कोटखाई के आधे बाजार में 78 घंटे से बत्ती गुल

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के आधे बाजार में 78 घंटे से बिजली की आपूर्ति गुल है। शनिवार को हल्की आंधी से बाजार में बिजली गुल हो गई थी, तब से लेकर विभाग आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। इससे व्यापारियों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। कोटखाई में वैसे तो बिजली की आंख मिचौली का खेल लंबे समय से चल रही है, लेकिन 78 घंटे से यहां के बाजार में बिजली की आपूर्ति बिल्कुल ठप पड़ी है। इस कारण, व्यापारियों समेत आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़…

Read More

103 कर्मियों के भविष्य पर लटक रही तलवार

सांगला (किन्नौर)। हिमाचल शोरंग पावर प्रोजेक्ट को किसी अन्य कंपनी को सौंपने की तैयारी चल रही है। इससे प्रोजेक्ट में कार्यरत किन्नौर की तीन पंचायतों के करीब 103 कर्मचारियों के भविष्य पर तलवार लटकती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दूसरी कंपनी अलग से कर्मचारियों की भरती कर रही है। इससे कर्मचारियों की छंटनी तय है। किन्नौर जिले में निर्माणाधीन हिमाचल शोरंग पावर प्रोजेक्ट को नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी बन रही है। वित्तीय संकट के चलते अब प्रोजेक्ट को किसी अन्य कंपनी को सौंपा जा रहा है। प्रोजेक्ट…

Read More

कुमारसैन में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के दावे हवा

कुमारसैन (शिमला)। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के सरकारी दावे पूरे होते नहीं दिख रहे है। सरकारी दावों की पोल कुमारसैन स्वास्थ्य केंद्र खोल रहा है। जहां लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई टेस्ट सभी मशीनें खराब पड़ी है। इस कारण लोगों को निजी संस्थानों में भारी भरकम राशि अदा कर टेस्ट करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की 26 पंचायतों के लोग उपचार के लिए कुमारसैन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए उक्त सामुदायिक…

Read More

यात्रा भत्तों और एमआर बिलों का जल्द हो भुगतान

कुमारसैन (शिमला)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक नारकंडा विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान रमेश राठौर ने की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और काम के दौरान पेश आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से चरचा की गई। इस मौके पर कुमारसैन में एनजीओ भवन बनाए जाने बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के रुके पड़े यात्रा भत्ता बिल तथा एमआर बिलों को जल्द अदा करने की सरकार से मांग की गई। संघ के महासचिव हरि कपूर ने बताया…

Read More

करगारंग में आग की भेंट चढ़ी 2.50 की संपत्ति

सांगला (किन्नौर)। जिला के निचार खंड के तहत आने वाली कटगांव पंचायत के करगारंग गांव में एक मकान जल कर राख हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते देखते तीन कमरों का पूरा घर जल कर स्वाह हो गया। इसी दौरान आग बुझाते समय एक महिला भी गंभीर रूप से जल गई है। इसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे किन्नौर से रामपुर के लिए रेफर किया गया है। आग की इस घटना में करीब 2.50 लाख का…

Read More

लोकनृत्य को निखारने की जरूरत

बिलासपुर। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में कंदरौर में जिला स्तरीय लोक उत्सव का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी अनीता शर्मा ने की। विभाग के निदेशक डा. देवेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यदि गायक, कलाकार, साहित्यकार को सरकार से उचित मान-सम्मान नहीं मिलता है तो बड़े-बड़े भवन बनाने से कोई लाभ नहीं होगा। वर्तमान में लोकनृत्य की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। आज टीवी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है।…

Read More

लुहणू से बनाया जाए बैरीदड़ोलां पुल

भगेड़ (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल ने सोमवार को ऋषिकेश और धराड़सानी में खुला दरबार सजाया। इस दौरान उन्हाेंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियाें को मौके पर ही उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। रिखीराम कौंडल ने बैरीदड़ोलां पुल को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले बजट का प्रावधान किए बगैर इस पुल का शिलान्यास कर दिया था।…

Read More

31 हजार बच्चों को मिलेगी आयरन गोली

घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। इसके लिए साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) घुमारवीं के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने लोगों को संबोधित किया। बताया कि इस कार्यक्रम का प्रदेश स्तर पर आठ मार्च को शुभारंभ हुआ है। इससे 352 स्कूलों के 31 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के साथ स्कूल के पूरे स्टाफ के लिए भी फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध करवाई…

Read More

इंदौरा सीएचसी में होंगे 30 बेड : कौल

गंगथ (कांगड़ा)। विस क्षेत्र इंदौरा के कस्बा गंगथ में पहुंचने पर इंदौरा ब्लाक कांग्रेस ने स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का जोरदार स्वागत किया। कौल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ में आयोजित 7 दिवसीय बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा सामुदायिक केंद्र को 30 बिस्तरों की क्षमता का बनाया जाएगा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ के भवन की आवश्यक मरम्मत के लिए आकलन तैयार करने के विभाग को निर्देश दिए। ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि राट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योेजना…

Read More

देहरा में मारपीट पर पांच आरोपियों पर मुकद्दमा

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत तीन मामलों में लड़ाई-झगड़ा करने और मारपीट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। जहां पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना देने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार और रविंद्र कुमार निवासी स्वाणता पर आरोप है कि वह अपने घर के निकट शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस…

Read More