60 करोड़ का पानी पीयेगा रामनगर

रामनगर। नगर की ‘बूढ़ी’ पेयजल लाइनों को फिर से ‘जवान’ बनाने के लिए शासन स्तर से कोशिश शुरू हो गई है। 2014 आते ही पेयजल लाइनें बदलने का काम शुरू होना है। इसकी समीक्षा के लिए बुधवार को पहुंचे शहरी विकास विभाग के निदेशक पीएस जंगपांगी ने बताया कि लाइनों को अपग्रेड करने के साथ योजना की क्षमता और लाइफ भी बढ़ाई जाएगी। 2048 तक की जनसंख्या के आधार पर एशियन डेवलपमेंट की ओर से योजना के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पत्रकारों से बातचीत में…

Read More

कुमाउंनी, गढ़वाली में छपवाएंगे मासिक पत्रिका

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्षेत्र की कुमाउंनी, गढ़वाली भाषा में मासिक पत्रिका छपवाई जाएगी। दामोदर जोशी देवांशु की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्वतीय भाषा, संस्कृति को बचाने की जरूरत बताई गई। पत्रिका का नाम कुमगढ़, थात, हिमाल, पछ्यांण सुझाया गया। इसके लिए शीघ्र ही संस्कृति प्रेमियों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। जिसमें संपादक, संरक्षक मंडल का चयन किया जाएगा। गढ़वाली रचनाकार डा. उमेश चमोला, नवीन डिमरी बादल को संयोजक बनाया गया। बैठक में रतन सिंह किरमोलिया, नवीन जोशी, दामोदर जोशी, डा. प्रयाग जोशी, नारायण बिष्ट, मंजू पांडे उदिता, जानकी…

Read More

आपदा पुनर्वास ‌‌बैठक में खाने के साथ ‘पीने’ का भी इंतजाम

देहरादून में आपदा पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए बुलाई गई बैठक में खाने के साथ ही ‘पीने’ का भी पूरा इंतजाम है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर बैठक का समय देर शाम ही रखा गया है। कॉकटेल पर कुछ को आपत्ति है इस बैठक मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े सरकारी अफसरों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पढ़ें, बाबा रामदेव के ख‌िलाफ 81 मामले दर्ज कॉकटेल के न्यौते पर कुछ प्रतिनिधियों को आपत्ति भी है पर फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा…

Read More

उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व फौजियों की निकल पड़ी

सुप्रीमकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में उत्तराखंड के पूर्व फौजियों को तोहफा दिया है। कोर्ट ने इन फोजियों को वर्ष 2006 जनवरी से वन रैंक, वन पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया है। पूर्व फौजियों को 2006 की जगह 2012 से लाभ देने की पेशकश वाली केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी गई है। आदेश से 2006 से पहले रिटायर हुए पूर्व सैनिक-अफसर और विधवाओं को वन-रैंक-वन पेंशन योजना का लाभ 2006 से मिलेगा। इससे उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व सैनिक लाभान्वित होंगे। फैसले से पूर्व सैनिकों को…

Read More

बांध विस्थापितों को आवंटित 224 भूखंड निरस्त

नई टिहरी। बांध विस्थापितों को 25 अक्तूबर 2012 के बाद आवंटित और परिवर्तित किए गए सभी भूखंडों को शासन ने निरस्त कर दिया है। निरस्त और परिवर्तित किए गए भूखंडों की संख्या 224 बताई जा रही है। शासन ने पुनर्वास निदेशक को अब नए सिरे से विधि और नियमों के अनुसार आवंटन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भूखंड आवंटन और परिवर्तन करने से पहले पुनर्वास निदेशक को अब मंडलायुक्त से अनुमति लेनी होगी। यहां देखना यह भी है कि कई भूखंडों पर आलीशान भवन खड़े हैं। आवंटन निरस्त होने…

Read More

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के सेमनागराजा मुखेम में बुधवार से जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पहले देव डोलियों के साथ क्षेत्रवासियों ने जल कलश यात्रा निकाली। कथा में आचार्य गणेश महाराज ने कहा कि भागवत महापुराण सभी धर्मों का मूल है। कथा श्रवण करने से ही मनुष्य के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। मेला समिति के संरक्षक राकेश राणा ने बताया कि 25 नवंबर से सेम नागराजा में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। 26 नवंबर को सीएम विजय बहुगुणा मेले में शिरकत करेंगे।…

Read More

शुष्क मौसम और पाले से बढ़ रही ठंड

कर्णप्रयाग। लगातार हो रहे शुष्क मौसम और बढ़ती शीत हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात को गिर रहे अधिक पाले से सुबह के समय लोगों को सबसे अधिक मुश्किलें हो रही हैं। भले ही दोपहर के समय चटक धूप से राहत है। लेकिन, शाम होते ही पाला गिरने से रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पाला गिरने से जहां शीत हवाओं का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं काश्तकारों की प्याज, लहसुन सहित अन्य फसलों पर भी असर पड़ रहा है। कृषि…

Read More

तीन वर्ष बाद भी नहीं हुई शिक्षकों की तैनाती

चंपावत। पाटी ब्लाकके अंतर्गत आने वाले राजकीय हाईस्कूल तिमलागूंठ में उच्चीकरण के तीन वर्ष बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इस कारण जूनियर हाईस्कूल के दो शिक्षकों के सहारे हाईस्कूल की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसको लेकर अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि सितंबर 2011 में उच्चीकरण होने के तीन वर्ष बाद भी अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। जबकि विद्यालयों में शिक्षकों के सभी पद सृजित हैं। पीटीए अध्यक्ष मोती सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता और स्कूल प्रबंध…

Read More

सिख संगत का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलेगा

बाजपुर। राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश महामंत्री जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा के संबंध में तानाशाही संवेदा अपना रही है जिसका सिख संगत विरोध करेगी। बुधवार को बाजवा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी गुरुनानक देव का ऐतिहासिक स्थान है। जिसके लिए सरकार को तुरंत स्थान देना चाहिए। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी पहुंच सिख संगत को रोका जाना उचित नहीं है। सरकार के इस कृत्य की सिख समाज निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सिख संगत…

Read More

बीपीएड प्रशिक्षितों ने लगाया सरकार पर उपेक्षा का आरोप

खटीमा। बीपीएड बेरोजगारों की बैठक में वक्ताओं ने सरकार की उनके प्रति उपेक्षा पर खासा आक्रोश जताया। उन्होंने तमाम प्रयास के बाद भी सरकार द्वारा किसी भी तरह के सकारात्मक कार्रवाई न करने पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह धौनी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उस पर कार्रवाई की अपील की जिसके तहत हल्द्वानी में अधिकार रैली आयोजित कर वित्त मंत्री इंदिरा ह्दयेश के घिराव निर्णय लिया। केनाल विश्राम गृह में आयोजित बीएडीपी बेरोजगारों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष संजय खड़ायत…

Read More