शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान शराब की अवैध बिक्री पर 65 टास्क फोर्स सहित 19 अधिकारियों की कड़ी नजर रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने ड्यूटियां लगा दी हैं। सीमावर्ती शराब की दुकानों से थोक बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। सीमावर्ती दुकानों की कड़ी निगरानी और नियमित निरीक्षण का पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। शनिवार को प्रदेश के आबकारी आयुक्त यूनुस ने पंजाब और हरियाणा के आयुक्तों के…
Read Moreविस चुनाव: कांग्रेस के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची आज होगी जारी
शिमला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने बताया कि दूसरे चरण में जल्द ही 11 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी जाएगी। अलका लांबा ने आज राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करना था लेकिन उन्होंने इसे भी रद्द कर दिया है। 17 को जारी होगी विधानसभा चुनाव की अधिूसचना, 17 से 25 अक्तूबर तक भरेंगे पर्चे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की…
Read Moreदेश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी घर नहीं, बूथ पर पहुंचकर मतदान करेंगे
रिकांगपिओ (किन्नौर) देश के प्रथम मतदाता एवं किन्नौर जिले के कल्पा निवासी श्याम सरण नेगी 106 वर्ष के होने के बावजूद 12 नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए घर से ही मतदान करने की व्यवस्था की है लेकिन नेगी कल्पा मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे। प्रशासन इस बार भी रेड कारपेट बिछाकर उनका भव्य स्वागत करेगा। उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की जाएगी। नेगी की आंखों की रोशनी कम हो…
Read Moreहिमाचल और गुजरात के चुनाव में योगी , केशव व पाठक दिखाएगे अपना दमखम
हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा की चुनावी बिसात बिछाएंगे। गुजरात और हिमाचल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के बाद सबसे अधिक मांग योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली, रोड शो और सभाओं की है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी दीपावली के बाद हो सकता है। भाजपा ने पहले दौर में यूपी से करीब…
Read Moreमतदान करवाने के लिए कुल्लू के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी 20 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचेगी पोलिंग पार्टी
न्यूली (कुल्लू)। बंजार विधानसभा के दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी में मतदान करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। दुर्गम क्षेत्र के इस बूथ में इस बार भी सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाक्टी, शुगाड़, मरोड़, कुटला गांव के लगभग 98 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। शाक्टी में कर्मचारियों के लिए मतदान करवाना मुश्किल भरा रहता है। यहां मोबाइल नेटवर्क और बिजली की समस्या रहती है। गांव में अभी बिजली तक नहीं पहुंची है। सोलर के सहारे ग्रामीण जीवन गुजारा कर रहे हैं। पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों को…
Read Moreइसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन ऊना पहुंचे, ट्रिपल आईटी प्रशिक्षुओं को देंगे डिग्री और मेडल
ऊना इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ऊना पहुंच गए हैं। वह शनिवार को ऊना के सलोह स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वह 130 पासआउट प्रशिक्षुओं को डिग्री और नौ मेडल विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार करेंगे। 2018-22 बैच के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीरियरिंग (सीएसई) के 52 पासआउट प्रशिक्षुओं को डिग्री और तीन को मेडल मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के 46 पासआउट प्रशिक्षुओं को…
Read Moreकांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची आज कर सकती है जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव का एलान होते ही सोलन से चुनावी शंखनाद करने के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। शनिवार को 29 शेष सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए नई दिल्ली में मंथन होगा। केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सोलन से दिल्ली रवाना…
Read Moreस्वास्थ्य अधिकारियों के 723 पदों को भरने का रास्ता साफस्वास्थ्य अधिकारियों के 723 पदों को भरने का रास्ता साफ
शिमला हिमाचल प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 723 पदों को भरने के लिए रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियुक्त किए गए 674 आउटसोर्स अधिकारियों ने इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की लगाई है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद व न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की आगामी सुनवाई पहली नवंबर को निर्धारित की है। भारतीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एसोसिएशन की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी गई…
Read Moreहिमाचल विस चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान, चुनाव आयोग की पीसी शुरू
शिमला Himachal Pradesh Election 2022 Election Commission PC Live News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है। आज दोपहर 3:00 बजे केंद्री चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहा है। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता बहुत पहले लागू हो जानी चाहिए थी। जानें पल-पल के अपडेट्स… लाइव अपडेट 02:28 PM, 14-OCT-2022 बड़ा चेहरा पीएम मोदी का ही होगा यहां भाजपा अपने मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे पर…
Read Moreप्रदेश मंत्रिमण्डल ने आज लिए ये अहम फैसले
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) के विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट (एक ग्रीष्मकालीन सत्र और एक शीतकालीन सत्र) निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से राज्य के 50 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बैठक में राज्य के सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इन्टर्नज का स्टाइपेंड वर्तमान 17 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने जिला…
Read More