आतंकवाद से लडऩे के लिए रशिया हमेशा से भारत के साथ : एलैक्जैंडर

चंडीगढ़, : पाक अधीकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राईक का भरपूर समर्थन करते हुए भारत में रशिया के राजदूत एलैक्जैंडर एम कडाकिन ने कहा कि रशिया ही एक मात्र ऐसा देश है जिसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए। उन्होंने कहा कि रशिया आतंकवाद से लडऩे के लिए हमेशा से भारत के साथ है। एक प्राईवेट न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रशियन राजदूत ने पाकिस्तान को सीमापार से आतंकवाद को बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सैन्य संस्थानों व शांतिप्रिय भारतीय नागरिकों पर हमले करते हं तो सबसे बड़े मानवाधिकारों का हनन होता है। हम भारत के इस सर्जिकल स्ट्राईक का समर्थन करते हैं। प्रत्येक देश को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है। भारत को पूर्ण आश्वासन देते हुए रशियन राजदूत ने कहा कि भारत को रशिया पाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास से किसी प्रकार चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह अभ्यास पाकिस्तान अधीकृत भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में नहीं किया गया। यहां ‘पाकिस्तान अधीकृत भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर’ शब्द/पंक्ति के अति महत्वपूर्ण मायने हैं। रशियन राजदूत ने स्पष्ट किया कि रशिया और पाकिस्तान के बीच इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का भारत के साथ कोई वास्ता नहीं है, इसका थीम एंटी टैरर फाईटिंग है जो कि भारत के हित में है, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी सेना को सिखाते हैं कि वे अपने आप को भारत के खिलाफ आतंकी हमले में इस्तेमाल न करे। इस सैन्य अभ्यास को ‘पाकिस्तान अधीकृत भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर’ सहित किसी भी संवेदनशील क्षेत्र में नहीं किया गया।

Related posts