आप के हमले से भावुक हुई जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री

नई दिल्ली : दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को पीडीपी को आतंकवादियों की ‘हमदर्द’ बताते हुए हैरानी जताई कि भाजपा ने जम्मू और कश्मीर में एेसी पार्टी के साथ गठबंधन क्यों कर रखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लक्षित हमलों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से उनकी पार्टी आप पहले से ही भाजपा की आलोचना का शिकार हो रही है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ‘‘महबूबा मुफ्ती और पीडीपी आतंकवादियों के समर्थक हैं। उनके हाथ में सत्ता दे देना धोखा करना…

Read More

सर्जिकल स्ट्राइक पर PAK बेनकाब, चश्मदीद बोले- ट्रकों से ले जाए गए आतंकियों के शव

नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, LoC के पास रहने वाले लोगों का दावा है कि 29 सितंबर की रात हुए हमले में मारे गए लोगों के शवों को सुबह हाेने से पहले ही ट्रक में लादकर ले जाया गया और फिर उन्हें दफन कर दिया गया। मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार बड़े ही गुपचुप तरीके से किया गया। चश्मदीद ने खाेला राज एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, एक चश्मदीद ने बताया कि जिहादियों की…

Read More

PM मोदी लेंगे अाखिरी फैसला, सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करें या नहींः आर्मी

नई दिल्ली: भारतीय सशस्त्र सेना ने सरकार को Pok में आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो फुटेज इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है, जिससे सरकार अपना पक्ष मजबूती से सामने रख सकती है। इस पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कई सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सेना चाहती है कि भारत सबूतों को साझा करे, जिससे उन लोगों को जवाब दिया जा सके जिनका कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई ही नहीं है। अभी पत्ते खोलने के मूड में नहीं…

Read More

पंजाब और कश्मीर के बाद अब हिमाचल में मिला भारत विरोधी संदेश लिखा गुब्बारा

शिमला: (वीरेन्द्र खागटा ) भारत को गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी के उर्दू में लिखे संदेश वाला एक गुब्बारा मंगलवार को कांगड़ा जिले के टिब्बा गांव में एक खेत में मिला। एएसआई देवानंद ने बताया कि रमेश कुमार नामक व्यक्ति आज सुबह जब अपने खेत पर गया तो वहां उसे यह गुब्बारा मिला। उसने इंदोरा पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उर्दू में लिखे इस संदेश में कहा गया है कि भारत को गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। यह संदेश एक कपड़े के टुकड़े पर लिखा है जो इस गुब्बारे…

Read More

पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर की जबर्दस्त गोलीबारी

जम्मू, (वार्ता) : पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा,पाकिस्तान ने आज सुबह पांच बजे से नौशेरा सेक्टर में तीन स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से फायङ्क्षरग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समान हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।…

Read More

आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-सिंगापुर

नई दिल्ली, (भाषा): भारत और सिंगापुर ने आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद तथा बढ़ते कट्टरवाद को ‘गंभीर चुनौती’ करार दिया जिससे दोनों समाज के ताने-बाने को खतरा है। मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एस लूंग के साथ वाणिज्य और निवेश सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग सामरिक भागीदारी का मुख्य क्षेत्र है। ली ने आतंकवाद…

Read More

प्रदेश की सीमा पर दिखे हथियारबंद संदिग्ध

  बद्दी-सोलन हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर सोलन के बरोटीवाला के पास रामपुर जंगी गांव में रविवार रात हथियारों से लैस तीन संदिग्ध दिखे। संदिग्ध चोरी की गाड़ी में आए थे और झाडि़यों में हथियारों को छुपा रहे थे आतंकी होने के शक पर गांव के युवक ने जब उनसे पूछा तो एक ने उसकी कनपटी पर गन तान दी। डरे युवक ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीण एकजुट हुए और तीन में से एक को दबोच लिया। दोनों राज्यों की पुलिस ने देर रात सर्च…

Read More

जर्मनी है भारत का महत्वपूर्ण साझेदार देश : प्रणव

नयी दिल्ली, (वार्ता) : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जर्मनी को भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार देश बताते हुए आज कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और व्यक्तिगत आजादी के समान मूल्यों की मजबूत नींव पर आधारित कूटनीतिक साझेदारी है। जर्मनी के एकीकरण दिवस पर संघीय जर्मनी गणराज्य के राष्ट्रपति जोचिम गौक को भेजे संदेश में श्री मुखर्जी ने कहा,”आपके महान देश के ऐतिहासिक एकीकरण दिवस के अवसर पर मैं भारत सरकार और लोगों की ओर से आपको और जर्मनी के मैत्रीपूर्ण लोगों को बधाई देता हूं।” उन्होंने…

Read More

26/11 जैसे हमले की आशंका

नई दिल्ली, (एजैंसियां): एलओसी पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और भारत पर हमला करने का कोई तरीका नहीं छोडऩा चाहता है। यही कारण है कि सीमा से लगे भारत के सभी राज्य हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच मल्टी एजैंसी सेंटर (एमएसी) ने गुजरात सहित सभी सीमावर्ती राज्यों को चेतावनी जारी की है और दो पाकिस्तानी नावों के संबंध में जानकारी दी है। एमएसी ने कहा है कि पाकिस्तान के कराची से निकली दो संदिग्ध नाव गुजरात या महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रही हैं।…

Read More

आतंकवाद से लडऩे के लिए रशिया हमेशा से भारत के साथ : एलैक्जैंडर

चंडीगढ़, : पाक अधीकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राईक का भरपूर समर्थन करते हुए भारत में रशिया के राजदूत एलैक्जैंडर एम कडाकिन ने कहा कि रशिया ही एक मात्र ऐसा देश है जिसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए। उन्होंने कहा कि रशिया आतंकवाद से लडऩे के लिए हमेशा से भारत के साथ है। एक प्राईवेट न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रशियन राजदूत ने पाकिस्तान को सीमापार से आतंकवाद को बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी आतंकवादी…

Read More