(कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की पंचायत स्थाना के जागीर नामक स्थान पर खुले शराब के ठेके के स्थानांतरण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग लामबंद होना शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों उप प्रधान प्रीतम, वार्ड पंच हरबंस, प्रकाश चंद, धर्म सिंह, बालक, धनु राम, काश्मीर सिंह, अतर सिंह, भान सिंह, करतार सिंह, वीर सिंह तथा प्रकाश आदि का कहना है कि इस शराब ठेके से मात्र 10 मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र है। यहां पर पढ़ने वाले बच्चों और आने वाले कर्मचारियों को शराब ठेके के कारण…
Read MoreMonth: March 2013
जिला के 43 विद्यालयों को 53.39 लाख मंजूर
कुल्लू। डीसी शरभ नेगी ने जिला के विकास खंड नग्गर, कुल्लू, बंजार, आनी और निरमंड के 29 प्राथमिक स्कूलों में 53 यूनिट शौचालय निर्माण के लिए 20.40 लाख रुपये मंजूर किए हैं। विकास खंड नग्गर, कुल्लू और बंजार के 14 उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 34 यूनिट शौचालय बनाने को 13.9 लाख रुपये निर्मल भारत अभियान के तहत स्वीकृत हुए हैं। उन्होंन बताया कि शौचालयों का निर्माण तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इस योजना में विकास खंड आनी…
Read Moreबंजार में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र बंजार में जल्द ही पचास बिस्तरों का अस्पताल बनेगा। बजट सत्र में विधायक कर्ण सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने प्रथम चरण के तहत अस्पताल का विस्तार कर पचास बिस्तरों की व्यवस्था करने की घोषणा कर दी है। यह जानकारी सराज जोन कांग्रेस के मुख्य सलाहकार एवं किसान बागवान मंच बंजार के अध्यक्ष भगत राम ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र में बंजार विस के विधायक कर्ण सिंह ने विधानसभा सदन में बंजार क्षेत्रों की मांगों…
Read Moreऔट-लुहरी मार्ग पर बसें चलाए निगम
कुल्लू। साढ़े तीन महीनों से बंद पड़ा औट-लुहरी मार्ग बहाल हो गया है। दर्रा पर छोटे वाहन सरपट दौड़ रहे हैं लेकिन निगम की बस सेवा अभी तक शुरू नहीं की गई है। ऐसे में जिला मुख्यालय पहुंचने वाले बाह्य सराज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा शुरू न होने से लोगों को आनी से बंजार तक 50 किलोमीटर का सफर टैक्सियों में करना पड़ रहा है। लोगों को बस से चार गुना अधिक किराया देकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। बाह्य सराज…
Read Moreकुल्लू में बनेंगी तीन आलीशान पार्किंग
कुल्लू। हर रोज करीब दस हजार वाहनों की आवाजाही झेल रहे कुल्लू शहर के लोगों को ट्रैफिक समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। नगर परिषद ने बेकाबू होती पार्किंग समस्या का हल तलाश लिया है। नप कुल्लू में तीन नई पार्किंगों का निर्माण करवाएगी। जिला कुल्लू में इस समय करीब आठ पार्किंग हैं और इन पार्किंग स्थलों में महज पांच सौ वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। अब नगर परिषद कुल्लू में करीब 3.60 करोड़ रुपये से तीन पार्किंग स्थलों का निर्माण करवाएगी। जानकारी के अनुसार कुल्लू शहर में…
Read Moreपेंशनरों को दिलवाई जाए वित्तीय सहायता : प्रीतम
कुल्लू। भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन की कुल्लू इकाई की बैठक में एसएसबी कैंपस सरवरी में पेंशनरों का दफ्तर बनाने और उनके ठहरने के लिए कमरे की व्यवस्था करने की मांग की गई। बुधवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में श्रीनगर घाटी में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर जेएन ठाकुर ने अर्द्ध सैनिक संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की वित्तीय सहायता और…
Read Moreतीन चरस तस्करों को नौ साल का कारावास
कुल्लू। चरस तस्करी के मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने तीन लोगों को नौ-नौ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों को 90 हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 6 माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला उप न्यायवादी मोनिका मल्होत्रा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिखाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने बुधवार को दिए एक अहम फैसले में…
Read Moreविवादों में घिरा सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी
भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी विवादों में घिर गया है। आरोप है कि अस्पताल में व्यक्ति को समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। सल्फास निगलने के बाद अधेड़ के परिजन उसे यहां लेकर पहुंच थे। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती। उधर, इस घटना से क्षेत्र में भी तनाव की स्थिति है। पंचायत के प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने बताया कि यह मामला स्वास्थ्य मंत्री से उठाया जाएगा। उधर, सीएमओ का कहना है…
Read Moreहजारों लोग सस्ते राशन से महरूम
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की 40 सहकारी सभाओं में मार्च माह का सस्ता राशन न मिलने से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। महंगाई के दौर में उन्हें राशन के लिए बाजार में जेब ढीली करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक इस माह सरकार की ओर से दिए जाने वाले सस्ते राशन के कोटे से चना दाल, उड़द, रिफाइंड गायब है। डिपुओं में मात्र चीनी देकर ही काम चलाया जा रहा है। अन्य जरूरत की चीजों से उपभोक्ताओं को महरूम रखा जा रहा है। ग्रामीणों में सूरम सिंह…
Read Moreनकल करते पकड़े आठ नकलची
संतोषगढ़ (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षाओं में बुधवार को बारहवीं कक्षा के फिजिकल एजूकेशन विषय के पेपर में उड़नदस्तों ने आठ छात्रों को नकल करते पकड़ा। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सहायक सचिव मुंशी राम एवं उनकी टीम ने जिला ऊना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। टीम ने डीएवी स्कूल ऊना में तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा। इसके अलावा कन्या विद्यालय ऊना में भी दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। जबकि टीम ने ईसपुर एवं खड्ड विद्यालय में भी…
Read More