शिमला। ताजा बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग-22 बंद हो गया है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे नारकंडा और दोपहर ढाई बजे के बाद कुफरी से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। खड़ापत्थर में बर्फबारी के कारण ठियोग-हाटकोटी मार्ग भी ठप हो गया। खिड़की में हिमपात के चलते चौपाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। रविवार रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में सोमवार सुबह ही फाहे गिरने…
Read MoreMonth: February 2013
अस्सी लाख से संवरेगा चैलचौक कस्बा
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक कस्बा अस्सी लाख की लागत से संवरेगा। इसके लिए लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने अवैध कब्जाें को गिराने के बाद जगह को संवारने एवं अन्य कार्याें के लिए अस्सी लाख के बजट का प्राक्कलन तैयार कर नाचन के प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसी बीच विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशाें के मुताबिक कब्जे पूर्ण रूप से हटाने के लिए द्वितीय चरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। विभाग की इस कार्रवाई के तहत अब मकानों के छज्जों पर…
Read Moreभौर में निजी बस सड़क में पलटी, 15 घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां भौर के निकट सोमवर सुबह सुंदरनगर से मंडी जा रही एक तेज रफ्तार बस के सड़क में अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जहां पर कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे को अंजाम देने वाला बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच…
Read Moreनौजवान सभा ने बालीचौकी में किया चक्का जाम
बालीचौकी (मंडी)। मंडी-डीडर रूट पर बस न चलाने से गुस्साए जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले स्थानीय लोगों ने सोमवार को बालीचौक में चक्का जाम किया। परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम गोहर डीआर धीमान ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह लोगों को शांत किया और मंगलवार को उपायुक्त के साथ इस मांग पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने चक्का जाम खोल दिया। जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ता मंडी-डीडर सड़क पर बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर पिछले 27 दिनों से…
Read Moreबैहना में नहीं बनेगी जेल : प्रकाश चौधरी
मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी से स्थानांतरित होने वाली सब जेल बल्ह विधान सभा क्षेत्र के बैहना में स्थापित नहीं होगी। इसके अलावा बल्ह विस में कहीं भी सब जेल बनाई जा सकती है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि वे बल्ह में जेल स्थानांतरित करने के विरोध में नहीं है। मगर बैहना में जिस जगह पर जेल बनाने की बात कही जा रही है। वहां पर पहले ही स्टील प्रोसेसिंग प्लांट प्रस्तावित है। राजा वीरभद्र सिंह जब केंद्रीय स्टील…
Read Moreभितरघात को लेकर कांग्रेस में मची हलचल
सरकाघाट (मंडी)। विधानसभा चुनाव में भितरघात को लेकर सरकाघाट कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है। एक ओर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले कार्यकर्ताआें को निष्कासित करने की मांग पुरजोर उठने लगी है। कार्यकर्ताआें ने जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। बाकायदा कार्यकर्ताआें ने भितरघात करने वाले नेताओं को इंगित कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह को एक प्रस्ताव भेज दिया है। बीते रोज ग्राम पंचायत मसेरन तथा बाग के कार्यकर्ताआें की सामूहिक बैठक अध्यक्ष दूनी चंद डोगरा…
Read Moreदस महीने में पूरी नहीं हुई तलाश
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के कुहमझवाड़ इलाके के निर्धन परिवार से संबंधित रविंद्र कुमार की तलाश अभी खत्म नहीं हुई है। तकरीबन दस साल से वह अपनी पत्नी की तलाश के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। लेकिन, उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चल सका। थकहार कर अब उक्त शख्स ने उसकी पत्नी का पता बताने वाले को दस हजार रु पए इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार करीब आठ साल पहले रविंद्र ने रोशनी देवी से विवाह किया था। उसका पांच साल का एक…
Read Moreपानी स्वच्छ तो कैसे फैला डायरिया
बिलासपुर। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के सरकारी दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। बिलासपुर में बनी पेयजल योजनाओं का पानी स्वच्छ होने का दावा किया जा रहा है। पानी के सैंपल भी ठीक होने की संबंधित महकमा बात कर रहा है लेकिन यदि पानी स्वच्छ है तो सर्दी के मौसम में कैसे डायरिया फै ल गया। सर्दी के मौसम में ही यह हाल है तो आगे आने वाली भीषण गर्मी और बरसात में क्या होगा। इस तरह के सवाल लोगों के जहन में उतर गए हैं। बिलासपुर डिविजन…
Read Moreबरमाणा में बावा हरदीप का जोरदार स्वागत
बरमाणा (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का बरमाणा पहुंचने पर एसीसी कर्मचारी संघ ने जोरदार स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद बरमाणा में उनका यह पहला दौरा था। संघ के प्रधान मस्तराम ठाकुर की अध्यक्षता में बाबा हरदीप सिंह को कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2012 में सीमेंट फेडरेशन वकर्स द्वारा हड़ताल की गई थी। इसके बाद एसीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी पर रोक लगा दी है और काफी लंबे समय…
Read Moreमवेशीखाने से टकराया सीमेंट से लदा ट्रक
झंडूता (बिलासपुर)। सदर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेहड़वीं के गांव छुम्वाहन में सीमेंट से लदा ट्रक रेशमू देवी मवेशीखाने से टकराने के बाद पलट गया। इसमें मवेशीखाना पूरी तरह से नष्ट हो गया। ट्रक में तकनीकी खराबी दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना करीब रात साढ़े दस बजे घटी। छुम्वाहन गांव का ट्रक ड्राईवर विपिन कुमार सीमेंट से लदा ट्रक नंबर एचपी 24 सी-9477 को लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। कि ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रक…
Read More