दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी मौद्रिक समीक्षा रिपोर्ट जारी करेगा। बीते दिनों आरबीआई गवर्नर ने अपने बयानों में मौद्रिक समीक्षा में कोई बदलाव नहीं होने के साफ़ संकेत दिए थे। रघुराम राजन के मुताबिक वित्तीय घाटा बढ़ा कर देश की ग्रोथ को बढ़ाना महंगा पड़ सकता है। सिंगापुर के प्रमुख बैंक डीबीएस ने भी यह बात कही है। डीबीएस ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट के बारे में कहा, बाजार में स्थिरता के बीच हमें उम्मीद है कि रिजर्व बैंक 2 फरवरी को मुख्य नीतिगत दर यथावत रख…
Read MoreCategory: National News
जानिए मोदी कैसे बने करोड़पति
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति के बयोरे से लगता है कि वह अपने पास ज्यादा नकदी नहीं रखते और उनकी कुल परिसंपत्ति बढ़कर 1.41 करोड़ रुपए हो गई है। परिसंपत्ति में वृद्धि में मुख्य योगदान एक रिहायशी परिसम्पत्ति का है जो 13 साल पहले उन्होंने खरीदी थी और उसका मूल्य तब से 25 गुना से अधिक बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मोदी की परिसंपत्तियों के बारे में ताजा बयौरे के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के अंत में मोदी के ‘हाथ में कुल नकदी’ मात्र 4,700 रुपए थी।…
Read Moreआईपीएस महिला ने लगाया ADGP पर उत्पीड़न का आरोप
तिरूवंतपुरम : केरल में एक वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी ने करीब तीन दशकों तक एक सहकर्मी पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। पुलिस की अतिरिक्त महानिदेशक एस श्रीलेखा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में आईपीएस अधिकारी परिवहन आयुक्त तोमिन जे थचंकारी के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होंने लोक सेवा प्रशिक्षण काल से ही मेरा करीब 29 सालों तक उत्पीडऩ किया है। हालांकि आरोपी ने इन आरोपों का खंडन किया गया। राज्य सेवा में वरिष्ठ अधिकारियों में से एक महिला आईपीएस अधिकारी श्रीलेखा ने आरोप लगाया कि थचंकारी एक सतर्कता अदालत…
Read Moreईंधन के रेट हुए कम सरकार ने दिखाई मेहरबानी
दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट के मद्देनजर पेट्रोल (चार पैसे) और डीजल (तीन पैसे) के दाम घटे वहीं गैर सब्सिडी रसोई गैस 82.50 रुपये, सब्सिडी वाला एलपीजी 11 पैसे तथा विमान ईंधन 4765.5 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ता हो गया है।नयी दरें आज मध्य रात्रि के प्रभावी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने बताया कि दिल्ली में आज से 14.2 किलो वाला गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 575 रुपये, सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 419.22 रुपये और…
Read Moreडीजल व पेट्रोल के दामो में फिर गिरावट
दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी गिरावट के मद्देनजर 5वीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाई गई है लेकिन सरकार के पेट्रोल एवं डीजल के उत्पाद शुल्क में केवल जनवरी में 3 बार बढ़ोतरी करने के कारण आम लोगों को दोनों पेट्रोलियम उत्पादों पर गिरावट का बहुत कम लाभ मिल सका है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएएल)ने पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे और डीजल में 3 पैसे की कटौती की है। नई दरें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी। इस कटौती…
Read Moreमहबूबा ने दिखाई तल्खी , मोदी सरकार उठाए सख्त कदम
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर रविवार को अनिश्चितता उस वक्त बढ़ गई, जब सख्त लहजे में बात करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य में ‘प्रमुख’ राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों का हल करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के ‘एक तय समयसीमा में’ ठोस कदम उठाए जा सकने की समीक्षा करने के बाद ही वह इस पर कोई फैसला करेंगी। मुख्यमंत्री पद पर अपने दिवंगत पिता की उत्तराधिकारी मानी जा रही महबूबा ने पार्टी नेताओं के साथ चार घंटे चली एक बैठक में…
Read Moreअरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू
अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नबाम तुकी और उनके मंत्रियों को आज राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के आधार पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई अन्य राजनीतिक नियुक्तियां जैसे सलाहकार, आेएसडी और विशेष अधिकारी भी रद्द की जाती हैं। राज्यपाल ने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्रियोंं और संसदीय सचिवों को मिलने वाली सुरक्षा की स्थाई समिति द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी और…
Read Moreमोदी ने ली मंत्रियों की क्लास, बोले- तुरंत हो शिकायतों का निपटारा…नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बैठक कर सरकार और विभिन्न मंत्रालयों के द्वारा लिए गए फैसले को लागू करने की समीक्षा की है। सूत्रों के मुताबिक तीन घंटे तक चली इस बैठक में मोदी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और प्रमुख परियोजनाओं का जायजा भी लिया। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार के विकास के एजेंडे का फायदा जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे। ग्रामीण विकास मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा की…
Read Moreहरिद्वार जा रहे भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष को सीमा पर रोका
पांवटा साहिब: पांवटा के रास्ते हरिद्वार जा रहे अखिल भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह बबर को उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के पास रोक लिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर उनको हरिद्वार न जाने की सलाह दी, जिसके बाद बबर अपने वाहन को पुल पर खड़ा कर पूरा दिन बैरियर हटाने का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस ने बैरियर नहीं हटाया और उनको रोके रखा। पुलिस ने उनके खिलाफ एनएच जाम करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। वहीं गुरुशरण सिंह बबर ने उत्तराखंड…
Read Moreविदेशी छात्रों को रास नहीं आ रही भारत में पढ़ाई ये हैं आंकड़े
दिल्ली गृह मंत्रालय के आंकड़ो से लगता है कि विदेशी छात्र अब भारत में नहीं पढ़ना चाहते हैं। बीते एक साल में भारत आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में बेहद कमी आई। विदेशी छात्रों की संख्या में आई कमी का यह आंकड़ा साल 2014 के मुकाबले साल 2014 में बेहद कम रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सात देशों से भारत आने वाले विदेशी छात्रों का आंकड़ा जारी किया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक यूएस, जर्मनी, फ्रांस, साउथ कोरिया,…
Read More