कुंभ : बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

कुंभ : बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

हरिद्वार हरिद्वार में आज से महाकुंभ- 2021 का श्रीगणेश होगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 की 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे।  कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 12 राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रहेगी। जिले के सभी बॉर्डर और मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं की रैंडम सैंपलिंग करेगा। धर्मशालाओं और होटलों में बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालु नहीं ठहर पाएंगे। महाकुंभ 2021:…

Read More

आय बढ़ाने की कवायद आज से शुरू, छात्रों को डिग्री के साथ मिलेगा मुफ्त पासपोर्ट

आय बढ़ाने की कवायद आज से शुरू, छात्रों को डिग्री के साथ मिलेगा मुफ्त पासपोर्ट

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में एक लाख परिवारों की सालाना आय बढ़ाने के लिए आज एक अप्रैल से अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि बहुत से परिवार ऐसे हैं, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये भी नहीं है।  योजना में शामिल होने के लिए अब तक करीब 13 हजार लोगों का पंजीकरण हो चुका है। अब सरकार द्वारा इन लोगों की इच्छा के अनुसार इन्हें स्वरोजगार के साधन मुहैया करवाए जाएंगे। इसके…

Read More

कोरोना बेकाबू अगर एक हफ्ते में मामले न थमे तो और पाबंदी लगाएंगे : अमरिंदर सिंह

कोरोना बेकाबू अगर एक हफ्ते में मामले न थमे तो और पाबंदी लगाएंगे : अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर पंजाब में कोरोना की स्थिति में अगले हफ्ते तक सुधार न हुआ तो और पाबंदी लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति की समीक्षा आठ अप्रैल को की जाएगी।  अगर कोई सुधार न हुआ तो और बंदिशें लगानी पड़ेंगी। तेजी से टीकाकरण पर जोर देते हुए कैप्टन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड से बुरी तरह प्रभावित जिलों में मोहल्ला स्तर पर लोगों…

Read More

शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद करने की तैयारी

शिक्षण संस्थान 15 अप्रैल तक  बंद करने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 15 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने की वकालत की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी इस प्रस्ताव पर मंथन किया गया। अब मुख्यमंत्री से अंतिम मंजूरी लेने के बाद शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला होने की संभावना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़…

Read More

डॉक्टरों के तबादले पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लिया निर्णय

डॉक्टरों के तबादले पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लिया निर्णय

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने कई फैसले लिए हैं। सरकार ने डॉक्टरों के तबादलों पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में ही मुख्यमंत्री की मंजूरी पर तबादले हो सकेंगे। उधर, प्रदेश के जिन स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पताल में स्टाफ सरप्लस होगा, उन्हें कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दूसरे संस्थानों में भेजा जाएगा। राज्य में रोजाना 300 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीज 2719 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1035 पहुंच गई है। सरकार ने…

Read More

किसानों का देशव्यापी भारत बंद शुरू, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया गाजीपुर बॉर्डर

किसानों का देशव्यापी भारत बंद शुरू, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया गाजीपुर बॉर्डर

नई दिल्ली तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 मार्च, शुक्रवार को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। किसान नेताओं ने कहा है कि भारत बंद में शामिल होने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की जाएगी। आपको बता रहे हैं इससे जुड़ा हर अपडेट।  लाइव अपडेट 07:41 AM, 26-MAR-2021 प्रदर्शनकारियों ने बंद किया गाजीपुर बॉर्डर 12 घंटे के बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है। बता…

Read More

पंचायतों को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये, विकास परिषद को इसका 10 गुना

पंचायतों को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये, विकास परिषद को इसका 10 गुना

जम्मू प्रदेश में पंचायतों को इस साल से एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। पहले हर पंचायत को 50 लाख रुपये दिए जा रहे थे।  उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के हर स्तर पर सरकार का ध्यान है। जिला विकास परिषदों को 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह से डीडीसी अध्यक्षों को भी सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये की विकास निधि दी जाएगी। यह प्रावधान पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देंगे।  जम्मू के कनवेंशन सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में एलजी…

Read More

किसानों की महापंचायत आज, राकेश टिकैत होंगे शामिल

किसानों की महापंचायत आज, राकेश टिकैत होंगे शामिल

विकासनगर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को हरबर्टपुर में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापंचायत में बतौर मुख्य वक्ता किसान नेता राकेश टिकैत शामिल होंगे।  रुद्रपुर किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, उद्योगपतियों को एक भी इंच जमीन नहीं देंगे किसान भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे से बस अड्डा ग्राउंड में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बांध प्रभावितों को ब्याज सहित अनुग्रह राशि का भुगतान और मटोगी में चारगाह…

Read More

हत्याकांड में बड़ा खुलासा : प्रदीप व राहुल की नहीं, मनी और मनीष की लेनी थी जान, FB पोस्ट से खुला राज

हत्याकांड में बड़ा खुलासा : प्रदीप व राहुल की नहीं, मनी और मनीष की लेनी थी जान, FB पोस्ट से खुला राज

जीरकपुर (पंजाब) हरियाणा के अंबाला के कालका चौक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, बदमाश मौलीजागरां निवासी राहुल उर्फ अन्ना (23), प्रदीप उर्फ पंजा (35) और उसके साथियों को नहीं बल्कि मीत बाउंसर की हत्या के मामले में आरोपी जीरकपुर निवासी मनी भाटिया और उसके साथी मनीष को मारने आए थे। गाड़ी और कपड़ों का रंग एक जैसा होने के कारण हमलावर प्रदीप, राहुल और उसके साथियों पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए।   खुद दविंदर बंबीहा गैंग…

Read More

संगठित अपराध के खिलाफ होगी साझा कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस चलाएगी अभियान

संगठित अपराध के खिलाफ होगी साझा कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस चलाएगी अभियान

चंडीगढ़ संगठित अपराध के खात्मे के लिए पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ ने हाथ मिलाया है। संगठित अपराध में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुवार को दोनों राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक पंचकूला में हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव और पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों की जानकारी भी आपस में साझा की गई। बैठक में शामिल पुलिस अधिकारियों ने संगठित अपराध…

Read More