कार्यकर्ताओं की झड़प पर क्रास एफआईआर

भवारना-धीरा (कांगड़ा) (इंदु जम्वाल)आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को धीरा में हुई झड़प ने चुनावी रंग ले लिया है। मंगलवार को अपना रोड़ शो समाप्त कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन सुशांत अपने समर्थकों सहित सीधे भवारना थाने पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पर भाजपा के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, मंगलवार देर शाम को ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राजन सुशांत और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज करवा दी थी। बुधवार को भवारना पुलिस की एक टीम…

Read More

दो रुपये की कॉल पर तीन सौ रुपये खर्चा!

केलांग। दो रुपये की कॉल करने के लिए उपभोक्ता तीन सौ रुपये खर्च करने को मजबूर हैं। बीएसएनएल की ढुलमुल संचार सेवा के आगे अब लाहौल-स्पीति की जनता पस्त हो गई है। उदयपुर में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो जाने से लोगों को टैक्सी के लिए तीन सौ खर्च कर यहां से 15 किलोमीटर दूर एक कॉल करने के लिए नीला ढांक पहुंचना पड़ रहा है। जबकि, करीब एक सप्ताह से बैंकों में आनलाइन ट्रांजिशन ठप पड़ा है। घाटी से बाहर अध्ययनरत अपने बच्चों को उनके अभिभावक फीस और…

Read More

खराब मौसम ने रोकी हेलिकॉप्टर की राह

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए बुधवार को प्रस्तावित हेलिकॉप्टर की उड़ान अगर सुबह जल्द की गई होती तो बारिंग के यात्रियों को भी राहत मिलती। दूसरी उड़ान में भुंतर से बारिंग के लिए निकले हेलिकॉप्टर को रोहतांग के पीछे ही भुंतर की ओर मोड़ना पड़ा। हालांकि, इससे पहले पहली उड़ान भुंतर-तांदी डाइट-भुंतर के बीच भरी गई। भुंतर से 20 यात्री तांदी (डाइट) हेलीपैड पर उतरे और वहां से दो बच्चों सहित 19 यात्रियों को कुल्लू के लिए लिप्ट किया गया। दूसरी उड़ान भुंतर से बारिंग हेलीपैड के लिए हुई…

Read More

माकपा ने तेज किया प्रचार अभियान

चारों विस क्षेत्र के लिए संयोजक नियुक्तकुल्लू। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी कुल्लू ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी राज्य कमेटी के सदस्य एवं कुल्लू ब्लॉक के सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवार कुशाल भारद्वाज के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कमेटी ने सभी विस क्षेत्रों के लिए संयोजकों और प्रचार कमेटियों का गठन भी कर दिया है। इसमें मनाली से भूप सिंह भंडारी, अनिल कुमार, चमन लाल, कुल्लू विस से होतम सिंह…

Read More

113 विशेष बच्चों को स्कॉलरशिप

चंबा  विकलांग बच्चों क ी पढ़ाई में उनकी आर्थिक स्थिति आड़े नहीं आएगी। सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विशेष बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप आईईडीएसएस स्कीम के तहत दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिले के करीब 48 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 113 बच्चों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इटंरग्रेटिड एजुकेशन डिसेबल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि विशेष बच्चों को किताबों व वर्दियों के लिए प्रदान की जाएगी। शिक्षा…

Read More

कुल्लू में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति

कुल्लू ( भाग सिंह)2012 को सत्ता से बाहर तथा 2013 को मंडी लोस के उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब लोक सभा के आम चुनाव के लिए अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हार का बदला लेने के लिए बेताब भाजपा कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी में जुट गई है। पहले विस और बाद में उपचुनाव में मिली दो बार हार की गलतियों से सबक लेते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई लोस चुनाव में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती…

Read More

आखिर किसने कहा ‘साबुन व क्रीम की तरह किया जा रहा मोदी को प्रोजेक्ट’

धूमल बेटों ने किया मेरा बैंक अकांउट हैक कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के बेटों ने उनका बैंक अकाउंट हैक कर लिया था। जो अपने आप में क्राइम है। लेकिन मैंने इसे बच्चों का खेल समझकर माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को बिना शर्त पार्टी में लिया जाना चाहिए। मंडी में सीएम ने कहा कि धूमल आए दिन यह कहते रहते हैं कि दो महीने बाद केंद्र की सरकार बदल जाएगी। इसके बाद हिमाचल की…

Read More

खुशखबरी! अब डाकघर में मिलेगा आपको और ज्यादा ब्याज

विभाग ने एक अप्रैल से 0.2 फीसदी ब्याज बढ़ाया डाक विभाग की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप इस वित्त वर्ष में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल की फिक्स डिपॉजिट बचत या पांच साल के लिए रैकरिंग डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो ब्याज 0.2 फीसदी तक बढ़ी हुई दर पर मिलेगा। डाक विभाग ने एक अप्रैल से कुछ बचत योजनाओं में ब्याज बढ़ाया है। हालांकि, यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन छोटे निवेशकों के लिए इसका भी महत्व…

Read More

तो जनता की क्या होगी भाजपा : वीरभद्र

नगवाईं/पंडोह(मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की देश में कोई लहर नहीं है। मीडिया के माध्यम से भाजपा झूठी लहर बनाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पर चुनावी मुकाबला एकतरफा है। भाजपा नेता मोदी के नाम पर सत्ता के सपने देख रहे हैं जबकि…

Read More

सर्विस बुक ऑनलाइन नहीं की अपडेट

चंबा (गीता) नए वित्तीय वर्ष से सरकारी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि और अन्य वित्तीय लाभ मिलने वाले हैं। वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत जिले के 500 से ज्यादा शिक्षक और गैर शिक्षक इन वित्तीय लाभों से वंचित रह सकते हैं। इन शिक्षकों ने अभी तक अपनी सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट नहीं की है। ऐसे में शिक्षा विभाग के पास इन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति का कोई अता-पता नहीं है। जानकारी के अनुसार निदेशालय ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्विस बुक अपडेट करने का एक मौका दिया है। ये…

Read More