कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान अब दुकानें केवल उत्सव के दौरान ही सज पाएंगी। इसके बाद ढालपुर मैदान में लगाई गई दुकानों को हटा दिया जाएगा। जिला लीगल सर्विस अथारिटी के चेयरमैन (जिला न्यायाधीश) बलदेव सिंह ने कुल्लू दशहरा मेला कमेटी के चेयरमैन और डीसी कुल्लू को इस बाबत पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि कुल्लू के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केवल दशहरा उत्सव के दौरान ही व्यापारियों को ढालपुर मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा दशहरा के दौरान…
Read MoreMonth: February 2013
85वां संविधान संशोधन लागू करें : मारकंडेय
केलांग। पूर्व विधायक एवं लाहौल-स्पीति भाजपा के नेता डा. राम लाल मारकंडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार 85वां संविधान संशोधन लागू करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस इस संशोधन को लागू कर कर्मचारियों को राहत दे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में आरक्षण और संविधान संशोधन लागू करने की मांग निरंतर करते रहे हैं। साथ ही गोंधला हेलीपेड पर नियमित उड़ान आरंभ करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे आरक्षित वर्गों के हितों के…
Read Moreलोनिवि के कर्मी की संदिग्ध मौत
ऊना। जिला मुख्यालय से सटी रक्कड़ कालोनी में शुक्रवार शाम लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ऊना से बस के जरिए रक्कड़ पहुंचा कर्मचारी बस से उतर कर पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।…
Read Moreरेप-मर्डर केस की गवाह को मारने की धमकी
अंब (ऊना)। कलरूही रेप-मर्डर केस में सनसनी फैलाने वाली महिला को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की सुरक्षा न मिलने के कारण उसे पंजाब में शरण लेनी पड़ रही है। यह कहना है महिला के अधिवक्ता नरेंद्र परमार का। कुछ दिन पहले ही कलरूही मर्डर केस में संलिप्त आरोपियों के बारे में बयान देकर क्षेत्र की महिला ने सबको सकते में डाल दिया था। महिला के दावों की एक चैनल ने भी रिकार्डिंग की थी। जिले के एएसपी ने चैनल को बताया…
Read Moreड्यूटी 12 घंटे, पगार 5 हजार
मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब के उद्योगों में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर कार्यरत लोगों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। अधिकतर उद्योगों में सिक्योरिटी गार्ड पूर्व सैनिक ही तैनात हैं। हालत ऐसी है कि ये लोग नौकरी खोने के डर से आवाज भी बुलंद नहीं कर पा रहे हैं। उद्योग प्रबंधकों ने उन पर बराबर दबाव बना रखा है। नाम न छापने की शर्त पर उद्योगों में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि उनसे बारह घंटे ड्यूटी लेकर पांच हजार रुपये पगार दी जाती है। वे सारी जिंदगी फौज में…
Read Moreससुरालियों ने छुपाए बहू के प्रमाण पत्र
अंब (ऊना)। विवाहिता ने दहेज मांगने, उसके प्रमाण पत्र छुपाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों पर की है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाति पुत्री हरमेश कुमार की शादी प्रदीप कुमार निवासी लोहारा से मई 2011 में हुई थी। शादी के दो माह बाद प्रदीप कुमार विदेश चला गया। उसके बाद से ही विवाहिता की सास, ससुर, ननद एवं ननदोई…
Read Moreशहर के आठ व्यापारियों को थमाए नोटिस
ऊना। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक संतोष कुमार व्यास की अगुवाई में विभागीय टीम ने छापामारी कर लगभग 14 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की छानबीन की। इस दौरान टीम ने आठ व्यापारियों को विभागीय आदेशों की अनुपालना न करने के चलते नोटिस थमाए हैं। इसके अतिरिक्त टीम ने तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पॉलीथिन भी बरामद किया। पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों को जुर्माना भी ठोका गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक संतोष कुमार व्यास ने स्पष्ट किया है कि सरकारी नियमों की अवहेलना…
Read Moreशादी समारोह में डीजे पर तांडव
ऊना। जिला मुख्यालय से सटे भड़ोलियां खुर्द में वीरवार देर रात एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद घायल युवकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच छानबीन आरंभ कर दी। घटनाक्रम के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के लोग एक ही गांव के निवासी हैं और भड़ोलियां खुर्द में बारात…
Read Moreअजय; अनिरुद्ध, पंकज नामित पार्षद
रामपुर बुशहर। सरकार ने रामपुर नगर परिषद में रिक्त हुए नामित पार्षदों के तीनों पद भर दिए हैं। सेवादल रामपुर के मुख्य संगठक अजय शर्मा, पूर्व जिला शिमला कांग्रेस प्रवक्ता अनिरुद्ध बिष्ट और पूर्व युकां नेता पंकज बराड़ को नामित पार्षद मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नगर परिषद में नामित पार्षद प्रदेश सरकार नियुक्त करती है। गत दिनों यहां पूर्व भाजपा सरकार द्वारा नियुक्त किए तीनों नामित पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इनके इस्तीफे…
Read Moreपंद्रह दिन से शाई गांव की जनता प्यासी
आनी (कुल्लू)। आनी पंचायत का शाई गांव करीब दो सप्ताह से प्यासा है। यहां जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा। दो सप्ताह पहले हुई बर्फबारी के बाद से यहां सभी लोगों के घरों के नल सूखे हैं। ऐसे में लोग दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर अपनी और अपने जानवरों की प्यास बुझा रहे हैं। स्थानीय निवासी राज कुमार, भगवान दास, शांति स्वरूप, उगम राम, टिकम राम, खीमी राम, पदम सिंह, दीप राम, सीता राम तथा अमरचंद ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर जताते हुए शीघ्र…
Read More