
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्षेत्र की कुमाउंनी, गढ़वाली भाषा में मासिक पत्रिका छपवाई जाएगी। दामोदर जोशी देवांशु की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्वतीय भाषा, संस्कृति को बचाने की जरूरत बताई गई। पत्रिका का नाम कुमगढ़, थात, हिमाल, पछ्यांण सुझाया गया। इसके लिए शीघ्र ही संस्कृति प्रेमियों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। जिसमें संपादक, संरक्षक मंडल का चयन किया जाएगा। गढ़वाली रचनाकार डा. उमेश चमोला, नवीन डिमरी बादल को संयोजक बनाया गया। बैठक में रतन सिंह किरमोलिया, नवीन जोशी, दामोदर जोशी, डा. प्रयाग जोशी, नारायण बिष्ट, मंजू पांडे उदिता, जानकी जोशी, मोहित जोशी आदि मौजूद रहे
