धर्मशाला। कांगड़ा जिले में इस बार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली वाला तेल और दालें नहीं पहुंचीं। मार्च माह के राशन की सप्लाई नहीं पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं सरकारी महकमे राशन की सप्लाई न आने के पीछे ग्लोबल टेंडरिंग का तर्क दे रहे हैं। उचित मूल्य की दुकानों पर सस्ता राशन न मिलने से गरीब लोगों को खुले बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिले में करीब साढ़े चार लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं।…
Read MoreMonth: March 2013
ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद
पंचरुखी/अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी इलाके में शनिवार को हुई भारी बारिश व ओले गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि इलाके का मशहूर सलियाणा छिंज मेला भी बारिश में धुल गया। इससे दुकानदारों व आयोजकों को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद मौसम में आए अचानक बदलाव ने पंचरुखी इलाके में तबाही मचा दी। बारिश के साथ इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कें व खेत सफेद हो गए। सड़कों पर जाम की नौबत आ गई। इलाके में हुई ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए…
Read Moreधर्मशाला में खुलेगी आडियोलाजी यूनिट
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के सबसे पुराने अस्पताल धर्मशाला में अब विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आडियोलाजी यूनिट खोलने को हरी झंडी मिल गई है। नेशनल प्रोग्राम फार प्रोटेक्शन एंड कंट्रोल आफ डेफनेस के तहत इस यूनिट की स्थापना होने जा रही है। इस यूनिट में लोगों के बहरेपन की जांच होगी तथा विषय विशेषज्ञों के द्वारा उपचार किया जाएगा। इस यूनिट में 12 लाख की लागत से आधुनिक मशीनों व उपकरणों की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग इस…
Read Moreकार ब्यास में गिरी, चालक की मौत
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर-संधोल मार्ग पर मेहलड़ू के समीप आल्टो कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में लुढ़क गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कार को नदी से बाहर निकाला। कार में से चालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। संभावना है कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात घटित हुई हो। शनिवार सुबह लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को…
Read Moreस्कूल बंद कर स्टाफ गायब
डाडासीबा (कांगड़ा)। सर्व शिक्षा अभियान जैसी महत्वाकांक्षी योजनाआें पर केंद्र और प्रदेश सरकारें करोड़ों रुपए व्यय कर रही हैं, लेकिन कुछ सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें स्वयं गुरुजी लापरवाह हैं। लापरवाही भी इस हद तक है कि आधी छुट्टी से पूर्व ही स्कूल में ताले जड़ दिए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा खंड डाडासीबा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डाडासीबा में शनिवार को कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जब खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं। दोपहर साढ़े बारह बजे स्कूल में ताले लटके पाए गए।…
Read Moreडेढ़ किमी तक लगी भक्तों की लाइन
अंब (ऊना)। मैड़ी मेले में पंजा साहिब के प्रसाद को लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं की तादाद इतनी थी कि बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा से लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। देर रात तक जो बोले सो निहाल… के उद्घोष से पूरा मैड़ी क्षेत्र गूंजता रहा। देर रात प्रसाद चढ़ने के बाद मैड़ी मेले में डेरा डाले श्रद्धालु शनिवार को अपने-अपने गंतव्य को लौटे। झंडा चढ़ने के बाद तीसरी रात को गुरुद्वारा बेरी साहिब जो बाबा बड़भाग सिंह का तप…
Read Moreमोटरसाइकिल हादसे में दो घायल
अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में देर सायं एक बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। दुर्घटना में खुद मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया है। शुक्रवार देर रात पेश आए हादसे के संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों घायलों को नाजुक हाल के चलते चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। प्रिंस अपने मोटरसाइकिल से दियाडा में भैरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हंबोली लिंक रोड के समीप सड़क पार कर रहे जोगिंद्र सिंह पुत्र चनण सिंह निवासी भैरा बाइक की…
Read More28 युवाओं को मिला रोजगार
ऊना। हिमाचल प्रदेश अकादमी फार डिफेंस सर्विसेज एवं जन कल्याण समिति ऊना के तत्वावधान में अकादमी परिसर ऊना में राकसा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड बंगलूरू ने दो दिवसीय भर्ती शिविर लगाकर 28 बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा कर्मी के रूप में चयनित किया। अकादमी के निदेशक कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि बंगलूरू स्थित संस्था तकनीकी सुरक्षा कर्मियों की भर्ती करके तथा उन्हें प्रशिक्षित कर औद्योगिक तथा विभिन्न व्यवसायिक संस्थानों में तैनात कर रोजगार प्रदान करती है। कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि युवा लड़के 24 वर्ष के बाद फौज मेें भर्ती…
Read Moreसेक्टर मजिस्ट्रेट की जेब काटी
अंब (ऊना)। धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आए दूरदराज के श्रद्धालुओं की जेबें साफ करते-करते जेबकतरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट तक को भी नहीं छोड़ा। पंजे का प्रसाद चढ़ने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों को लौट रहे थे, वहीं मेला क्षेत्र में अपना रुतबा जमाए जेबकतरों ने करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं के जेबें साफ कर दीं। जेबकतरों ने मेले में तैनात एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की जेब में नोटों को भांप करीब साढ़े 19 हजार पांच सौ…
Read Moreमैड़ी मेले में हजारों लोगों को डायरिया
मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु डायरिया की चपेट में आ गए। इसका खुलासा मेला क्षेत्र में स्थापित की गई मेडिकल पोस्टों में दर्ज ओपीडी से हुआ है। डायरिया का सबसे अधिक कहर छोटी आयु के बच्चों पर टूटा। कई बच्चों को उनके परिजन गंभीर हालत के चलते वापस अपने क्षेत्रों में ले गए। मेला क्षेत्र में स्थापित पांच मेडिकल पोस्टों में लगभग 16 हजार मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई है। इनमें से अधिकांश डायरिया से संबंधित थे। डायरिया से पीड़ित…
Read More