराज सैनी, नेत्र सकलानी, मनोज सैन, कुलदीप नेगी, डिंपल सैनी, भूप सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह जसवाल, अनिता कुमारी, ओम प्रकाश शर्मा, लालमन, जीवन चौहान, पवन कुमार, उमेश गुलेरिया, ललित ठाकुर, मुंशी राम, किशन पाल, भगत सिंह व नानक चंद आदि मौजूद थे।

Related posts