सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, एक घायल

उत्तरकाशी। देवीधार-धनारी मोटर मार्ग पर उदालका बैंड के पास मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कांग्रेस नेता वीरेंद्र भट्ट की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार देर रात धनारी से उत्तरकाशी की ओर आ रही मारुति कार उदालका बैंड पर अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी। इससे कार में सवार कांग्रेस नेता लदाड़ी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (48 वर्ष) पुत्र देवी प्रसाद भट्ट की मौके पर मौत हो गई, जबकि जोशियाड़ा निवासी चिरंजीलाल नेगी गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम…

Read More

जिला पंचायत की 16 और ब्लाक प्रमुख की 4 सीटें आरक्षित

उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का निर्धारण कर दिया है। 23 जिला पंचायत सदस्य पदों में से 16 पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि भटवाड़ी एवं डुंडा ब्लाक प्रमुख पद को छोड़ शेष चारों ब्लाकों के प्रमुख पद आरक्षित किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डा. पंकज पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य नाल्ड़कठूड़, बाड़ाहाट, बाड़ागड्डी, बरसाली, डुंडा, गाजणा एवं दिचली सीट सामान्य महिला आरक्षित की गई है, जबकि भंडारस्यूं व पौंटी सीट ओबीसी महिला तथा बणगांव, मोरगी एवं जखोल अनुसूचित जाति महिला आरक्षित की…

Read More

जीआईएस उभरता नया वैज्ञानिक टूल : पांडे

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार और पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने कहा है कि नियोजन के लिए भौगोलिक सूचना विज्ञान (जीआईएस) एक महत्वपूर्ण नया उभरता हुआ वैज्ञानिक टूल है। उत्तराखंड के टिकाऊ, समावेशी विकास और पारदर्शी व्यवस्था के लिए जीआईएस इंफास्ट्रक्चर विकसित करने की आवश्यकता है। श्री पांडे एसएसजे परिसर में विवि अनुदान आयोग के सहयोग से चल रहे जीआईएस और इसके अनुप्रयोग पुनश्चर्या कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीआईएस से नियोजन के लिए जरूरी भौगोलिक सूचनाओं को डिजिटल मानचित्र के…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ने भी ऐतिहासिक भवन के संरक्षण की पैरवी की

ल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक तहसील भवन को विरासत के रूप में संरक्षित करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में राजस्व व्यवस्था की शुरुआत इसी भवन से हुई थी। यह इमारत भवन मात्र ही नहीं है अपितु पर्वतीय भवन शैली और इतिहास से भी जुड़ा है। इस इमारत को संरक्षित करने की जनभावना भी प्रबल है। सरकार को ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण को ठोस पहल करनी चाहिए। इस भवन में संग्रहालय अथवा कोई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

ब्लाक प्रमुख के 11 में से छह पद महिलाओं के हिस्से गए

अल्मोड़ा। पंचायत के विभिन्न पदों के लिए परिसीमन का इंतजार समाप्त हो गया है। प्रशासन ने क्षेत्र प्रमुख, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत आदि पदों पर परिसीमन संबंधी सूचना जारी कर दी है। ब्लॉक प्रमुख के 11 पदों में से छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। परिसीमन की घोषणा के बाद संभावित दावेदारों की भी सरगर्मी भी शुरू हो गई है। अल्मोड़ा में क्षेत्र प्रमुख की 11, जिला पंचायत की 48, क्षेत्र पंचायत की 405 और ग्राम पंचायत (प्रधान) की 1158 सीटें हैं। पंचायत अधिनियम के…

Read More

दिल्लीः लोहे के बक्से में मिला महिला का शव

दिल्ली में आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट के बाहर लोहे के बक्से में एक विवाहित महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 20 के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव सड़ चुका है और मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के शव से मंगलसूत्र मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और हुई है और शव को लोहे के बक्से में बंद करके रोडवेज बस से यहां तक लाया गया है। लोहे…

Read More

गुरु सवाल करें तो दुख लाजिमी है: केजरीवाल

अन्ना हजारे के साथ अनबन की खबरों के बीच अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिर चुप्पी तोड़ी। बोले, ईमानदारी पर जब उन्हीं के गुरु सवाल उठाते हैं तो ठेस पहुंचती है। साथ ही उनका कहना था कि बुधवार सुबह कई बार फोन करने के बावजूद अन्ना से बात नहीं हो सकी। अरविंद केजरीवाल घोषणा पत्र जारी करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। खास बात यह कि अमूमन मुखर दिखने वाले अरविंद बुधवार को काफी शांत दिखे। घोषणा पत्र पर भी उन्होंने ज्यादा बात नहीं की। इसका जिम्मा…

Read More

एक करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

अपराध शाखा ने अमूमन रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स एमडीएमए के साथ एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सैमुअल ओकेके (32) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 400 ग्राम एमडीएमए और 10 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो दोनों ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियाई एमडीएमए व कोकीन लेकर कश्मीरी गेट…

Read More

मकान दिखाने के बहाने महिला से गैंगरेप

नई दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ में बुधवार शाम एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मकान दिखाने के दौरान दो आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया जिसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने षड्यंत्र रचने के आरोप में एक बिल्डर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सोनीपत निवासी सरला (34, बदला नाम) परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहती है। कुछ दिनों से परिवार मकान…

Read More

आप’ के लिए उतरेंगे सुरों के सितारे

विपक्षी पार्टियों के स्टार प्रचारकों को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने टीम बॉलीवुड की तैयारी की है। शनिवार को पार्टी सुरों की महफिल सजाने जा रही है। जंतर मंतर की शाम बॉलीवुड की करीब एक दर्जन नामचीन हस्तियों से गुलजार रहेगी। पार्टी की कोशिश युवाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने की है। खास बात यह कि पार्टी की टोपी एंट्री प्रोग्राम में पास के तौर पर इस्तेमाल होगी। पार्टी ने मैराथन संगीत कार्यक्रम उसी शाम रखा है, जिस दिन भाजपा के स्टाप प्रचारक व…

Read More