कुमारसैन (शिमला)। कोटगढ़ के भुट्टी गांव के पास महिंद्रा पिकअप खाई में गिर गई। वीरवार रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। इनमें से गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को उपचार के लिए शिमला भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थानाधार से बिथल जा रही एचपी 06ए-3617 नंबर की महिंद्रा पिकअप भुट्टी कैंची के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। वीरवार रात करीब नौ…
Read MoreMonth: February 2013
देवता घुंडा मंदिर में प्रतिष्ठा पांच को
कोटखाई (शिमला)। देवता नागेश्वर महाराज घुंडा की पूजा प्रतिष्ठा का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राणा सहिब कोटखाई तथा चार देवता शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के कारदार कंवर मोहन लाल तथा कंवर महेंद्र सिंह, कंवर मदन सिंह सहित देविंद्र पंडित चमन ने बताया कि घुंडा गांव में देवता नागेशर के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। पांच फरवरी से मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।…
Read Moreलाडा में शामिल हो रामपुर शहर
रामपुर बुशहर। मुख्य शहर रामपुर को लोकल एरिया डेवलपमेंट प्लान (लाडा) में शामिल किए जाने की मांग उठने लगी है। नगर परिषद के नुमाइंदों का कहना है कि एसजेवीएन के रामपुर प्रोजेक्ट से शहर को भी नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके शहर को लाडा में शामिल नहीं किया गया। जब प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्रों में दूर-दूर की पंचायतें शामिल की गई हैं, तो रामपुर को क्यों दूर रखा गया है? जनप्रतिनिधि इस मसले को रामपुर प्रवास के समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी उठाएंगे। नगर परिषद के अध्यक्ष दीपक सूद,…
Read Moreसंजय ठाकुर का रोहड़ू पहुंचने पर स्वागत
रोहड़ू। शिमला संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के महासचिव संजय ठाकुर को संसदीय क्षेत्र का स्वतंत्र कार्यभार सौंपा गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष ठाकुर की युवा कांग्रेस में केंद्र स्तर पर नियुक्ति की गई है। स्वतंत्र कार्यभार सौंपने के बाद रोहड़ू पहुंचने पर सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय ठाकुर का पटाखे फोड़कर स्वागत किया। इस अवसर पर संजय ठाकुर ने बताया कि वह पहले चरण में 17 विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी का ‘मेरा देश मेरा गांव’ कार्यक्रम हर बूथ स्तर पर पहुंचा रहे हैं। आगामी…
Read Moreविकास पर लगाएंगे एक-एक पैसा : वर्मा
नेरवा (शिमला)। क्षेत्रीय विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाले एक-एक पैसे को वह चौपाल के विकास पर लगाएंगे। वह चौपाल के नेरवा में फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चौपाल की 64 पंचायतों से 640 गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा, जिन्हें हर साल तीन महीने का राशन उनकी ओर से मुफ्त में दिया जाएगा। यह स्कीम तब तक चलेगी,…
Read Moreपंद्रह दिन बाद भी रात्रि बस सेवा बंद
सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी के 15 दिन बाद भी किन्नौर के ग्रामीण रूटों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इसके अलावा एनएच-22 के बहाल होने के बाद भी रिकांगपिओ से रात्रि बस सेवा अभी भी बंद है। ग्रामीण रूटों पर और रात्रि बस सेवा बहाल न होने के चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं पथ परिवहन निगम को भी हर दिन साढ़े तीन लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। बर्फबारी के 15 दिन बाद भी जिले के ग्रामीण रूटों मुरंग, नैसंग,…
Read Moreरिकांगपिओ से काजा के लिए मार्ग बहाल
काजा (लाहौल स्पीति)। 17 जनवरी को हुई भारी बर्फ बारी के बाद शेष विश्व से कटे लाहौल स्पीति के लिए छोटे वाहनों के लिए यातायात सेवा बहाल कर दी गई है। कुछ एक ग्रामीण रूटों को भी शुक्रवार देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। 17 और 18 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर के साथ लाहौल स्पीति शेष विश्व से पूर्ण रूप से कट चुका था। इस दौरान किन्नौर, रिकांगपिओ, टापरी और रामपुर…
Read More