देश की लड़कियां बेहद क्षमतावान, बस उन्हें निखारने की जरूरत: साक्षी

मिर्जापुर: रियो आेलम्पिक की महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने आज कहा कि देश की लड़कियों में खेलों के लिहाज से बहुत क्षमता है, बस उसे निखारने की जरूरत है। साक्षी ने मिर्जापुर के कछवां में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेल के क्षेत्र में देश की लड़कियों में काफी क्षमता और प्रतिभा है, लेकिन जरूरी प्रशिक्षण के अभाव में वे सामने नहीं आ पातीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान लड़कियों को अगर समुचित प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वे भी अन्तर्रराष्ट्रीय…

Read More

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, समुद्र से लेकर सड़क तक अलर्ट

पणजी: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले गोवा के तटों को किलों में तब्दील कर दिया गया है जबकि कार्यक्रम स्थल की आेर जाने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों और गलियों में पुलिस बल की भारी मौजूगी है। इस सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों को शिरकत करनी है। सम्मेलन शनिवार से दक्षिण गोवा के बेनौलिम गांव में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्य पुलिस ने डेबोलिम हवाई अड्डे के पास की सड़कों पर तथा कार्यक्रम के मुख्य स्थल की आेर जाने वाली सड़कों पर यातायात की आवाजाही पर कई पाबंदिया…

Read More

श्रीनगर: जकूरा में SSB की गाड़ी पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके में अद्र्धसैनिक बल के एक काफिले पर शाम आतंकियों द्वारा किए गए हमले में एक जवान की मौत हो गई और 8 अन्य जख्मी हो गए।अधिकारियों ने यहां बताया कि यह घटना जकुरा में उस समय हुई जब आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उस वाहन पर गोलीबारी की जो शहर में कानून व्यवस्था संबंधी ड्यूटी करने के बाद कर्मियों को अपने शिविर लेकर जा रहा था। प्रतिबंधित अल-उमर मुजाहिदीन आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है और निकट भविष्य में भी इसी तरह…

Read More

भारत रूस से करेगा एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम पर बात, एक बार में दाग सकती है 3 मिसाइलें

नई दिल्ली: भारत और पुराने सहयोगी रूस एक बार फिर डिफेंस सैक्टर में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को तैयार हैं। दोनों देशों के बीच 200 हल्के हेलीकॉप्टरों की खरीद समेत कई अहम समझौतों पर बातचीत अंतिम दौर में है। इसके अलावा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को लेकर भी दोनों देशों को लेकर बातचीत जारी है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन इसी हफ्ते भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इन समझौतों को लेकर इस दौरे में बातचीत आगे बढ़ेगी और महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। रूसी…

Read More

EC ने AAP के 21 विधायकों को दिया आखिरी मौका

नई दिल्ली: संसदीय सचिव बनाए जाने के मामले (ऑफिस ऑफ प्रोफिट मामला) में फंसे आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को चुनाव आयोग ने अपने जवाब दाखिल करने के लिए गुरुवार को आखिरी मौका देते हुए अल्टीमेटम दे दिया है। आयोग ने विधायकों की 8 हफ्ते में जवाब देने की मांग ठुकरा दी है। 17 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करें विधायक आयोग ने कहा है कि विधायक 17 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल कर दें, वरना उनकी बात पर गौर किए बिना कार्रवाई की जाएगी। आयोग यह मान लेगा…

Read More

भारत के खिलाफ अातंकी मसूद अजहर ने उगला जहर!

नई दिल्लीः आतंकी संगठन जैश ए मौहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। मसूद अजहर ने कहा कि अगर पाक सरकार थोड़ा सा भी साहस दिखाए, तो कश्मीर और सिंधु जल की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। अगर कुछ नहीं तो पाक सरकार को मुजाहिद्दीन के लिए रास्ता साफ करना चाहिए। इसके बाद अल्लाह ने चाहा तो 2016 के हिम्मत के आगे 1971 की सारी कड़वी यादें खत्म हो जाएंगी। भारत के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं? मसूद अजहर ने पाकिस्तान सरकार रवैये…

Read More

सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर फूंका केजरीवाल का पुतला

> हमीरपुर/नादौन: जिलाभर में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में सबूत मांगने के बयान की निंदा की गई। कलंझड़ी देवी कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार, राजकुमार, रमेश मियां, सुशील राणा, नीरज, बंटी व कश्मीर सिंह सहित अन्य ने केजरीवाल का पुतला फूंका। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक में घुसकर सेना को आतंकवादियों…

Read More

भारत के समर्थन में खुलकर बाेला रूस, कहा- पाकिस्तान के थे आतंकी

> नई दिल्लीः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के फैसले का रूस ने खुलकर समर्थन किया है। भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम कदाकिन का कहना है कि हर देश को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। रूस एकमात्र ऐसा देश है, जिसने साफ-साफ कहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। पाक सीमा पार रोके आतंकवाद सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजदूत अलेक्जेंडर ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोके। हमारा देश सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद के…

Read More

पाकिस्तानी अफसर ने उगली पाक की करतूत, कहा हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल अटैक में करीब 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराने की बात को नकार रहे पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है। एक टीवी चैनल द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर रेंज की स्पेशल ब्रांच के एसपी गुलाम अकबर से वरिष्ठ अधिकारी बनकर फोन पर बात कर सारी सच्चाई उगलवाई और झूठ का पर्दाफाश किया। टीवी चैनल के रिर्पोटर ने अकबर से आईजी मुश्ताक बन कर बात की और उसने रात के सारे वाकया सामने रख दिया। अकबर ने कहा कि 28-29 सितंबर…

Read More

कई अहम मसलों पर लोगों को गुमराह कर रहा है BCCI : लोढा समिति

नई दिल्ली: राज्य संघों को मोटी रकम आवंटित करने समेत अहम मसलों पर बीसीसीआई द्वारा लोगों को ‘गुमराह’ करने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आर एम लोढा समिति ने आज कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके निर्देशों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। समिति की ओर से सचिव गोपाल शंकरनारायण ने बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव अजय शिर्के, कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी और सीईओ राहुल जौहरी को भेजे गए ईमेल में कई बयानों का हवाला दिया गया है जो बीसीसीआई के अहम पदाधिकारियों ने दिए…

Read More