आपदा पुनर्वास ‌‌बैठक में खाने के साथ ‘पीने’ का भी इंतजाम

देहरादून में आपदा पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए बुलाई गई बैठक में खाने के साथ ही ‘पीने’ का भी पूरा इंतजाम है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर बैठक का समय देर शाम ही रखा गया है।

कॉकटेल पर कुछ को आपत्ति है
इस बैठक मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े सरकारी अफसरों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

पढ़ें, बाबा रामदेव के ख‌िलाफ 81 मामले दर्ज

कॉकटेल के न्यौते पर कुछ प्रतिनिधियों को आपत्ति भी है पर फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। कॉकटेल अब यूं तमाम बड़ी बैठकों का हिस्सा बन रहा है पर आपदा पर मंथन के नाम पर बुलाई गई बैठक में यह कुछ जम नहीं रहा है।

फिर यह कारनामा आईडीएफसी का है जो केंद्र सरकार के सहयोग से गठित की गई कंपनी है। हाल ही में आईडीएफसी ने उत्तराखंड सरकार के साथ करार कर पुनर्निर्माण और पुनर्वास पर काम करने के लिए सीपैक्ट प्रकोष्ठ का गठन किया था।

पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

इस प्रकोष्ठ का कार्यालय राजस्व परिषद के कार्यालय में स्थापित किया गया है और प्रकोष्ठ को पुनर्निर्माण में कॉरपोरेट और सरकार के बीच पुल का काम करना है। सीपैक्ट ने पांच दिसंबर को सभी बड़े सरकारी अफसरों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाज से जुड़े अन्य कई लोगों को पुनर्निर्माण और पुनव्रास पर बातचीत के लिए निमंत्रित किया है।

कॉकटेल और भोजन का जिक्र विशेष रूप से
शाम 6.30 बजे बुलाई गई इस बैठक के बाद कॉकटेल और भोजन का जिक्र विशेष रूप से किया गया है। निमंत्रण पाने वाले कई प्रतिनिधि इस बात पर हैरान हैं।

इनका कहना है कि कॉकटेल की बात जाने भी दी जाए तो भी पुनर्निमाण और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषय पर देर शाम बैठक आयोजित करने का औचित्य समझ से परे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी निमंत्रित किया गया है

Related posts