
पाक सीमा पार रोके आतंकवाद
सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजदूत अलेक्जेंडर ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोके। हमारा देश सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में हमेशा साथ रहा है। जब आतंकवादी सैन्य ठिकानों और शांति के साथ रह रहे नागरिकों पर हमला करते हैं तो मानवाधिकारों का सबसे बड़ा हनन होता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत करते हैं। हर देश को खुद की रक्षा का अधिकार है।
भारत काे दिया आश्वासन
उन्होंने भारत को आश्वस्त करते हुए कहा कि रूस और पाकिस्तान के बीच संयुक्त सैनिक अभ्यास से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह अभ्यास की थीम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई थी। यह अभ्यास गिलगिट-बाल्टिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील या समस्याग्रस्त जगह पर नहीं हुआ।

