शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। 14 अक्तूबर को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली रैली को कांग्रेस ने परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली का नाम दिया है। इसमें शिमला, सोलन और सिरमौर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने का नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। सभी पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी रैली में मौजूद रहना जरूरी किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौट…
Read Moreमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किए एक हजार करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल्लू से 1008.42 करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 360.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और 647.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया है। जय राम ठाकुर ने कहा…
Read Moreहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के अहम फैसले , प्रदेश में डिजिटल मीडिया पालिसी को मिली मंजूरी
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में दंत चिकित्सा अधिकारियों के 104 पद सृजित करने और इन्हें अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। इनमें से 50 प्रतिशत पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और 50 प्रतिशत पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयुष विभाग के तहत 22 होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और इन केंद्रों के प्रबंधन के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के 22 पदों को भरने…
Read Moreशिमला शहर में एचआरटीसी की सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी : परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर
शिमला शहर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी। शिमला को पूरी तरह स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सभी डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। शिमला से धर्मशाला और मनाली के लिए वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से खास बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुगम संचालन के लिए शिमला में आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में एचआरटीसी की तारादेवी वर्कशाप में 3.60 करोड़ की…
Read Moreदेश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी अंब से दिल्ली
हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से दिल्ली के लिए देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी। मात्र 21 मिनट में ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। यहां दो मिनट रुककर 1:23 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ 3:35 बजे पहुंचेगी। जबकि, अंबाला 4:13 बजे यात्रियों को पहुंचाएगी। दिल्ली में ट्रेन 6:25 बजे पहुंचेगी। अंब से दिल्ली तक का सफर इस…
Read Moreसरकार ने डाक्टरों की मांगे स्वीकारी पैन डाउन हड़ताल समाप्त
शिमला शिमला जिले के पीएचसी, सीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों में आज से (12 अक्तूबर) मरीजों को उपचार के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मान ली हैं। मांगें मानने के बाद मंगलवार को हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ ने पेन डाउन हड़ताल भी खत्म कर दी। चिकित्सक हर रोज डेढ़ घंटे कामकाज ठप कर विरोध जता रहे थे। चिकित्सकों के हड़ताल खत्म करने से अब बुधवार को ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में सामान्य रूप से कामकाज होगा। प्रदेश में 2500 और जिले के सभी स्वास्थ्य…
Read Moreतलाक का आदेश बरकरार, व्यभिचारी पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं
चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस की रिपोर्ट में याची के व्यभिचार का जिक्र है। इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तलाक के आदेश के खिलाफ अपील खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि यदि तलाक का आदेश व्यभिचार को आधार बनाकर दिया गया है तो पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार नहीं है। अपील खारिज करने के साथ ही हाईकोर्ट ने तलाक के अंबाला फैमिली कोर्ट के फैसले पर भी मोहर लगा दी। महिला ने…
Read Moreशातिर ने रेलवे सॉफ्टवेयर किया हैक, ई-टिकट में हो रहा था खेल, जानकारी मिलते ही उड़े रेल अधिकारियों के होश
आगरा आगरा रेल मंडल के भरतपुर में रेलवे के सॉफ्टवेयर में एक युवक ने सेंध लगा दी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में पूरे माह सीट मिलना मुश्किल है। ऐसे में आरोपी तत्काल कोटे में टिकट दिला रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने रेलवे के सॉफ्टवेयर को कॉपी करके बेचना शुरू कर दिया था। आरपीएफ के क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्टिव स्क्वैड ने रेलवे के ई-टिकट के सॉफ्टवेयर की खरीद-फरोख्त करने वाले इस युवक को दबोच लिया है। उसके पास से 33 ई-टिकट बरामद किए गए हैं। इनमें से पांच ई-टिकट…
Read Moreपूर्व अधिकारी ने खोले कई राज, कई कर्मियों और दरोगाओं पर गिर सकती है गाज
हल्द्वानी/पंतनगर। पुलिस विभाग में 356 दरोगाओं की सीधी भर्ती में शनिवार को विवि के दो अधिकारियों सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद अब कई कर्मी और गलत तरीके से भर्ती हुए दरोगा विजिलेंस की रडार पर हैं। दरोगा भर्ती घोटाले में पंतनगर विश्वविद्यालय के दो कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में अभी आगे और भी कार्रवाई होने की संभावना है। अनुमान है कि गलत तरीके से बने दरोगाओं के अलावा अभी विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। साल 2015 में…
Read Moreआचार संहिता से पहले 50 आईएएस, एचपीएस, तहसीलदारों के होंगे तबादले
शिमला हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 50 आईएएस, एचपीएस और तहसीलदारों के तबादले होंगे। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश सरकार को तीन सालों से एक ही स्थान पर डटे ऐसे अफसरों के तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। लिहाजा, तबादले के लिए इन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि, कुछेक विभागों में अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। लेकिन सरकार की ओर से उन आईएएएस, एचएएस, एचपीएस व तहसीलदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से एक ही…
Read More