चंडीगढ़ हरियाणा सरकार द्वारा पतंजलि निर्मित कोरोनिल की एक लाख दवा किट खरीद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याची ने हरियाणा सरकार के इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर जल्द ही सुनवाई होगी। फरीदाबाद निवासी अभिजीत ने अपनी याचिका में बताया कि पतंजलि ने कोरोनिल किट को जारी करते हुए इसे कोरोना का 100 प्रतिशत इलाज बताया था। इसके बाद आयुष मंत्रालय ने इस दावे पर पतंजलि को नोटिस जारी किया था। उत्तराखंड में भी इसी…
Read Moreकोरोना ने ली 71 मरीजों की जान, 1333 नए संक्रमित मिले, इसी महीने मिलेंगी वैक्सीन की सात लाख खुराकें
चंडीगढ़ पंजाब में गुरुवार को 1333 नए कोरोना संक्रमित मिले और 71 मरीजों की मौत हो गई। अस्पतालों में भर्ती 212 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक संक्रमण से सूबे में 15367 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि सूबे में संक्रमण दर घटकर 2.36 प्रतिशत रह गई है। बीते 24 घंटे में अमृतसर 6, बरनाला 3, बठिंडा 9, फरीदकोट 4, फतेहगढ़ साहिब साहिब 2, फाजिल्का 2, फिरोजपुर 5, गुरदासपुर 3, होशियारपुर 2, जालंधर 4, कपूरथला 1, लुधियाना 5, मानसा 1, मोगा…
Read Moreपूर्व प्रधान ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में पूर्व सरपंच पर लगाया ये आरोप
चंडीगढ़ गांव कालख निवासी अजीत सिंह (65) ने अपने घर पर मानसिक रूप से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें अजीत सिंह ने गांव के पूर्व सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read Moreकेंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस निर्माण का रास्ता साफ, मिलेगी 81.50 हेक्टेयर भूमि
धर्मशाला देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कैंपस निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एक हफ्ते के भीतर 81.50 हेक्टेयर भूमि सीयू प्रबंधन के नाम हो जाएगी। जिला प्रशासन की मौजूदगी में सीयू प्रबंधन को सर्टिफिकेट ऑफ पोजेशन सौंपा जाएगा। वहीं इसी माह सीयू प्रशासन केंद्रीय विवि का भूमि पूजन करवाने की तैयारी में है, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। इससे पहले सीयू की जमीन को लेकर सार्वजनिक मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने तल्खी दिखाई थी। सीएम जयराम ठाकुर ने भी सरकार…
Read Moreव्यवसायिक संस्थानों में बढ़ गई रौकन, कर्फ्यू की वजह से हो गई थी माली हालत
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना का असर कम होने और कर्फ्यू की बंदिशों को कम करने का अब पर्यटन क्षेत्र पर असर दिखना शुरू हो गया है। सूबे के पर्यटक शहरों शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान अकेले राजधानी शिमला में ही 2500 से ज्यादा पर्यटकों ने दस्तक दी। कर्फ्यू में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ढील और वाहनों से घूमने वालों से पुलिस की ज्यादा रोक-टोक न होने की वजह से अब होटल, टैक्सी व ढाबा…
Read Moreआज कैबिनेट की बैठक इन पहलू पर होगी चर्चा
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें कोविड-19 के मामले घटने के बाद कोरोना कर्फ्यू में कई रियायतें देने की तैयारी चल रही है, जिनमें राज्य में बसें चलाने को हरी झंडी देना शामिल है। पर्यटकों को भी प्रदेश में आसानी से प्रवेश देने और कुछ राज्यों के लिए आरटीपीसीआर की अनिवार्यता खत्म करने का मामला बैठक में जाएगा। कोरोना कर्फ्यू का समय घटाने के बारे में भी निर्णय होगा। दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों…
Read Moreसाइबर ठगी: भारतीयों को लगाई 250 करोड़ रुपये की चपत, ऐसे बनाया शिकार
देहरादून विदेशों में बैठे व्यापारियों (ठग) ने एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भारतीयों को 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लगाई है। विदेशों के इन ठगों ने लोगों को 15 दिनों में पैसे दोगुना करने का लालच दिया था। तीन स्थानीय (राज्य के) पीड़ितों की शिकायत पर एसीएफ ने कार्रवाई करते हुए ठगों के एक भारतीय साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के अनुसार यह मामला 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो सकता है। इस मामले में अभी विवेचना के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार…
Read Moreलद्दाख में विशेषाधिकार : अब स्थानीय को ही सरकारी नौकरी, रोजगार अधीनस्थ सेवा भर्ती नियम 2021 की अधिसूचना जारी
जम्मू/लेह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अब सरकारी नौकरी सिर्फ स्थानीय लोगों लद्दाखियों को ही मिलेगी। लंबे अरसे से उठ रही मांग के बाद लद्दाख प्रशासन ने लद्दाख रोजगार (अधीनस्थ) सेवा भर्ती नियम 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इन नियमों के लागू होने पर लद्दाख में सरकारी नौकरी केवल लद्दाख के स्थानीय निवासी को ही मिलेगी। हालांकि जम्मू-कश्मीर कैडर से लद्दाख में पहले से तैनात कर्मचारी को नए नियमों के तहत स्थानीय ही माना जाएगा। लद्दाख प्रशासन ने एसओ संख्या 16 के तहत यह अधिसूचना जारी की है।…
Read Moreपुलिसिया जुल्म: हिरासत में 55 साल के व्यक्ति की मौत, घरवाले बोले- थर्ड डिग्री देकर की हत्या, धरने पर बैठे
पानीपत (हरियाणा) हरियाणा के पानीपत में पुलिस हिरासत में मंगलवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया और सिविल अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। मामला पानीपत के अशोक विहार कालोनी से एक युवती को भगाने का है। इसमें आरोपी युवक के बड़े भाई के ससुर को गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी से पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर हत्या कर दी। डाबर कालोनी निवासी इरशाद पर आरोप है कि…
Read Moreपंजाब में संक्रमण से 60 की मौत, हरियाणा में भी 38 ने गंवाई जान
चंडीगढ़ पंजाब में मंगलवार को 1273 नए कोरोना संक्रमित मिले और 60 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। दूसरी ओर, ब्लैक फंगस का खतरा अभी टला नहीं है। बीते 24 घंटे में इस गंभीर बीमारी ने एक और मरीज की जान ले ली और 13 नए मामले सामने आए। सूबे में अब तक 391 लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 49 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। 53 लोगों की मौत भी…
Read More