रोहतक /चंडीगढ़ कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने शुक्रवार को 12 घंटे भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। किसानों ने सड़कों के साथ ही रेलमार्ग पर बैठने की बात कही है। इसके अलावा बाजार व अन्य प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए हर किसी से सहयोग मांगा जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा है कि भारत बंद में शामिल होने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की जाएगी। साथ ही किसी तरह से शांति व्यवस्था भी नहीं…
Read Moreअब मौके पर होगी खाद्य वस्तुओं की जांच, बैठक में हुआ फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में अब खाद्य वस्तुओं की जांच मौके पर ही होगी। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय की प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। जिला अधिकारियों को खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए किट दी जाएगी। एक आधुनिक वैन की भी खरीद की जाएगी। इस वैन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों ले जाकर सैंपल भरकर गुणवत्ता की जांच होगी। लोगों को बेहतर गुणवत्ता की खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने…
Read Moreडॉक्टरों को आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। बीते एक सप्ताह से…
Read Moreआयोग की सिफारिश पर नया वेतनमान देने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान देने की तैयारी में है। अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार पर इसे इसी साल देने का दबाव है। ऐसे में इसे आगे टालना भी कर्मचारियों की नाराजगी को मोल लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार सरकार पर इससे एक साथ 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का आर्थिक बोझ पड़ सकता है। प्रदेश सरकार वेतनमान देने के मामले में पंजाब सरकार का अनुसरण करती है। अब पंजाब…
Read Moreटेंडर में धांधली पर हाईवे अथॉरिटी के महाप्रबंधक पर एफआईआर
जम्मू लखनपुर से जम्मू तक नेशनल हाईवे के रखरखाव और मरम्मत के टेंडर में धांधली पर एनएच अथॉरिटी के महाप्रबंधक, ठेकेदार समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में 9.34 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आते ही एसीबी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसमें एनएचएआई के तत्कालीन क्षेत्रीय अधिकारी हेमराज, ठेकेदार राकेश कुमार चौधरी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू से लखनपुर 97 किलोमीटर और कुंजवानी से सिद्दड़ा बाईपास 15 किलोमीटर के रखरखाव और मरम्मत के…
Read Moreप्रशांत ने की कांग्रेस विधायकों से मुलाकात, छह घंटे से ज्यादा चला सियासी मंथन
चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पंजाब के कांग्रेस विधायकों से अलग-अलग मुलाकात कर जनता की नब्ज पर चर्चा की। इन सभी विधायकों को लंच पर बुलाया गया था, जहां शाम तक प्रशांत किशोर प्रत्येक विधायक से अलग कमरे में मिलते रहे और उनसे उनके हलकों की मौजूदा स्थिति और अगले चुनाव में जनता के बीच पार्टी के रुख पर गहन चर्चा…
Read Moreकेंद्र को लोगों की आवाज सुननी पड़ेगी, यह हिटलर का जर्मनी नहीं है : कैप्टन
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ रहे आर्थिक और सैनिक संबंध को भारत की कूटनीतिक असफलता करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संकट को सुलझाने में देरी से केंद्र सरकार पाकिस्तान को राज्य में बढ़ रही बेचैनी का फायदा उठाने की इजाजत दे रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि यदि किसी अन्य कारण से नहीं तो कम-से-कम राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में कृषि कानून रद्द किए जाएं। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार को…
Read Moreयोजनाओं का लाभ नहीं देने वाले निजी बैंक नपेंगे, बैंकर्स समिति ने लिया कड़ा संज्ञान
शिमला हिमाचल प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं देने वाले निजी बैंकों से जवाबतलबी की जाएगी। शिमला में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 159वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने बिना तैयारी बैठक में शामिल होने आए निजी बैंक प्रबंधकों को आगाह भी किया। फसल बीमा का क्लेम समय से नहीं देने पर बीमा कंपनियों को लताड़ भी लगाई गई। बैठक में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों ने कहा कि सरकार की…
Read Moreप्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी नहीं बता पाए
शिमला हिमाचल प्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी योजना विभाग को नहीं बता पाए। लोग इस इंतजार में रहते हैं कि उनकी पानी, सिंचाई या सड़क की योजना विधायक प्राथमिकता में डाली कि नहीं, मगर बजट बुक में अपने विधायकों के नाम के आगे कॉलम खाली पाकर यह उनके लिए अबूझ पहेली बनी रहती है। कुछ हलकों में तो हर साल लगभग यही हालात बने हुए हैं। नतीजतन एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बुक में इनके विधानसभा…
Read Moreबिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी : उपभोक्ताओं को लग सकता झटका
शिमला हिमाचल प्रदेश के 21.48 लाख घरेलू और 4.18 लाख अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अप्रैल अंत में महंगी बिजली का झटका लग सकता है। 251 करोड़ के घाटे का हवाला देकर बिजली बोर्ड ने दरें बढ़ाने के लिए नियामक आयोग में याचिका दायर की है। याचिका पर आयोग ने 28 अप्रैल को जन सुनवाई निर्धारित की है। इस दौरान बिजली दरों को लेकर उपभोक्ताओं के सुझाव और आपत्तियां दर्ज किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 मार्च को पेश किए बजट में बिजली बोर्ड को 420 करोड़ की सब्सिडी…
Read More