अंब (ऊना)। भंजाल में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की मंगलवार से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है। लड़की के परिजनों ने आसपास क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, कोई सफलता हाथ न लगती देख उन्होंने पुलिस को मामले के संदर्भ में सूचित किया। पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुंकाली रोड पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिला निवासी छोटू राम ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी प्रोमिला…
Read MoreMonth: February 2013
छात्रों की जान गई पर नहीं जागा विभाग
ऊना। जिले में जर्जर हालत में चल रहे लगभग 103 स्कूल भवनों में 181 कमरे बेहद असुरक्षित हैं। इन्हें गिराने के लिए अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। हालत ऐसी है कि जिले में सैकड़ों छात्र मौत के साये में शिक्षा हासिल करने को विवश हैं। जबकि, जिले के छतरपुर ढाडा में दीवार गिरने से चार छात्रों की मौत के बाद प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर के जर्जर स्कूल भवनों को तुरंत गिराने के आदेश जारी किए गए थे। हैरत…
Read Moreआरोपी डाक्टर ने लौटाए सर्टिफिकेट
हरोली (ऊना)। भदसाली इलाके की युवती मीना की डिग्रियों पर कब्जा करके बैठे आरोपी डाक्टर ने अब डिग्रियां लौटा दी हैं। आरोपी ने युवती की एमएससीआईटी की डिग्री समेत अन्य सर्टिफिकेट दबा रखे थे। पुलिस की सख्ती से आरोपी डाक्टर उखड़ गया। दबाव में आकर उसने युवती को उसके सर्टिफिकेट लौटा दिए। युवती ऊना शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। अस्पताल के संचालक आरोपी डाक्टर ने युवती को नौकरी पर रखते समय उससे सर्टिफिकेट की फोटो कापी के बजाय असली सर्टिफिकेट मांगे थे। जब युवती ने…
Read Moreस्वाइन फ्लू की अफवाह से हड़कंप
बडूही (ऊना)। जिले में स्वाइन फ्लू की अफवाह से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, दिनभर हुई भाग दौड़ के बाद विभाग ने चौकी मन्यार और बडूही क्षेत्रों में व्यापक जांच पड़ताल की। इतना ही नहीं विभाग की ओर से बीएमओ थानाकलां और बीएमओ अंब की अगुवाई में टीमें दौड़ाई गई। एक टीम ने चौकी मन्यार के एक परिवार विशेष और दूसरी टीम ने बडूही स्थित एक निजी अस्पताल में लोगों को दवाएं बांटी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीआर कौशल ने बताया कि स्वाइन फ्लू का कोई…
Read Moreएक ही स्कूल के 12 टीचर नदारद
ऊना। स्कूलों से एक या दो शिक्षकों का नदारद रहना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब एक ही स्कूल के 12 शिक्षक एक ही समय में स्कूल से नदारद हों तो आपको हैरानी जरूर होगी। बुधवार को एक ही स्कूल के दर्जन भर शिक्षकों का ऐसा ही कारनामा उस समय सामने आया, जब उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरके विद्यार्थी ने स्कूल में छापामारी की। उपनिदेशक ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। सभी शिक्षकों से तीन दिन के भीतर…
Read Moreपुलिस को गच्चा दे रहा प्रधान
ऊना। महिला से दुराचार का आरोपी प्रधान पुलिस को चकमा दे रहा है। गांव की ही एक महिला ने पंचायत प्रधान पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। प्रधान की धरपकड़ को पुलिस का छापामारी अभियान जारी है। पता चला है कि पुलिस ने पंजाब राज्य के गढ़शंकर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर समेत अन्य क्षेत्रों में छापामारी की है। दो रोज पहले पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि आरोपी प्रधान पंजाब के माछीबाड़ा में छिपा है। जिस पर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन, प्रधान तब तक…
Read Moreदेश-दुनिया से कटी किन्नौर घाटी
सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर घाटी देश और विश्व से पूर्ण रूप से कट चुकी है। भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर को शेष विश्व से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे-22 पूर्ण रूप से बंद हो गया है। नेशनल हाइवे पर करीब 15 स्थानों में ल्हारे गिरे हैं। इसके अलावा किन्नौर में करीब 55 रूटों पर भी बस सेवा पूर्ण रूप से ठप है। बुधवार को किन्नौर में करीब डेढ़ सौ से लेकर 190 सेंमी तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे कड़च्छम से लेकर पूह तक करीब 15 स्थानों पर हिम खंड आने…
Read Moreशादी का झांसा देकर किया दुराचार
कोटखाई (शिमला)। यहां के महांसू में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इधर, युवती की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 342, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि, आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने डीडी (महांसू) निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है कि उन दोनों में प्रेम संबंध थे और…
Read Moreरामपुर के लिए पानी सप्लाई ठप
रामपुर बुशहर। भारी बारिश से बुधवार को रामपुर के लिए पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग की राजपुरा के पास करीब पचास मीटर पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लगातार हो रही स्लाइडिंग के चलते विभाग लाइन की मरम्मत करने में असमर्थ हो रहा है। लोगों के लिए ब्रौनी खड्ड से पानी की आपूर्ति की जाएगी। तीन दिन से हो रही बारिश ने रामपुर में अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग की मुख्य पाइप लाइन टूटने से पानी की…
Read Moreपैदल पार न करे जलोड़ी जोत : एसडीएम
आनी (कुल्लू)। जिला मुख्यालय जाने के लिए पैदल जलोड़ीजोत पार करने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि जलोड़ीजोत में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति पैदल जोत पार करने का प्रयास न करे। आउटर सिराज की जनता के लिए लूहरी, आनी तथा औट मार्ग कुल्लू जाने के लिए सबसे नजदीक रास्ता है। बर्फबारी के बाद सैकड़ों लोगों की आवाजाही जलोड़ी दर्रे से पैदल होती रहती है। जलोड़ीजोत में हुई भारी बर्फबारी के चलते यहां…
Read More