सोलन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम(ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिश अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को सुना। संघ ने प्रियंका गांधी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद ठोडो मैदान पहुंचने पर उन्होंने पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंबा में दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी
चंबा जिला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दो जलविद्युत परियोजनाओं 48 मेगावाट चांजू-3 हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 30 मेगावाट देवथल चांजू हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इन दोनों परियोजनाओं से वार्षिक 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री ने राज्य में लगभग 3125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-3 का भी शुभारंभ किया। केंद्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई-3 के शुरूआती चरण में राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर…
Read Moreआसान होगा अब पांगी के लिए सफर, अब सात घंटे का सफर होगा मात्र साढ़े तीन घंटे में तय
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) लाहौल-पांगी-कश्मीर को जोड़ने वाले राज्य मार्ग-26 को सुगम बनाने की कवायद तेज हो गई है। सड़क पर सफर आसान बनाने के लिए जगह-जगह टारिंग का काम चल रहा है। इस सीजन में सीमा सड़क सड़क का लक्ष्य तिंदी से आगे 26 किलोमीटर मार्ग को टारिंग करने लक्ष्य रहा है। 18 किलोमीटर मार्ग में टारिंग का कार्य तीन माह में पूरा कर लिया है। अब बचे मार्ग आठ किलोमीटर का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। 94 आरसीसी के अधीन करीब 140 किलोमीटर लंबी तांदी- संसारीनाला सड़क लाहौल-पांगी को…
Read Moreपहले सुविधाएं वहां दी जाती थीं जहां राजनीतिक लाभ मिलता था : पीएम मोदी
शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा में 800 करोड़ रुपये की जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। जयराम ने रात-दिन मेहनत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम टीकाकरण का अभियान चला रहे थे, तभी सोच लिया था कि हिमाचल के पर्यटन में कोई रुकावट न आए, इसलिए यहां टीकाकरण का काम सबसे पहले पूरा किया, बाकी राज्यों में बाद में हुआ। महामारी से आपकी जिदंगी बचाने के लिए…
Read Moreआबकारी विभाग ने पकड़ा 30 लाख का सोना
ऊना राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने त्योहारी सीजन में कर चोरी और आभूषण लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गईं है। बड़ी कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने भरवाई-अंब सड़क के बीच बिना बिल सोने के आभूषण लेकर जा रहे व्यक्ति को पकड़ा है। बिना कर अदा किए आभूषण लेकर जा रहे व्यक्ति को विभाग द्वारा 1,60,000 रुपये जुर्माना ठोका गया है। भविष्य में कर अदा कर आभूषण लाने की चेतावनी भी दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को होशियारपुर की ओर से वाया गगरेट होकर…
Read Moreमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों का लिया जायजा
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा कर 13 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह राज्य का 9वां दौरा है, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के इन दौरों से शायद हैरान-परेशान हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आने…
Read MoreBJP का ‘मास्टर स्ट्रोक, AAP के सामने आदिवासी वोट साधने के लिए नड्डा ने किया ‘गौरव यात्रा’ का शुभारंभ
अहमदाबाद भाजपा की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी वोटरों को साधना है। दरअसल, आदिवासी वोटर परंपरागत रूप से कांग्रेस को वोट देते आए हैं, अब आम आदमी पार्टी इन वोटरों को लुभाने में जुटी है। गुजरात में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आम आदमी पार्टी (AAP) से कड़ी टक्कर मिल रही है। आप नेताओं की जनसभाओं में होने वाली भीड़ ने भाजपा ‘थिंकटैंक’ की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर…
Read Moreथरूर कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो क्या-क्या बदलाव लाएंगे? उन्होंने खुद दिया इसका जवाब
नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब केवल पांच दिन बचे हैं। इस बाबत दोनों उम्मीदवार शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दोनों नेता अपनी-अपनी नीति को सार्वजनिक मंच पर रख रहे हैं कि अगर वे अध्यक्ष बनते हैं तो किस-किस तरह का बदलाव लाएंगे। इसी क्रम में शशि थरूर ने बुधवार को अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर वह कांग्रेस प्रमुख बनते हैं, तो वह पार्टी के मौजूदा संविधान को पूरी तरह से लागू करेंगे और इसके लिए…
Read Moreएनआईए का जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में 18 ठिकानों पर छापा, अल-हुदा का अध्यक्ष शमशी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के 18 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान राजोरी में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के एक प्रमुख संगठन अल-हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईडी) के अध्यक्ष मोहम्मद अमीर शमशी को गिरफ्तार किया। जिनके घर कार्रवाई हुई उनमें पुलिस कांस्टेबल, बिजली विभाग का अधिकारी भी शामिल है। एनआईए ने कहा कि तलाशी के दौरान कई मोबाइल और फंडिंग व संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह ही एनआईए ने राजोरी, पुंछ, जम्मू,…
Read Moreदिल्ली पुलिस के एक मुंशी की शर्मनाक हरकत : मनपसंद ड्यूटी लगवानी है तो संबंध बनाओ,महिला पुलिस के खत से आया भूचाल
नई दिल्ली दक्षिण जिला स्थित फतेहपुर बेरी थाने के महिला स्टाफ ने अपने ही थाने के चिट्ठा मुंशी (थाने में स्टाफ की ड्यूटी लगाने वाला पुलिस अधिकारी) गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला स्टाफ का आरोप है कि मनपसंद ड्यूटी लगाने के बदले थाने का चिट्ठा मुंशी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। ऐसा न करने वाली महिला स्टाफ को परेशान करने के लिए उनकी छुट्टी अस्वीकार करने के अलावा उनके साथ बदसलूकी की जाती है। यही नहीं आरोपी कैश व गिफ्ट लेकर भी मनपसंद ड्यूटी लगा रहा है। थाने…
Read More