राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ लीजिए जरूरी शर्तें

चंडीगढ़ 6 जुलाई, 2020 तक हो रहे रजिस्ट्रेशन जिला चयन समिति करेगी मूल्याकंन कोई निर्धारित कोटा नहीं दिया गया पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए अध्यापकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुखजीत पाल सिंह ने 6 जुलाई, 2020 तक रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। इस अवार्ड के लिए सभी स्कूल प्रमुख, इंचार्ज और रेगुलर अध्यापक अप्लाई कर सकते हैं। इस अवार्ड के मूल्यांकन के लिए हर जिले में जिला चयन समिति बनाई जाएगी। जिला चयन समिति तीन उम्मीदवारों के नाम…

Read More

कोरोना महामारी से निपटने को हम तैयार, 2014 बैड की व्यवस्था : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन काफी संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में हर स्तर पर महामारी से निपटने के प्रयास जारी है। महामारी फैलने पर लगाम लगे, इसके लिए भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। पूरी एहतियात बरती जा रही है। हमारी कोशिश किसी तरह मरीजों की संख्या कम करने पर है।  

Read More

पूर्व विधायक समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लगाए आरोप, गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज

मंडी बिलासपुर सदर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के युवक अंशुल ने बीते गुरुवार को मंडी के पधर पहुंचकर जहर पीकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव पर पूर्व विधायक और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवक ने कहा था कि छह माह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं। युवक ने यह भी कहा था कि अभिनेता सुशांत राजपूत की…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की होगी बैठक,स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार लेगी फैसला

शिमला हिमाचल में स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार मंगलवार को फैसला लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक होगी। इसमें शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में बुलाने की तारीख पर सहमति बनने के आसार हैं। कॉलेजों के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई की तर्ज पर भी सरकार फैसला ले सकती है। एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई में होने वाले बदलाव को लेकर भी बैठक में सरकार नए खुलासे कर सकती है। 27 जून को सचिवालय में हुई बैठक में तीस जून तक स्कूल-कॉलेज खोलने का…

Read More

पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित होंगी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला से चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की ऑनलाइन आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री की ओर से किए गए शिलान्यासों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 12.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 17.300 किमी धवारस-सुरल-भटोरी सड़क, 16.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 24 किमी लंबी साचपास से तोवान सड़क तथा 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली साईचू से चसाक सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रुपये की लागत…

Read More

बसों से 50 फीसदी सवारियों की शर्त हटी, डीजल के बढ़ते दाम के कारण बदला फैसला

चंडीगढ़ तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सार्वजनिक यातायात की मजबूरी के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिनी बसों समेत सभी बसों में सवारियां ले जाने की क्षमता पर लगाई गई रोक को हटाने का एलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बसों में सफर के दौरान प्रत्येक सवारी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री के यह एलान शनिवार को हरियाऊ खुर्द के एक निवासी द्वारा बसें न चलने के कारण पातड़ां आने-जाने में आ रही समस्या के…

Read More

संक्रमित महिला की अमृतसर में मौत, पठानकोट में सेना के जवान समेत सात पॉजिटिव

पंजाब पठानकोट में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात और रविवार को अमृतसर से 185 लोगों की रिपोर्ट पठानकोट पहुंची। इनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 178 लोग निगेटिव आए हैं। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों में सेना का एक जवान भी शामिल है। वह दिल्ली से पठानकोट एयरपोर्ट पर आए थे। यहीं उनका सैंपल लिया गया था। वहीं, पठानकोट में कार्यरत संक्रमित हेल्थ इंस्पेक्टर की बटाला निवासी पत्नी, 10 साल की बेटी और एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके…

Read More

प्रदेश में इन दो दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार : मौसम विभाग

शिमला हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समूचे प्रदेश में इन दो दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में चार जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। वहीं, राजधानी शिमला सहित अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को धूप खिली रही। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार जून और जुलाई की बारिश मक्की की फसल, सेब और अन्य फलों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित होती है। ऊना में सबसे अधिक तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।…

Read More

हिमाचल तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 100 से पार : आरडी धीमान

शिमला हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हमीरपुर, कांगड़ा के बाद अब ऊना जिले में मरीजों का आंकड़ा 100 से पार हो गया है। रविवार को ऊना में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 101 पहुंच गई है। हमीरपुर जिला में 238 और कांगड़ा में 255 मामले हैं। प्रदेश में इनकी कुल संख्या 898 है। इनमें से 504 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि, 374 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल के तीन जिले हमीरपुर, कांगड़ा…

Read More

प्लॉट की खुदाई कर रहे दो मजदूरों की मौत, तीन भागकर जान बचाने में रहे कामयाब

कंडाघाट (सोलन) सोलन जिला के कंडाघाट में निजी भवन निर्माण के लिए प्लॉट की खुदाई कर रहे पांच मजदूरों पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया, जिससे दो की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। तीन मजदूर मौके से भागकर जान बचाने में कामयाब रहे। घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। मृतकों की पहचान गोरख सिंह (52) और गगन बहादुर (40) नेपाल के रूप में हुई है। दीपक, रमेश और प्रवीण ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और…

Read More