बरमाणा में बावा हरदीप का जोरदार स्वागत

बरमाणा (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का बरमाणा पहुंचने पर एसीसी कर्मचारी संघ ने जोरदार स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद बरमाणा में उनका यह पहला दौरा था। संघ के प्रधान मस्तराम ठाकुर की अध्यक्षता में बाबा हरदीप सिंह को कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2012 में सीमेंट फेडरेशन वकर्स द्वारा हड़ताल की गई थी। इसके बाद एसीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी पर रोक लगा दी है और काफी लंबे समय से देय है। उन्होंने बावा से मांग की है कि इसके बारे में सरकार पर दबाव बनाया जाए। इसके अलावा पिता-पुत्र योजना को भी बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर सीता राम सैणी, यशपाल, रूप सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं, बिलासपुर पहुंचने पर बाबा हरदीप सिंह का विरोजा व तारपीन कारखाना यूनियन ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें प्रधान बाबू राम बंसल, महासचिव श्याम लाल, कानूनी सलाहकार सरपाल सिंह ठाकुर, इंटक जिला अध्यक्ष रूप सिंह, प्रमोद मिश्रा, जगतार बैंस, अमरनाथ धीमान, रोशन लाल, कुलदीप सिंह और राजेश धीमान आदि मौजूद थे।

Related posts