तीन दिन रोहडू में होंगे मुख्यमंत्री

शिमला(वी डी शर्मा)मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह आजकल शिमला जिले के चुनावी दौरे पर हैं। वह शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह वीरवार 3 अप्रैल, 2014 को रोहडू क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह कांसाकोटी, गावना, कुटारा, मचोती, समरकोट, मेंहदली, मधारली, शलान, मेलथी, शीलघाट में लोगों से मिलेंगे और उनका रात्रि ठहराव रोहडू में होगा। वीरभद्र सिंह 4 अप्रैल को रोहडू के समोलीपुल, सीमा, बडियारा, जंगला, टोडसा, देवीधार, चिड़गांव, संदासु, टिक्करी, धमवाड़ी, दिवदी तथा तांगनू में लोगों…

Read More

टूट गई शिमलावासियों की 24 घंटे पानी मिलने की उम्मीद

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला में जारी रहेगा पानी का संकट राजधानी शिमला के लोगों को अभी जल संकट झेलते रहना होगा। केंद्र सरकार ने करीब 300 करोड़ के वाटर एंड सीवरेज प्रोजेक्ट की डीपीआर को खारिज कर दिया है। 31 मार्च 2014 को प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन पीरियड खत्म होने और चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डीपीआर को मंजूरी नहीं मिली है। नगर निगम शिमला और राज्य सरकार की खींचतान के चलते शहर के लिए महत्वाकांक्षी योजना अब अधर में लटक गई है। केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग…

Read More

एचपीयू ने बीएड छात्रों को जारी किए रोलनंबर

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की 12 अप्रैल से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए पात्र छात्रों के रोलनंबर जारी कर दिए हैं। छात्रों को विवि ने रोलनंबर भी भेज दिए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश भर में विवि से संबद्ध कॉलेजों में होने वाली इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के रोलनंबर को विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डाट इन पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चैक कर सकते…

Read More

धूमल के खिलाफ केस चलेगा ! राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी

अनुराग भी बनाए जाएंगे आरोपी शिमला (वीरेन्द्र खागटा) एचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस चलेगा। राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बुधवार को उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी दे दी। मंगलवार सुबह कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा इस मंजूरी के लिए राजभवन गए थे। धूमल पर मुख्यमंत्री पद के दुरुपयोग का मामला चलेगा। सांसद एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इस केस में बिना अभियोजन मंजूरी लिए आरोपी बनाए जाएंगे। विजिलेंस ने तर्क दिया है कि मामला वर्ष 2002 का है…

Read More

वीरभद्र मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार

कोर्ट ने सीबीआई की रिपोर्ट पर जताई असंतुष्टि शिमला (वीरेन्द्र खागटा)दिल्ली हाईकोर्ट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दायर रिपोर्ट पर असंतुष्टि जताते हुए फटकार लगाई है। अदालत ने सीबीआई को विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि राजनीतिज्ञों के खिलाफ जांच में ढिलाई क्यों बरती जाती है? खंडपीठ ने सीबीआई को 30 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में याचिका में लगाए गए…

Read More

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया

हिमाचल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन सेवानिवृत्त अफसरों पर गाज गिर सकती है। इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय को तीन सेवानिवृत्त आईएएस अफसर चला रहे हैं। इनकी ओर से लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही इन अफसरों पर अन्य कई आरोप लगाए गए थे। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य…

Read More

प्राथमिक पाठशाला लकड़ा में 40 साल से बिजली नहीं

राख (चंबा)। ग्राम पंचायत वंदला के पोलिंग स्टेशन प्राथमिक पाठशाला लकड़ा में बिजली का कनेक्शन नहीं है। वर्ष 1962 में बनी पाठशाला में कई विस, लोकसभा व उप चुनावों के लिए मतदान बिना बिजली के ही हुआ है। बिजली न होने के कारण स्कूली बच्चों को भी खराब मौसम में मुश्किलें झेलनी पड़ती है। मतदान के दौरान भी खराब मौसम होने पर वोटरों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों में बिजली की व्यवस्था को जरूरी कर दिया है। स्कूल में बिजली की…

Read More

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया

चंबा(गीता)पेपर मूल्यांकन केंद्र चंबा के हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया और मांगें न माने जाने पर पेपर चेक करने का बहिष्कार किया। अध्यापकों का कहना है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड फरवरी, 2014 में हुई गोष्ठी में किए गए वादे को भूल गया है। इसके चलते वह अपने वादों पर खरा नहीं उतरा है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सूरज महाजन ने बताया कि संघ ने अपनी जायज मांग को पूरा करने के लिए बोर्ड को दो अप्रैल, 2014 का समय दिया…

Read More

मन पर विजयी पाने का नाम है बुद्ध…

धर्मशाला(आत्मा राम)मन पर विजयी पाने का नाम है बुद्ध…दूसरों की पीड़ा को अपनाने का नाम है बुद्ध…। बुधवार को मैकलोडगंज स्थित तिब्बतियन इंस्टीटयूट आफ परफार्मिंग आर्ट्स (टीआईपीए) में महात्मा बुद्ध के जीवन पर 2600 वर्ष पूर्व का फ्लैश बैक दिया जा रहा था। यह फ्लैश बैक एक डेमो के जरिए जी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक बुद्धा का दिया गया। डेमो में बुद्धा धारावाहिक के कलाकारों ने अभिनय किया। महात्मा बुद्ध का किरदार निभा रहे अभिनेता हिमांशु, आम्रपाली बनी नेहा और अजातशत्रु बने अभिराम ने आधा घंटा अभिनय कर…

Read More

कांगड़ा में नाबालिग से दुराचार

कांगड़ा (इंदु जम्वाल)उपमंडल के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर कांगड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी लड़की को 29 मार्च रात 11 बजे एक युवक का फोन आया। लड़के ने लड़की को बात करने के लिए बुलाया। फोन आने पर लड़की बाहर आईतो टैक्सी में बैठाकर युवक जबरदस्ती उसे ले गया। अगले दिन लड़की अपने घर आई और उसने आपबीती परिजनों को सुनाई।…

Read More