सोलन। नालागढ़ विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत मनलोग कलां के प्रधान व सचिव ने मिलकर पंचायत को लाखों रुपये चुना लगा डाला। पंचायत में गड़बड़ी देखते हुए पंचायत सदस्यों ने डीपीओ सोलन से इसकी शिकायत की। डीपीओ ने पंचायत निरीक्षक को मामले की छानबीन के लिए भेजा तो पंचायत में हुई गड़बड़ी सामने आई। इसके अनुसार पंचायत प्रधान व सचिव ने लगभग 18 लाख रुपये का गोलमाल कर दिया। इसकी एंट्री न किसी कैशबुक में की और नहीं किसी रिकार्ड में दर्शाई। वहीं सितंबर से दिसंबर 2012 तक एक…
Read MoreMonth: February 2013
कसौली के लिए बनेगी नई पेयजल योजना
सोलन। जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक में मुख्य रूप से पर्यटन स्थल कसौली के लिए नई पेयजल योजना के निर्माण के बारे में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत चामियां में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए सदन की ओर से प्रस्ताव प्रदेश सरकार को स्वीकृति के लिए भेजने की अनुशंसा की गई। बैठक जिला परिषद अध्यक्ष शीला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित 74 मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जबकि 14 नए मुद्दे भी चर्चा के लिए प्रस्तुत किए गए। जिप…
Read Moreपैसा ट्रांसफर करने के नाम पर लूटे
बद्दी (सोलन)। स्टेट बैंक आफ इंडिया के तहत कार्य करने वाली जीरो मास कंपनी के कर्मचारियों पर प्रवासी कामगारों के लाखों रुपये लूटने का आरोप लगा है। कामगारों के अनुसार दो माह से यह सिलसिला जारी है। जब उनके परिजनों को धनराशि नहीं मिली तब इस लूट का पर्दाफाश हुआ है। हालांकि तब तक करीब पचास लाख रुपये हड़प लिए गए। जीरो मास कंपनी के संचालकों का कहना है कि केंद्र में तैनात आपरेटर पैसा हड़प गए हैं। इसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है। वहीं भारतीय मजदूर संघ…
Read Moreहटाई जाएं अवैध झोंपड़ियां
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उद्योग सचिव पीसी कपूर ने बीबीएन में अवैध तरीके से स्थापित झोंपड़ियों को शीघ्र हटाने के आदेश राजस्व और टीसीपी विभाग को जारी किए हैं। सरकारी और निजी क्षेत्रों में बनी झोंपड़ियों के बजाय कच्चे मकान बनाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया। उन्होंने कलीन बीबीएन ग्रीन बीबीएन के नारे को सार्थक करने के लिए सभी सरकारी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में हरित पट्टियां बनाने के निर्देश दिए जिससे यहां की सुंदरता बढ़ सके। शहर में लगातार बढ़ रही रेहड़ी…
Read Moreसोलन नप के खिलाफ हो कार्रवाई
सोलन। जवाहर पार्क सोलन में बुधवार को हुए टाय ट्रेन हादसे के बाद अभिभावकों ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वीरवार को बच्चों के अभिभावक दीपक गुप्ता ने एसडीएम सोलन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने एसडीएम को बताया कि ट्रेन नगर परिषद की लापरवाही के कारण पलटी है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनके लड़के सूरज की बाजू टूट गई तथा डाक्टरों ने उसे तीन माह तक आराम करने की सलाह दी है। उनका लड़का सूरज सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वह…
Read Moreपुस्तकालय अध्यक्षों को मिलेगा प्रशिक्षण
सोलन। प्रदेश के सार्वजनिक पुस्तकालयों में ज्ञान के भंडार को वैज्ञानिक ढंग से उपयोग करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग पुस्तकालय अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा है। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए यह छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजा राममोहन राय फाउंडेशन कोलकत्ता की ओर से एससीईआरटी सोलन में 18 से 23 फरवरी तक लगाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश से आए स्कूल और सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्षों को कंप्यूटर की नई तकनीकों से अवगत करवाया जाएगा। सोलन के पुस्तकालय अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि…
Read Moreस्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता
अर्की (सोलन)। स्वाइन फ्लू की चपेट से स्थानीय उपमंडल अंतर्गत एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। गत दिनों अर्की के अंतर्गत नेवड़ी निवासी लच्छो की आईजीएमसी में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया तथा स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों का स्वास्थ्य जांचा। हालांकि, अभी तक स्थिति सामान्य है और बीएमओ स्तर पर सभी स्वास्थ्य केंद्राें से हर रोज रिपोर्ट तलब की जा रही है। बीएमओ डा. एसएल वर्मा ने बताया कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों…
Read Moreबद्रीपुर में बिद्युत बोर्ड ने लगाई मशीन
धौलाकुआं (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए बद्री नगर में कैश मेमो मशीन का संचालन शुरू करेगा, जिससे हजारों उपभोक्ताओं के समय की बचत हो सकेगी। पांवटा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता बिजली के बिल जमा कराने के लिए रोजाना लंबी कतारों में खड़े रह कर दिनभर सारा समय खराब कर देते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत बोर्ड की ओर से कैश मेमो मशीन के संचालन से उपभोक्ता बिना समय गंवाए बैक एटीएम की तरह अपने बिलों का…
Read Moreट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-72 मार्ग पर भूपपुर के समीप हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के पठानकोट निवासी मोहन सिंह (42) पांवटा के एक प्रतिष्ठित दवा इकाई में कार्यरत थे। वीरवार देर शाम को मोहन स्कूटर पर सवार होकर इकाई से बद्रीपुर आवास को आ रहे थे। एनएच-72…
Read Moreएक ही छत के नीचे होंगे सभी कार्यालय
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के जामन की सेर में हिमाचल का पहला राजीव सेवा केंद्र बनकर तैयार हो गया है। केंद्र का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बुधवार को किया। भारत निर्माण योजना के तहत बने इस भवन पर दस लाख की राशि खर्च की गई है। केंद्र सरकार की भारत निर्माण योजना से बनने वाला यह भवन अपनी तरह का पहला भवन है। इसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय चलाए जाएंगे। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह भवन प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में…
Read More