सांगला (किन्नौर)। जिला भाजपा अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर में भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश सरकार ने जिला को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है, जिसका भाजपा स्वागत करती है। लेकिन, घोषणा से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए मशीनों और अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। क्षेत्र में करीब एक माह से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक कोई…
Read MoreMonth: February 2013
बर्फबारी से चौपाल के ग्रामीण रूट ठप
चौपाल (शिमला)। चौपाल में पांच दिन से निगम की बस सेवा ठप है। कई ग्रामीण रूटोें पर भी निगम की बसें नहीं चल रही हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। शिमला रूट पर छोटे वाहनों की आवाजाही तो बहाल हो गई है, लेकिन परिवहन निगम की बस सेवा अभी भी ठप है। चौापाल-झीना, चौपाल-देवत, चौपाल-लाणी बम्टा सहित चौपाल-माटल मार्ग पर भी बस सेवा ठप पड़ी है। लोनिवि बर्फबारी से बंद सड़कों को पूरी तरह से बहाल नहीं कर पाया है। चौपाल-देवत मार्ग पर पथ परिवहन निगम की…
Read Moreएनएच बहाल, नारकंडा होकर बसें शुरू
रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी से नारकंडा में अवरुद्ध नेशनल हाईवे-22 यातायात के लिए बहाल हो गया है। सड़क खुलने पर शनिवार सुबह से रामपुर से शिमला को नारकंडा होकर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। नारकंडा होकर बसें चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर, आनी-कुल्लू राजमार्ग समेत कई संपर्क सड़कों पर यातायात अभी भी ठप है। परिवहन निगम रामपुर के आरएम उत्तम चंद ने बताया कि सुबह से ही नारकंडा होकर शिमला बसें भेजी गईं। वाया नारकंडा होकर बसें चलने पर अब लोगों को शिमला…
Read Moreअमेरिका फिर तबाही की ओर, हजारों फ्लाइट रद्द
न्यूयॉर्क: अमेरिका के मेसाचुसेट्स में आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। इस विचित्र स्थिति का अंदाजा इन्हीं बातों से लगाया जा सकता है यहां हजारों फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं तो दूसरी तरफ सड़कों पर कारों का निकलना बैन कर दिया गया है। विदेशी संवाद एजेंजी एपी के मुताबिक शहर में भारी बर्फीला तूफान का अंदेशा जताया गया है। इस घटना का असर देश के कई बड़े शहरों को प्रभावित कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए यहां के गवर्नर डेवल पैटरिक ने तत्काल प्रभाव से…
Read Moreन्यूयार्क, न्यू इंग्लैंड पर बर्फीले तूफान का खतरा
बोस्टन: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाके में बर्फीला तूफान कहर मचा सकता है। तूफान से न्यूयार्क सिटी से बोस्टन तक तीन फुट मोटी बर्फ की परत बिछ सकती है और करीब 2.5 करोड़ की आबादी के प्रभावित होने की आशंका है। विमान कंपनियों ने 4,300 उड़ानों को रद्द किया है। मैसाचुएट्स गवर्नर डेवाल पेट्रिक ने स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजे के बाद यातायात पर रोक लगा दी। 1978 में बर्फीले तूफान के बाद पहली बार इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। मैसाचुएट्स के तोंतोन में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम…
Read Moreप्रचंड फिर बने माओवादी पार्टी के अध्यक्ष
काठमांडू: नेपाल में 239 साल पुरानी राजशाही खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके शक्तिशाली माओवादी नेता प्रचंड को आज सत्तारूढ़ यूसीपीएन माओवादी पार्टी का फिर से अध्यक्ष चुना गया है। पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को शुक्रवार हेताउदा में पार्टी के सातवें आम सम्मेलन के दौरान पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। प्रचंड ने फिर से अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में मौजूद लोगों से कहा, ‘‘हमने अपना सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया। अब देश संसद के चुनाव की ओर बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के अध्यक्ष के…
Read Moreआतंकी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया
नई दिल्ली: संसद पर हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु को आज सुबह आठ बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। अफजल के परिवार को सरकार के इस फैसले से अवगत करा दिया गया था कि राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका ठुकरा दी है। अफजल को फांसी पर लटकाए जाने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे तक पूरी हो गई। अफजल को 2004 में मौत की सजा सुनाई गई थी। गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने कहा, ‘‘दोषी को सुबह आठ बजे फांसी दे दी गई।’’ इससे पहले आज…
Read Moreऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ईशांत की चोट उभरी
बाएं टखने में चोट से परेशान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जाएंगे। वहीं युवा तेज गेंदबाज वरुण आरोन पीठ दर्द का उपचार कराने लंदन जाएंगे। अगस्त 2011 में इंग्लैंड के दौरे पर ईशांत को बाएं टखने में चोट लगी थी। ऑपरेशन के बाद ईशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दोबारा टीम में लौटे थे। पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ईशांत की चोट दोबार उभर गई थी। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत…
Read Moreवाटर कैरियरों को वेतन न मिलने से परेशानी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों में कार्यरत वाटर कैरियरों को पगार नहीं मिली है। इससे कर्मचारी भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र के करीब 170 वाटर कैरियरों को पगार नहीं मिली है। इससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष है। बिझड़ी ब्लाक के करीब 170 वाटर कैरियर सरकारी स्कूलों में तैनात हैं। इन वाटर कैरियरों को गत माह का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है। इससे कर्मचारी भूखे सेवाएं देने को मजबूर हैं। वहीं इनके परिवार भी भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों…
Read Moreलापता बेटे को तलाशने को मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के तलाई गांव का एक वृद्ध अपने बेटे को ढूंढने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अपने 24 वर्र्षीय बेटे राजीव कुमार को ढूंढने के लिए प्यार चंद बाहरी राज्यों में भी तलाश कर चुका है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके लिए वृद्ध बाप ने पुलिस की भी सहायता ली लेकिन इसके बावजूद राजीव का सुराग नहीं लग पाया है। प्यार चंद ने बताया कि उसके बेटे राजीव कुमार ने कांगड़ा से आईटीआई की है। चार वर्ष…
Read More