आतंकी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया

नई दिल्ली: संसद पर हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु को आज सुबह आठ बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। अफजल के परिवार को सरकार के इस फैसले से अवगत करा दिया गया था कि राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका ठुकरा दी है।

अफजल को फांसी पर लटकाए जाने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे तक पूरी हो गई। अफजल को 2004 में मौत की सजा सुनाई गई थी। गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने कहा, ‘‘दोषी को सुबह आठ बजे फांसी दे दी गई।’’ इससे पहले आज तड़के कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Related posts