नई दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों…
Read Moreवायरस में नए बदलावों पर नहीं है ध्यान, इसीलिए सरकार हो रही हैरान
नई दिल्ली कोरोना मरीजों के लिए हर दिन सरकार नए-नए आदेश जारी कर रही है। बार-बार अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाए जाने के बाद भी थोड़ी-बहुत राहत तक नजर नहीं आ रही है। वहीं नाइट कर्फ्यू की योजना भी अब तक फेल साबित हुई है। यह सब इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस में नए बदलावों पर सरकार का ध्यान नहीं है। राजधानी के डॉक्टरों का कहना है कि सरकार अभी भी पिछले अनुभव के आधार पर कार्य कर रही है लेकिन उनका ध्यान मरीजों की मेडिकल स्थिति पर नहीं है। पिछली बार…
Read Moreहड़कंप : जेल में 56 हवालाती कोरोना पॉजिटिव, सभी को भेजा गया लुधियाना
गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब) कोरोना काल में स्पेशल जेल के रूप में बनाई गई गुरदासपुर केंद्रीय जेल में एक साथ 56 हवालाती संक्रमित मिले हैं। उन्हें कोविड केयर सेंटर (लुधियाना जेल) में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नए कैदी को पहले स्पेशल जेल भेजा जाता है। वहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें 15 दिन क्वारंटीन किया जाता है। संक्रमित मिलने पर पुरुष कैदियों को लुधियाना स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जाता है। संक्रमित महिला कैदियों को सिविल अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर के…
Read Moreवारदात : चाची ने तीन माह की मासूम भतीजी को जिंदा जमीन में दफनाया
जलालाबाद (पंजाब) पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव सैदोका में मां से रंजिश के कारण चाची ने तीन माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दबाकर मार डाला। इसके बाद शव खुर्दबुर्द करने के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। गुरुवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। थाना अमीर खास पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के…
Read Moreकोरोना से परिवहन सेवाओं पर असर, नई एसओपी के साथ चलेंगी बसें
शिमला घातक हो चुकी कोरोना की दूसरी लहर में अब परिवहन सेवाओं को भी पाबंदियों के दायरे में लाने की तैयारी है। इसे लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद कार्ययोजना तैयार कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रदेश सरकार कभी भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा सकती है। सरकार को भेजे प्रस्ताव में बाहरी राज्यों से जुड़े अधिकांश रूटों को क्लब करने का प्रावधान किया गया है। संक्रमण के बढ़ते खतरे और दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ में रात्रि कर्फ्यू के चलते…
Read Moreशिक्षण संस्थान बंद रखने का आज हो सकता है फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में एक मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला शुक्रवार को हो सकता है। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। इसमें कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश में अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। बुधवार को सरकार ने बोर्ड कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाओं को 17 मई तक टालने का फैसला लिया है। एक मई को परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की बात कही है। ऐसे में…
Read Moreपर्यटकों को आज से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह
शिमला हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन सेल की ओर से राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए जारी आदेश शुक्रवार से लागू हो जाएंगे। नए आदेश के तहत प्रदेश में भारी कोविड मामलों वाले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से सड़क, हवाई जहाज या ट्रेन से आने वाले पर्यटकों को आने से पहले 72 घंटे के अंदर आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह दी गई है। यात्रियों या पर्यटकों के आने पर रोक नहीं रहेगी। खुले स्थलों में जनहित में होने वाले प्रशासनिक या आधिकारिक कार्यक्रमों…
Read Moreअंतरराज्यीय सीमा पर अतिक्रमण, सरकार से उठाया जाएगा मामला : विधायक हर्षवर्धन चौहान
रोनहाट (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा मीनस पुल पार कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने अतिक्रमण किया है। प्रदेश की जमीन पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 14 मीटर अंदर तक सड़क कार्य करवा दिया है। उत्तराखंड ने सूबे के अधीन आने वाली सड़क में करीब 10 लाख रुपये खर्च करके सुरक्षा दीवार और चार पैरापिट बनाए हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से टौंस नदी के पुल के निर्माण की लगी लोकार्पण पट्टिका भी तोड़ दी है। जानकारों की मानें तो उत्तराखंड राज्य बनने…
Read Moreबिल काटते समय वस्तु कोड अनिवार्य, इसलिए लाया गया नया नियम
मेरठ मेरठ में व्यापारियों और सेवा प्रदाता को अब एक अप्रैल से जीएसटी में बिल काटते समय वस्तु कोड देना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर जीएसटी विभाग जुर्माना वसूलेगा। इस व्यवस्था के बाद फर्जी बिलिंग के मामलों में तेजी से कमी आने की संभावना है। जीएसटी प्रक्रिया में किसी भी वस्तु पर लगने वाले टैक्स की दर पता करने के लिए यह कोड दर्ज किया जाता है। अब तक डेढ़ करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को इसमें छूट दी गई थी, लेकिन अब अधिकतर प्रमुख उत्पादों…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में डीजीपी समेत 373 संक्रमित, चार की मौत
जम्मू जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को 373 नए संक्रमित मिले। डीजीपी दिलबाग सिंह और उनकी पत्नी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित मामले दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं, इसमें सिर्फ कश्मीर से ही 300 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में चार लोगों ने कोविड से दम तोड़ दिया, इसमें कश्मीर संभाग से 3 मौतें हुई हैं। संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2531 तक पहुंच गया है। पिछले 15 दिन में करीब 3500 नए संक्रमित मामले आ…
Read More