बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड गांव के समीप एक साइकिल सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक सिरमौर जिले के पच्छाद तहसील के बड़ियों गांव का रहने वाला था। बड़ियों निवासी अरुण ठाकुर पुत्र दलगंजन सिंह कुछ वर्ष से भुड्ड स्थित एक दवा कंपनी में कार्य करता था। शुक्रवार देर सांय करीब 9 बजे…
Read MoreMonth: February 2013
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 49 हजार
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत एटीएम में अपने पैसे निकलवाने गए भाटियां निवासी एक युवक को हजारों रुपयों का चूना लग गया है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल के भाटियां गांव का निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह का पीएनबी नालागढ़ में खाता है और वह अपना एटीएम लेकर पीएनबी के ही बैंक में पैसे निकालने गया। वह एटीएम मशीन में अपना कार्ड डालता रहा, लेकिन वह इनवेलिड बताने लगा। इसी दौरान वहां खड़े दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड मांगा और उसका पासवर्ड पूछकर पैसे निकालने का प्रयास…
Read Moreकेंद्र से हिमाचल को मिले अलग विशेष छूट : वीरेंद्र
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर का मामला संसद में उठाया जाएगा। पहाड़ी राज्य हिमाचल को नई नीति से अलग रखा जाए। नई व्यवस्था से प्रदेश के जंगलों को काफी क्षति पहुंचेगी जिसका सीधा असर देश-प्रदेश के पर्यावरण पर पड़ेगा। शिमला लोस क्षेत्र सांसद शनिवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश को शर्मसार किया है। कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, घोटालों…
Read Moreराजगढ़ में स्ट्रीट लाइटें बंद, लोग परेशान
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं सबसे अधिक कठिनाई सफाई कर्मचारियों को नगर की सफाई करने में प्रात: काल में आ रही है। गली-मोहल्लों तो क्या, मुख्य बाजार व सड़क में भी कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। पुराने बस अड्डा जो प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है वहां पर स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद पड़ी हैं। जगदीश वर्मा ने बताया कि सुबह…
Read Moreचोरी हुई बोलेरो का नहीं मिल सका कोई सुराग
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर के पांवटा आवास से चोरी बोलेरो गाड़ी का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पांवटा से पड़ोसी राज्यों में पुलिस जांच टीमें भेजी गई हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा राज्यों की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है जिससे चोर गिरोह को दबोचा जा सके। शिलाई क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर के पांवटा आवास से विगत बुधवार को बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी। पुलिस ने हिमाचल की सीमा पर स्थित बहराल व यमुनाघाट बैरियरों पर लगे सीसीटीवी…
Read Moreबर्फबारी से हरिपुरधार के आधा दर्जन मार्ग बंद
नौहराधार (सिरमौर)। चूड़धार की आधा दर्जन से अधिक चोटियों पर पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी से नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों में शीत लहर चल रही है। बर्फबारी के कारण नौहरा, चाढ़ना, घंडूरी, चौरास, देवामानल, उलाना, बोगधार आदि इलाकों में बारिश से किसानाें तथा आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बर्फबारी के चलते हरिपुरधार-रोहनाट, हरिपुरधार नौहराधार, हरिपुरधार -कुपवी, हरिपुरधार-संगड़ाह, गत्ताधार सभी मार्ग बंद पड़े हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को आ रही हैं। ठंड व तेज हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयां आ रही…
Read Moreचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कूल से मिला गायब
नाहन (सिरमौर)। कोरग स्कूल में प्रधानाचार्य के बाद स्कूल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को स्कूल में अनुपस्थित रहने पर विभाग ने फटकार लगाई है। शनिवार को बोगधार स्कूल का निरीक्षण करने से पूर्व कोरग वरिष्ठ स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी अनुपस्थित पाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां कोरग स्कूल के प्रधानाचार्य को जिला कार्यालय में तलब किया गया है। वहीं उक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मामले को लेकर भी जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने रिपोर्ट बनाकर तैयार की है। उधर, जिला के…
Read Moreरिहायशी घर में चोरी करने वाली निकली स्कूली छात्रा
नाहन (सिरमौर)। शहर के सदर थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार को दिन दिहाड़े सरकारी कर्मचारी के घर में की गई हजारों रुपयों की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी में इस चोरी में शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक स्कूली छात्रा निकली। विदित रहे कि सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड टू कर्मचारी आकाश बिश्नोई ने…
Read Moreबर्फबारी-बारिश से पशुपालक-किसान प्रभावित
शिलाई (सिरमौर)। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते पूरा गिरिपार क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। शिलाई क्षेत्र के कानपुरधार, फतेहपुरधार, घालाधार व देवथल आदि क्षेत्रों में वीरवार देर रात्रि से रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है। इसके चलते क्षेत्र के पशु पालक व सौंठ बनाने वाले किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई मूसलाधार बारिश गिरिपार क्षेत्र के किसानों को परेशान कर रही है। क्षेत्र के किसान अमर सिंह, अतर सिंह, सूरज सिंह, रमेश कुमार आदि…
Read Moreलगातार धंस रहा राजधानी का कृष्णानगर
शिमला। वार्ड नंबर ग्यारह कृष्णानगर धंस रहा है। पचास परिवारों की जिंदगी राम भरोसे हो गई है। क्षेत्र में बंद नालों का पानी रिसने से मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। एक दर्जन से अधिक लोग मकान शिफ्ट कर अन्य स्थानों को चले गए हैं। मकान धंसने के चलते ढाई सौ से अधिक लोग खतरे की जद में हैं। कार्ट रोड से नीचे बसे कृष्णानगर वार्ड में लव-कुश चौक के पास मकानों में दरारें हैं। इससे क्षेत्र में हड़कंप है। सुरक्षित स्थानों पर बने मकानों में लोग सामान रखने…
Read More