शूलिनी मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा-अर्चना, जारी किया पार्टी का प्रचार गीत

शूलिनी मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा-अर्चना, जारी किया पार्टी का प्रचार गीत

सोलन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम(ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिश अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को सुना। संघ ने प्रियंका गांधी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद ठोडो मैदान पहुंचने पर उन्होंने पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने वाली 10 गारंटियों का भी जिक्र कर सकती हैं। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए अन्य घोषणाओं का भी एलान कर सकती हैं।

इस महारैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने गुरुवार दोपहर से ही सोलन में डेरा डाल दिया था। महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी बीते 4 अक्तूबर से राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी हुई हैं।
प्रियंका गांधी ने मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों की मांगों को सुना।

Related posts